Honor ने इस दिवाली सीज़न में बेचे 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन

हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने गुरुवार को ऐलान किया कि दिवाली के त्योहारी सीज़न सेल में वह 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। बता दें कि Honor ब्रांड के स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और हॉनर स्टोर की सेल में सस्ते दामों में बेचे गए।

Honor ने इस दिवाली सीज़न में बेचे 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन

Honor 8X की कीमत 14,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • हॉनर के मिड-रेंज Honor 9N और Honor 8X की सबसे ज़्यादा बिक्री हुई
  • हॉनर ने स्टॉक रहने तक फ्लिपकार्ट पर अपनी सेल ज़ारी रखने का फैसला किया है
  • Honor 9 Lite, Honor 7S, Honor 9i, Honor 7A और Honor 10 भी बिके सस्ते में
विज्ञापन
हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने गुरुवार को ऐलान किया कि दिवाली के त्योहारी सीज़न सेल में वह 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। बता दें कि Honor ब्रांड के स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और हॉनर स्टोर की सेल में सस्ते दामों में बेचे गए। कंपनी ने बयान जारी करके बताया कि 2017 की त्योहारी सीज़न की सेल की तुलना में इस बार 300 प्रतिशत ज़्यादा हैंडसेट की बिक्री हुई।

हुवावे कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट पी संजीव ने कहा, "रिकॉर्ड सेल एक बार फिर हमारी उन कोशिशों पर मुहर लगाती हैं जिसमें यूज़र के लिए बेस्ट प्रोडक्ट पेश किए जा रहे हैं। हम भविष्य में भी उम्मीदों से बेहतर प्रोडक्ट लाने की मंशा रखते हैं।"

हॉनर के मिड-रेंज Honor 9N और Honor 8X की सबसे ज़्यादा बिक्री हुई। Flipkart Big Billion Days sale में कंपनी का हॉनर 9एन सबसे ज्यादा बिका और Amazon Great Indian Festival सेल में हाल ही में लॉन्च किया गया हॉनर 8एक्स। हॉनर ने स्टॉक रहने पर फ्लिपकार्ट पर अपनी सेल ज़ारी रखने का फैसला किया है।

बता दें कि इस दिवाली सीज़न में Honor 9N, Honor 9 Lite, Honor 7S, Honor 9i, Honor 7A और Honor 10 को स्पेशल कीमत में उपलब्ध कराया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Huawei, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »