Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन

Huawei ने Enjoy 90 Pro Max स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 6.84-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है। फोन में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8500mAh बैटरी है, जो 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी शुरुआती कीमत 1,699 युआन रखी गई है। यह फोन 2 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और कई कलर ऑप्शन में आएगा।

Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन

Photo Credit: Huawei

Huawei Enjoy 90 Pro Max बड़ी बैटरी और OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च

ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 90 Pro Max में 8500mAh बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग
  • 6.84-इंच OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट
  • Kirin 8000 चिपसेट और 50MP कैमरा के साथ स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन

Huawei ने अपने Enjoy सीरीज में नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 90 Pro Max लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.84-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 8,500mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें Kirin 8000 चिपसेट दिया गया है और यह HarmonyOS 6.0 पर चलता है। फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है।

कीमत की बात करें तो Huawei Enjoy 90 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,699 युआन (करीब 23,000 रुपये) रखी गई है, जो 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत क्रमश: 1,999 युआन (लगभग 27,000 रुपये) और 2,399 युआन (करीब 33,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Dawn Gold, Flying Azure, Obsidian Black और Snow White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी सेल चीन में 2 अप्रैल सुबह 10:08 बजे से शुरू होगी।

Huawei Enjoy 90 Pro Max में 6.84-इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272x2756 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह फोन Kirin 8000 प्रोसेसर से लैस है और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो RYYB सेंसर और f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। इसमें 10x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 8,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और QZSS जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन 232 ग्राम है और ये 7.98mm पतला है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »