Hmd Feature Phone

Hmd Feature Phone - ख़बरें

  • Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
    Nokia 100 फिर से लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का पॉपुलर फीचर फोन मार्केट में दोबारा एंट्री ले सकता है। नए फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फोन में 640 x 480 पिक्सल का वाला कैमरा मिलने वाला है। यह इसके रियर में मौजूद होगा। इसी के साथ फोन में कंपनी बैटरी को अपग्रेड कर सकती है।
  • Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!
    HMD की ओर से नया फीचर फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Nokia 250 4G Smart के डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुए हैं जो कंपनी का अपकमिंग फीचर फोन बताया जा रहा है। फोन में खासतौर पर इसका फ्रंट कैमरा चर्चा में है जिसके साथ में LED फ्लैश देखने को मिलने वाला है।
  • Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
    HMD Global की ओर से नया Nokia फोन Nokia 123 Shield लॉन्च किया गया है। यह एक मजबूत फोन है जिसे रग्ड फीचर फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। Nokia 123 Shield अपने नाम के माध्यम से ही अपना परिचय करवाता है। फोन मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ लॉन्च करने का दावा किया गया है। इसमें कंपनी ने 19 दिन तक की बैटरी लाइफ होने का दावा किया है।
  • HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
    HMD ने थाईलैंड में नया HMD Arc 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह बजट डिवाइस Android 14 Go Edition पर चलता है और इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.52 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 4GB RAM, 128GB तक स्टोरेज, 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 10W चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फिलहाल इसकी बिक्री थाईलैंड में 20 जुलाई से शुरू होगी।
  • HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
    HMD Grand के लॉन्च से पहले फोन के रेंडर लीक हो गए हैं। इसी के साथ फोन के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। HMD Grand में 6.9 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन हो सकता है। यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाले IPS LCD पैनल के साथ आ सकता है। है।
  • बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
    HMD Vibe 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह बजट 5G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर, 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। HMD Vibe 2 5G को Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
    HMD Global का अपकमिंग HMD Crest 2 Pro हालिया लीक्स में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बैटरी भी इसकी खासियत हो सकती है, क्योंकि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है।
  • भारतीय AI स्टार्टअप Sarvam HMD के साथ मिलकर फीचर फोन में लाएगा AI अनुभव!
    Sarvam AI ने घोषणा की है कि वह इस साल मई तक अपना मेड इन इंडिया स्मार्ट आईवेयर Sarvam Kaze लॉन्च करेगी। यह जानकारी India AI Impact Summit 2026 के दौरान कंपनी के कोफाउंडर प्रत्युष कुमार ने दी। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्ट ग्लास डेवलपर्स को ज्यादा एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देगा। इसके साथ ही Sarvam ने फीचर फोन में AI टेक्नोलॉजी लाने के लिए HMD के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। Qualcomm और Bosch के साथ भी सहयोग की घोषणा की गई है, जिससे अलग अलग डिवाइस सेगमेंट में AI इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा।
  • HMD लाई 'लोहे सा मजबूत' फोन, दस्ताने पहन भी चलेगी टच स्क्रीन, 10 दिन की बैटरी! जानें डिटेल
    HMD ने नया फीचर फोन HMD Terra M मार्केट में उतारा है जो कठोर परिस्थितियों में भी चलता रह सकता है। कंपनी का दावा है कि यह चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कम्युनिकेशन प्रदान कर सकता है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और 2.8 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें पुश टू टॉक इमरजेंसी फीचर है। फोन MIL-STD-810H जैसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है। यह IP68 और IP69K रेटिंग से लैस है।
  • HMD Barbie Flip Phone भारत में होगा पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
    HMD ने HMD Barbie Flip Phone को पेश करने की घोषणा की है। HMD Barbie Flip Phone में क्लेमशेल डिजाइन के साथ 2.8 इंच की QVGA इंटरनल डिस्प्ले दी गई है, वहीं 1.77 इंच की एक्सटरनल कलर डिस्प्ले शामिल है। यह फोन Unisoc T107 चिपसेट से लैस है। फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन S30+ OS पर काम करता है। 
  • HMD और Xplora ने मिलाया हाथ, लाएंगी युवाओं के लिए खास स्मार्टफोन!
    HMD अब Xplora के साथ मिलकर युवाओं पर फोकस करने जा रही है। कंपनी खासतौर पर युवाओं के लिए स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद डिजिल वर्ल्ड में यूजर को सेफ और बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देना है। स्मार्टफोन में पेरेंट्स स्क्रीन टाइम, नेगेटिव सोशल मीडिया आदि को भी कंट्रोल कर सकेंगे। कंपनी का टारगेट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 (मार्च) में ये प्रोडक्ट्स पेश करने का है।
  • HMD ला रही वेनम थीम वाला Fusion Phone, मूवी रिलीज होने से पहले देगा दस्तक
    HMD ग्लोबल एक नए कॉलोब्रेशन फोन के लिए तैयारी कर रही है। HMD ने एक्स पर एक अल्टीमेट सिंबियोटिक फोन की झलक पेश की है। टीजर से पता चला है कि वेनम सिंबियोट स्टैंडर्ड HMD Fusion की जगह लेगा, जो इसे एक ड्रामेटिक एस्थेटिक मेकओवर देगा। जैसे कि वेनम: द लास्ट डांस 25 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयारी है, फ्रेंचाइजी के फैंस जल्द ही वेनम पर बेस्ड HMD Fusion लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं।
  • Barbie Doll के बाद Barbie Phone…गुलाबी रंग में लॉन्‍च हुआ HMD Barbie, जानें दाम और खूबियां
    HMD Barbie flip Phone : नोकिया स्‍मार्टफोन बनाने वाली HMD ग्‍लोबल ने Barbie Phone को लॉन्‍च किया है, जोकि एक फ्लिप फोन है।
  • HMD 225 4G फोन 2MP कैमरा, IPS LCD डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, रेंडर लीक!
    फोन में Unisoc T107 SoC देखने को मिल सकता है।

Hmd Feature Phone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »