Huawei Phone

Huawei Phone - ख़बरें

  • Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
    Honor X9e Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो 11,000mAh कैपिसिटी के साथ आती है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी मिल जाती है। फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
    Apple आज iPhone 18 सीरीज, और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन कथित iPhone Ultra से पर्दा उठा सकती है। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। iPhone Ultra एक फोल्डेबल फोन होगा जिसमें 5.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में आ सकता है। कीमत करीबन 2 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
  • 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
    Huawei Pura X View को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.39 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Kirin 9030S चिपसेट और 12GB RAM दी गई है, जबकि स्टोरेज 1TB तक है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 5,999 युआन है।
  • Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
    HUAWEI Nova 16s सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स आते हैं जिसमें HUAWEI Nova 16s और HUAWEI Nova 16s Pro शामिल हैं। सीरीज का हाई एंड मॉडल HUAWEI Nova 16s Pro के रूप में आया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन अपने साथ कई और धांसू फीचर्स लेकर आता है।
  • Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
    HUAWEI Nova 16s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.68 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में OLED पैनल मिलता है। इसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है। फोन Kirin 8020 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
    Huawei Enjoy 90 Pro Max चीन में लॉन्च हुआ है, जिसमें 8500mAh बैटरी, 120Hz OLED डिस्प्ले और Kirin 8000 चिपसेट मिलता है।
  • Huawei Nova 15 के साथ लॉन्च हुए Pro और Ultra मॉडल, बड़ी बैटरी और OLED डिस्प्ले है इनकी खासियत! जानें कीमत
    Huawei ने चीन में Nova 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Nova 15, Nova 15 Pro और Nova 15 Ultra शामिल हैं। तीनों स्मार्टफोन्स HarmonyOS 6.0 पर चलते हैं और OLED डिस्प्ले, 50MP सेल्फी कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे कॉमन फीचर्स के साथ आते हैं। Nova 15 सीरीज में प्रोसेसर, कैमरा हार्डवेयर और बिल्ड क्वालिटी के मामले में मॉडल्स के बीच साफ अंतर देखने को मिलता है। Ultra वेरिएंट में वेरिएबल अपर्चर कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसी एडवांस सुविधाएं दी गई हैं। फिलहाल यह सीरीज चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • 20GB रैम वाला फोन लॉन्च करेगी Huawei, ला रही धांसू Huawei Mate 80 सीरीज!
    Huawei Mate 80 सीरीज को लेकर एक धमाकेदार खुलासा सामने आया है। सीरीज में कंपनी 20 जीबी रैम वाला फोन पेश कर सकती है। MyDrivers के अनुसार, सीरीज में चार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। इनमें Huawei Mate 80, Mate 80 Pro, Mate 80 Pro Max, और Mate 80 RS Master Edition को शामिल किया जा सकता है। लीक के अनुसार, सीरीज में कंपनी का नया Kirin 9030 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • Slimmest Phones (2025 Edition): पतले भी और पावरफुल भी - ये हैं 2025 के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स!
    स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब “थिननेस” एक नई रेस बन चुकी है। पहले जहां ध्यान कैमरा या बैटरी पर था, वहीं अब ब्रांड्स का फोकस ऐसे फोन्स पर है जो हाथ में हल्के, देखने में प्रीमियम और टेक्निकली एडवांस हों। इस फीचर में Apple iPhone Air, Samsung Galaxy S25 Edge, Tecno Pova Slim, Motorola Edge 70, Samsung Galaxy Z Flip 7 और Huawei Mate 70 Air जैसे छह लेटेस्ट मॉडल शामिल हैं। इनके डिजाइन, मोटाई, वजन और फीचर्स की तुलना बताती है कि टेक्नोलॉजी का भविष्य अब “थिन और पावरफुल” की तरफ बढ़ चुका है।
  • चाइनीज सैटेलाइट फोन से आतंकियों की मदद? पहलगाम अटैक में इस ब्रांड का नाम आया सामने
    आंतरिक सूत्रों का हवाला देते हुए रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट दावा करती है कि जांच एजेंसियों को इस फोन की एक्टिविटी अटैक के वक्त पहलगाम के आसपास मिली थी। यानी जब हमला हो रहा था, उस दौरान यह फोन उस एरिया में मूव कर रहा था। इससे शक और भी गहरा हो गया कि आतंकियों के पीछे कोई हाई-टेक कम्युनिकेशन सेटअप काम कर रहा था।
  • Realme 14 Pro 5G से लेकर Xiaomi 15 Ultra तक, MWC 2025 में लॉन्च हो रहे हैं ये स्मार्टफोन
    मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 3 से 6 मार्च तक बार्सिलोना में आयोजित हो रहा है। यह ऐसा बड़ा मंच है, जहां सभी बड़ी टेक कंपनियां अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि से जुड़ी टेक्नोलॉजी को दिखाती है और अपने प्रमुख मॉडल्स को लॉन्च करती है। इस साल भी MWC में कई प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने लेटेस्ट डिवाइस और इनोवेशन्स को पेश करने के लिए तैयार हैं। इस इवेंट में Realme, Xiaomi, Nothing, Tecno, Samsung और Huawei जैसी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन्स को पेश करेंगी।
  • Infinix ने चौंकाया! तीन बार फोल्ड होने वाला फोन किया पेश, डिजाइन कर देगा हैरान
    Infinix ने अपने तीन बार फोल्ड होने वाले नए कॉन्सेप्ट फोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट डिवाइस पेश किया है जिसमें ट्रिपल फोल्ड मेकेनिज्म है और यह दो हिंज के साथ आता है। फोन वर्टिकल तरीके से फोल्ड होता है, और यह अलग-अलग फोल्डिंग स्टेट में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इससे पहले Huawei की ओर से Mate XT पेश किया गया था।
  • Huawei Mate XT Ultimate Design होगा ग्लोबल स्तर पर 8 फरवरी को लॉन्च, जानें
    Huawei ने ऑफिशियल स्तर पर कंफर्म किया है कि 18 फरवरी को मलेशिया के कुआलालंपुर में एक इवेंट में Huawei Mate XT Ultimate Design ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। Mate XT Ultimate Design में एक यूनिक डिस्प्ले डिजाइन है, जिसके फोल्ड होने पर 6.4 इंच की डिस्प्ले है। वहीं खोलने पर स्क्रीन 7.9 इंच की हो जाती है। वहीं पैनल पूरी तरह खुलने पर 10.2 इंच की हो जाती है, जो एक टैबलेट साइज का अनुभव प्रदान करता है जो आसानी से यूजर्स की जेब में भी फिट हो सकता है।
  • Huawei Nova सीरीज फ्लिप फोन Kirin 9010E चिपसेट के साथ अगस्त में होगा लॉन्च!
    Huawei Nova सीरीज फ्लिप फोन में बड़ा आउटर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • Oppo, Vivo का मन भर गया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन से! हो सकते हैं मार्केट से आउट
    Apple का iPad वर्तमान में 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ टैबलेट पीसी मार्केट बाजार में शीर्ष पर है, वहीं सैमसंग का गैलेक्सी टैब 19 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है।

Huawei Phone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »