हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने गुरुवार को ऐलान किया कि दिवाली के त्योहारी सीज़न सेल में वह 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। बता दें कि Honor ब्रांड के स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और हॉनर स्टोर की सेल में सस्ते दामों में बेचे गए।
Honor 9N पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ है। दरअसल, चीन में लॉन्च किए गए Honor 9i (2018) का भारतीय अवतार है। हॉनर 9एन की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और hihonor.com पर होगी।
अब तक ग्राहक दो फ्रंट और दो रियर कैमरे वाले हॉनर 9आई को सिर्फ प्रेस्टीज गोल्ड रंग में खरीद पा रही थे। अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने हॉनर9 आई के ग्रेफाइट कलर वेरिएंट को उपलब्ध करा दिया है।
स्मार्टफोन मार्केट में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले हैंडसेट की ओर झुकाव देखने को मिल रहा है। कंपनी ने हॉनर 9आई के साथ अपनी भी दावेदारी पेश कर दी है। दावेदारी को मज़बूती देने के लिए फोन में चार कैमरे भी दिए गए हैं जो अपने आप में अनोखा फीचर है। कागज़ी तौर पर तो इसके स्पेसिफिकेशन दमदार लगते हैं। क्या हैंडसेट आम इस्तेमाल में भी दमदार है? हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे।
भारतीय बाज़ार में 20,000 रुपये से कम कैटेगरी में हॉनर 9आई लेटेस्ट डिवाइस है। फोन में चार कैमरे और बेज़ल लेस फुलविज़न डिस्प्ले जैसी कई ख़ूबियां हैं। कंपनी भारत में तेजी से अपना विस्तार कर रही है और हर प्राइस सेगमेंट में हैंडसेट पेश कर रही है।