HMD और Xplora ने मिलाया हाथ, लाएंगी युवाओं के लिए खास स्मार्टफोन!

यह भागीदारी ऐसे स्मार्टफोन बनाने के लिए की गई है जो खासतौर पर युवाओं के लिए डिजाइन किए जाएंगे।

HMD और Xplora ने मिलाया हाथ, लाएंगी युवाओं के लिए खास स्मार्टफोन!

Photo Credit: HMD

HMD अपने फीचर फोन्स के लिए पॉपुलर है।

ख़ास बातें
  • HMD ने अब Xplora नामक कंपनी के साथ भागीदारी की है।
  • Xplora नामक कंपनी चिल्ड्रन स्मार्टवॉच बनाने के लिए जानी जाती है।
  • स्मार्टफोन में ऐसे फीचर्स भी होंगे जिनकी डिमांड पेरेंट्स भी करते रहे हैं।
विज्ञापन
फीचर फोन बनाने वाली पॉपुलर कंपनी HMD ने अब Xplora नामक कंपनी के साथ भागीदारी की है जो कि चिल्ड्रन स्मार्टवॉच बनाने के लिए जानी जाती है। दोनों कंपनियों ने यह भागीदारी ऐसे स्मार्टफोन बनाने के लिए की है जो खासतौर पर युवाओं के लिए डिजाइन किए जाएंगे। यानी कि युवाओं की जरूरतों का खास ध्यान रखते हुए इन स्मार्टफोन्स में फीचर दिए जाएंगे। स्मार्टफोन में ऐसे फीचर्स भी होंगे जिनकी डिमांड पेरेंट्स भी करते रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे होंगे ये स्मार्टफोन। 

HMD अपने फीचर फोन्स के लिए खासी पॉपुलर है। हाल ही में कंपनी ने Detox Mode जैसे फीचर्स भी फोन में उतारे। पेरेंटल डिमांड के अनुसार कंपनी ने यह पहल की जो बच्चों के लिए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन लेकर आई। अब Xplora के साथ मिलकर कंपनी युवाओं पर फोकस करने जा रही है और खासतौर पर युवाओं के लिए स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी है। Xplora के साथ यह भागीदारी करने का कंपनी का मकसद डिजिल वर्ल्ड में यूजर को सेफ और बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देना होगा। 

HMD ने इसी साल Better Phone Project के नाम से भी एक पहल की थी। कंपनी के ग्लोबल सर्वे के अनुसार 10 हजार के लगभग पेरेंट्स ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। पेरेंट्स बोले कि इस बात का खेद है कि उन्होंने अपने बच्चों को छोटी उम्र में ही स्मार्टफोन हाथों में थमा दिया। इससे उनके फैमिली टाइम पर नकारात्मक असर पड़ा, साथ ही एक्सरसाइज और सोशल इंटरेक्शन पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। 

इसलिए बच्चों और किशोरों के कंपनी अब नए सॉल्यूशन पर काम करने जा रही है। इस भागीदारी से Xplora भी अपने यूजर बेस को बढ़ाने की दिशा में काम करती दिख रही है। कंपनियां मिलकर ऐसे डिवाइसेज तैयार करने की बात कर रही हैं जिससे कि पेरेंट्स स्क्रीन टाइम, नेगेटिव सोशल मीडिया आदि को कंट्रोल कर सकेंगे। साथ ही यूजर को एक हेल्दी डिजिटल एक्सपीरियंस दिया जा सकेगा। Xplora का टारगेट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 (मार्च) में ये प्रोडक्ट्स पेश करने का है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »