Honor 9 Lite, Honor 7S, Honor 9i और Honor 10 अब भी ऑफर्स के साथ उपलब्ध

हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने शुक्रवार को ऐलान किया कि Honor 9 Lite, Honor 7S, Honor 9i और Honor 10 पर ऑफर्स का सिलसिला ज़ारी रहेगा।

Honor 9 Lite, Honor 7S, Honor 9i और Honor 10 अब भी ऑफर्स के साथ उपलब्ध
ख़ास बातें
  • 12 नवंबर तक फ्लिपकार्ट पर सेल ज़ारी रखने का फैसला
  • Honor 10 को 8,000 रुपये की छूट के साथ 24,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • हॉनर 9 लाइट का शुरुआती वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध
विज्ञापन
हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने शुक्रवार को ऐलान किया कि Honor 9 Lite, Honor 7S, Honor 9i और Honor 10 पर ऑफर्स का सिलसिला ज़ारी रहेगा। कंपनी का कहना है कि इस त्योहारी सीज़न में आयोजित अलग-अलग सेल में हॉनर के फोन को खासा पसंद किया गया। इस अवधि में हॉनर के 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बिके हैं। कंपनी ने अब 12 नवंबर तक फ्लिपकार्ट पर सेल ज़ारी रखने का फैसला किया है। ऑफर और डिस्काउंट की बात करें तो सेल सीज़न में Honor 10 को 8,000 रुपये की छूट के साथ 24,999 रुपये में बेचा जाएगा। Honor 9 Lite के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, Honor 9 Lite के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ एक्सचेंज ऑफर है। यह फोन मार्केट में Asus ZenFone Max Pro M1 और Xiaomi Redmi 6 Pro जैसे फोन को चुनौती देता है।

हॉनर 9 लाइट का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है। दूसरी तरफ, हॉनर 9 लाइट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि Honor 9 Lite के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज को इस साल जनवरी में 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट को 14,999 रुपये में लाया गया।

हॉनर 9 लाइट के अलावा अन्य हॉनर स्मार्टफोन भी ऑफर में उपलब्ध हैं। Honor 7S को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 5,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये वाले Honor 9i को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, 32,999 रुपये वाला हॉनर 10 सेल में 24,999 रुपये का बिक रहा है।

बता दें कि Honor ब्रांड के स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और हॉनर स्टोर की सेल में सस्ते दामों में बेचे गए। कंपनी ने बयान जारी करके बताया कि 2017 की त्योहारी सीज़न की सेल की तुलना में इस बार 300 प्रतिशत ज़्यादा हैंडसेट की बिक्री हुई। हॉनर के मिड-रेंज Honor 9N और Honor 8X की सबसे ज़्यादा बिक्री हुई। Flipkart Big Billion Days sale में कंपनी का हॉनर 9एन सबसे ज्यादा बिका और Amazon Great Indian Festival सेल में हाल ही में लॉन्च किया गया हॉनर 8एक्स।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »