एचटीसी यू स्मार्टफोन की नई तस्वीर लीक, डिज़ाइन का चला पता

एचटीसी यू स्मार्टफोन की नई तस्वीर लीक, डिज़ाइन का चला पता
विज्ञापन
एचटीसी ने इस साल की शुरुआत में अपनी 'यू सीरीज़' में यू अल्ट्रा और यू प्ले स्मार्टफोन पेश किए थे। पिछले महीने ही फ्लैगशिप एचटीसी यू स्मार्टफोन के कोडनेम 'ओसियन' का खुलासा हुआ था। इससे पहले आई ख़बरों में इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर लीक हुए थे। पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ताइवान की यह कंपनी अगले महीने एज सेंसर फ़ीचर से लैस एचटीसी यू स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी। अब इस फोन की पहली तस्वीर लीक हुई है।

इंटरनेट पर लीक हुई एचटीसी ओसियन की पहली तस्वीर से डिवाइस के डिज़ाइन का खुलासा होता है। जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने आने वाले एचटीसी यू की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया। इस तस्वीर के अनुसार, इस फोन में एक रीफ्लैक्टिव ग्लास रियर दिख रहा है। इसके अलावा, फोन में अगले हिस्से पर कर्व्ड ग्लास और डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा जा सकता है। इस तस्वीर में रियरपर बींचोबीच एचटीसी लोगो जबकि ऊपर की तरफ बीच में रियर कैमरा है। रियर कैमरे के बराबर एलईडी फ्लैश दिया गया है।

इससे पहले एक रिपोर्ट में पता चला था कि एचटीसी यू को अप्रैल महीने के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में मई तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एचटीसी यू ही एचटीसी ओसियन है जिसके बारे पहले ही जानकारी लीक हो चुकी है। इस फोन के मेटल में सेंसर लगे होंगे जिसकी मदद से यूज़र ऐप खोल सकेंगे। स्मार्टफोन के बायें और दायें किनारे पर स्वाइप करके, दबाकर और टैप करके अलग-अलग एक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैं। आप चाहें तो @evleaks द्वारा साझा किए गए कंसेप्ट वीडियो के ज़रिए जान सकते हैं कि यह फ़ीचर किस तरह से काम करता है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एचटीसी यू में 5.5 इंच का डब्ल्यूक्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित एचटीसी के अपने स्किन सेंस 9 पर चलेगा। हैंडसेट में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ सोनी आईएमएक्स362 सेंसर वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट पैनल पर आईएमएक्स351 सेंसर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 या 128 जीबी रहने की उम्मीद है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी रहेगा।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इसमें 4 जीबी या 6 जीबी रैम होगा। फोन डेड्रीम सपोर्ट, सेंस कंपेनियन, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय कार्ड स्लॉट के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Mobile, HTC Smartphone, HTC U, HTC Ocean, HTC U picture leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »