चार कैमरे वाले Honor 9i में और क्या है खास...

भारतीय बाज़ार में 20,000 रुपये से कम कैटेगरी में हॉनर 9आई लेटेस्ट डिवाइस है। फोन में चार कैमरे और बेज़ल लेस फुलविज़न डिस्प्ले जैसी कई ख़ूबियां हैं। कंपनी भारत में तेजी से अपना विस्तार कर रही है और हर प्राइस सेगमेंट में हैंडसेट पेश कर रही है।

चार कैमरे वाले Honor 9i में और क्या है खास...
विज्ञापन
भारतीय बाज़ार में 20,000 रुपये से कम कैटेगरी में हॉनर 9आई लेटेस्ट डिवाइस है। फोन में चार कैमरे और बेज़ल लेस फुलविज़न डिस्प्ले जैसी कई ख़ूबियां हैं। कंपनी भारत में तेजी से अपना विस्तार कर रही है और हर प्राइस सेगमेंट में हैंडसेट पेश कर रही है। हॉनर 8 प्रो 30,000 रुपये से कम कैटेगरी में आने वाला स्मार्टफोन है। अपने पोर्टफोलियो में Honor 9i को शामिल करने के साथ ही, हुवावे ने वीवो, ओप्पो और सैमसंग जैसे ब्रांड के प्रभुत्व वाली कैटेगरी में पहुंच बनाने की कोशिश की है। जानें पहली बार इस्तेमाल करने के दौरान हॉनर 9आई हमें कैसा लगा।

9आई के साथ हॉनर ने कई सारी चीजें पहली बार दीं हैं। सबसे पहले बता दें कि 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले वाला यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा भारत में दो रियर व दो फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च होने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। लेकिन क्या वाक़ई ये फ़ीचर काम करते हैं? हमें कंपनी के लॉन्च इवेंट में हॉनर 9आई के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिला। यहां जानें पहली झलक में हें यह डिवाइस कैसा लगा।

डिवाइस काफ़ी हद तक प्रीमियम दिखता है। इसके अलावा यह मजबूत महसूस होता है और स्थिर भी रहता है। फोन में आगे की तरफ़ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। जबकि रियर पर एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर पर दिया गया कैमरा उभरा हुआ है और बीचोंबीच में है। ऐसा लगता है कि सेंसर के चारों ओर एक मेटल रिंग है लेकिन हम यह देखने को उत्साहित हैं कि आम इस्तेमाल के दौरान इसे पकड़ना कैसा रहेगा।
 
honor

फोन में 5.9 इंच डिस्प्ले है और बेज़ल पतले हैं। हॉनर ने मार्केट के मौज़ूदा ट्रेंड को बरक़रार रखते हुए डिस्प्ले के लिए 18:9 आस्पेक्ट रेशियो का चुनाव किया है। इस वज़ह से ही स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) हो गया है। फोन में नीचे की तरफ़, एक पुराने स्टायल वाला माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक व लाउडस्पीकर मिलेगा। हॉनर 9आई में कंपनी का किरिन 659 प्रोसेसर है जो कि ऑक्टा-कोर है। इसके अलावा 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज भी दी गई है। इसी कीमत वाले शाओमी मी ए1 और मोटो जी5एस प्लस भी इसी रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं। हाइब्रिड-डुअल सिम स्लॉट वाले इस फोन की स्टोरेज को दूसरा सिम कार्ड ना लगाने की कीमत पर बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर ने फोन में 3340 एमएएच की बैटरी दी है जो इसकी मोटाई को देखते हुए ठीक है। हॉनर 9आई के साथ बिताए थोड़े समय में हमें कोई गर्माहट महसूस नहीं हुई। हालांकि, बैटरी लाइफ के बारे में कोई फैसला हम अपने विस्तृत रिव्यू के बाद ही देंगे।
 
honor

एक बार पावर ऑन करने पर आपको एंड्रॉयड 7.0 नूगा के ऊपर ईएमयूआई 5.1 स्किन मिलेगी। जहां ओएस की बेसिक फंक्शनालिटी एक जैसी हैं, हॉनर ने कुछ नए फ़ीचर जोड़ दिए हैं।

फोन में कई कामों के लिए मल्टीपल जेस्चर और शॉर्टकट भी हैं। इसके अलावा, हायर रिज़ॉल्यूशन का मतलब है कि पूरे स्क्रीन के इस्तेमाल के लिए अधिकतर ऐप को स्ट्रेच करना होगा।
 
honor

इसमें कोई असमंजस नहीं है कि इस स्मार्टफोन की ख़ासियत है कैमरे ही हैं। दोनों तरफ़ दो कैमरे के साथ हॉनर का दावा है कि कंपनी ने बोकेह इफेक्ट के इस्तेमाल के लिए सॉफ्टवेयर की अपेक्षा हार्डवेयर का इस्तेमाल किया है। जबकि अधिकतर दूसरे निर्माता सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपने फुल रिव्यू के दौरान हम इस बारे में अपना अंतिम फैसला देंगे।

17,999 रुपये की कीमत के साथ ऐसा लगता है कि फोन में अच्छे हार्डवेयर हैं। 18:9 डिस्प्ले और चार कैमरों के साथ, हॉनर 9आई नए फ़ीचर की तलाश कर रहे खरीदारों के लिए एक अच्छा विकल्प है। फोन के फुल रिव्यू के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built
  • Striking display
  • Selfie flash
  • Feature-rich OS
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले5.90 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »