• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Barbie Doll के बाद Barbie Phone…गुलाबी रंग में लॉन्‍च हुआ HMD Barbie, जानें दाम और खूबियां

Barbie Doll के बाद Barbie Phone…गुलाबी रंग में लॉन्‍च हुआ HMD Barbie, जानें दाम और खूबियां

HMD Barbie flip Phone : कंपनी ने Mattel के साथ पार्टनरशिप में डिवाइस को डिजाइन किया है।

Barbie Doll के बाद Barbie Phone…गुलाबी रंग में लॉन्‍च हुआ HMD Barbie, जानें दाम और खूबियां

HMD Barbie फोन की कीमत 129 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 10800 रुपये है।

ख़ास बातें
  • एचएमडी ने लॉन्‍च किया Barbie Phone
  • मशहूर बार्बी डॉल की दिलाएगा याद
  • इसका सबसे अहम भाग है डिजाइन
विज्ञापन
Barbie Phone: मशहूर बार्बी डॉल की झलक अब फोन में भी दिखाई देगी। नोकिया स्‍मार्टफोन बनाने वाली HMD ग्‍लोबल ने Barbie Phone को लॉन्‍च किया है, जोकि एक फ्लिप फोन है। इसकी मदद से कॉल की जा सकती है। SMS भेजे जा सकते हैं, लेकिन स्‍मार्टफोन की खूबियां इसमें नहीं हैं। Barbie Phone की सबसे बड़ी ताकत इसका लुक है। कंपनी ने Mattel के साथ पार्टनरशिप में डिवाइस को डिजाइन किया है। इसकी फ्रंट स्‍क्रीन किसी मिरर की तरह भी इस्‍तेमाल हो सकती है। 
 

Barbie Phone Price

HMD Barbie फोन की कीमत 129 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 10800 रुपये है। यूएस में फोन की सेल एक अक्‍टूबर से होगी। यूरोप में यह आज से ही उपलब्‍ध है। भारत में फोन की उपलब्‍धता पर कंपनी ने कोई इन्‍फर्मेशन शेयर नहीं की है। 
 

Barbie Phone Specifications 

HMD Barbie Phone में दो स्‍क्रीन हैं। अंदर मौजूद डिस्‍प्‍ले 2.8 इंच का QVGA पैनल है, जबकि बाहर 1.77 इंच का डिस्‍प्‍ले लगा है। फोन में यूनिसॉक T107 प्रोसेसर लगाया गया है। 64एमबी रैम और स्‍टोरेज 128 एमबी मिलता है। 32 जीबी तक एसडी कार्ड इसमें लगा सकते हैं। डुअल सिम का ऑप्‍शन मिल जाता है और नेटवर्क सपोर्ट GSM, WCDMA, LTE Cat1 का है। फोन वीजीए कैमरा दिया गया है। 

3.5mm का हेडफोन जैक इसमें लगा सकते हैं और MP3 प्‍लेयर व FM रेडियो भी मिल जाता है। ब्‍लूटूथ 5.0 की कनेक्टिविटी फोन में है। USB टाइप C सपोर्ट है। 1450 एमएएच की बैटरी लगी है, जिसे खुद बदल सकते हैं। दावा है कि बैटरी 9 घंटों का टॉकटाइम दे सकती है। डिवाइस का वजन 123.5 ग्राम है। फोन के साथ कंपनी दो कवर भी ऑफर कर रही है। इनमें पॉपुलर बार्बी डिजाइन उकेरे गए हैं।  

बार्बी की कई और यादें यह फोन अपने यूजर्स को देगा। जैसे- चुनिंदा वर्ड टाइप करने पर बार्बी के वॉलपेपर मिल जाएंगे। कई और चीजें भी फोन में मिलेंगी। जो यूजर बार्बी डॉल को पसंद करते आए हैं, निश्चित रूप से एक डिवाइस के रूप में उन्‍हें एचएमडी का नया फ्लिप पसंद आ सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »