20GB रैम वाला फोन लॉन्च करेगी Huawei, ला रही धांसू Huawei Mate 80 सीरीज!

सीरीज में चार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं।

20GB रैम वाला फोन लॉन्च करेगी Huawei, ला रही धांसू Huawei Mate 80 सीरीज!

Huawei स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही 20 जीबी रैम वाला फोन लॉन्च कर सकती है। (सांकेतिक इमेज)

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स में अभी तक इतनी बड़ी रैम का इस्तेमाल नहीं देखने को मिला है।
  • सीरीज में कंपनी का नया Kirin 9030 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • सीरीज में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी होगी।
विज्ञापन

Huawei स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही 20 जीबी रैम वाला फोन लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन्स में अभी तक इतनी बड़ी रैम का इस्तेमाल नहीं देखने को मिला है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में भी अबतक 16 जीबी तक अधिकतम रैम वाले स्मार्टफोन देखे गए हैं। लेकिन Huawei Mate 80 सीरीज के साथ कंपनी स्मार्टफोन्स में पहली बार 20 जीबी तक रैम दे सकती है। आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है। 

Huawei Mate 80 सीरीज को लेकर एक धमाकेदार खुलासा सामने आया है। सीरीज में कंपनी 20 जीबी रैम वाला फोन पेश कर सकती है। MyDrivers के अनुसार, सीरीज में चार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। इनमें Huawei Mate 80, Mate 80 Pro, Mate 80 Pro Max, और Mate 80 RS Master Edition को शामिल किया जा सकता है। लीक के अनुसार, सीरीज में कंपनी का नया Kirin 9030 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस चिपसेट के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी बाहर नहीं की गई है। इसी के साथ सीरीज में कंपनी बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन भी दे सकती है। 

Mate 80 सीरीज के बारे में एक और अफवाह काफी चर्चा में है। कहा गया है कि सीरीज के Pro+ मॉडल की जगह नया Pro Max मॉडल लेगा। यह नया मॉडल Pro मॉडल से काफी ज्यादा अलग होगा न सिर्फ नाम के मामले में, बल्कि काम और फीचर्स में भी। सीरीज में एक और खास अपग्रेड जो बताया गया है वह है इसका 3D फेस रिकग्निशन फीचर जिसकी शुरुआत कंपनी इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल से ही कर सकती है। 

Huawei की इस अपकमिंग सीरीज में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी होगी। सीरीज का लॉन्च 25 नवंबर को होने की बात सामने आ रही है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की है। जहां तक लीक्स की बात है, इस सीरीज के साथ कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में नए मापदंड सेट कर सकती है जिससे मार्केट में कंपिटीशन और तगड़ा होने की संभावना है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »