High

High - ख़बरें

  • Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
    Meta ने स्वीकार किया है कि उसके AI आधारित Instagram अकाउंट रिकवरी सिस्टम में मौजूद एक खामी के कारण 20 हजार से ज्यादा अकाउंट्स प्रभावित हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने High Touch Support (HTS) टूल का गलत फायदा उठाकर पासवर्ड रीसेट लिंक हासिल किए और अकाउंट्स का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। Meta ने प्रभावित सिस्टम को बंद कर दिया है और अतिरिक्त सिक्योरिटी जांच लागू की है। घटना के बाद AI आधारित कस्टमर सपोर्ट सिस्टम की सुरक्षा को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं।
  • कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
    Google ने Play Store पर नया फीचर शुरू किया है, जिसके तहत ऐसे ऐप्स पर चेतावनी दिखाई जाएगी जो फोन की बैटरी सामान्य से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह वार्निंग ऐप की रेटिंग के नीचे दिखाई देगी और यूजर्स को बताएगी कि ऐप में हाई बैकग्राउंड एक्टिविटी है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करने से पहले बेहतर जानकारी मिलेगी। साथ ही डेवलपर्स को भी अपने ऐप्स को ज्यादा बैटरी एफिशिएंट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह फीचर उन ऐप्स पर लागू होगा जो बिना जरूरी कारण बैकग्राउंड में ज्यादा रिसोर्स इस्तेमाल करते हैं।
  • Zomato पर FREE ऑर्डर करें हेल्दी खाना! बस करना होगा यह छोटा सा काम
    Zomato ने आपके तन और मन को हेल्दी रखने की एक रोचक पहल की है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप नया हाई-फाइव (High-Five) चैलेंज लेकर आई है। अगर आप 4 बार High-Five स्कोर कर लेते हैं तो पांचवा ऑर्डर आपको फ्री मिलेगा। प्रक्रिया बहुत ही आसान है, और जो लोग हेल्दी खाना ऑर्डर करते हैं उनको फ्री मील्स पाने का यह सुनहरा मौका कंपनी दे रही है।
  • Elon Musk दे रहे हैं 2 करोड़ की नौकरी, बस आनी चाहिए ये स्किल, ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई
    Elon Musk की AI कंपनी xAI ने हायरिंग को लेकर एक नया रास्ता अपनाया है। कंपनी Talent Engineer नाम के रोल के लिए इंजीनियर्स की तलाश कर रही है, जिसमें सालाना सैलरी 1.2 लाख से 2.4 लाख डॉलर तक बताई गई है। इस रोल की खास बात “vibe coding” स्किल है, जिसमें टेक्निकल कॉन्सेप्ट्स को जल्दी समझने की क्षमता अहम मानी गई है। यह टीम सीधे Elon Musk को रिपोर्ट करेगी और हायरिंग को एक इंजीनियरिंग समस्या की तरह सॉल्व करेगी।
  • मोबाइल से प्रोफेशनल क्वालिटी YouTube Shorts बनेंगे, बस ये 10 टिप्स आजमा लो!
    आज के दौर में YouTube Shorts सिर्फ शॉर्ट वीडियो नहीं, बल्कि ब्रांड और आइडेंटिटी का जरिया हैं। महंगे गियर की जरूरत नहीं, बस अपने फोन की कैमरा सेटिंग्स, लाइटिंग और एडिटिंग समझनी होगी। इस फीचर में बताया गया है कि कैसे आप प्रोफेशनल क्रिएटर्स की तरह शॉर्ट्स बना सकते हैं, सिर्फ अपने स्मार्टफोन के जरिए। इसमें मैनुअल कैमरा सेटिंग्स (ISO, FPS, शटर स्पीड), बेहतर लाइटिंग एंगल्स, साउंड क्वालिटी, HDR मोड, कलर ग्रेडिंग, और 9:16 फ्रेम रेशियो जैसी जरूरी डिटेल्स शामिल हैं। यह गाइड आपके मोबाइल को मिनी-स्टूडियो में बदल सकती है।
  • Best Gaming Smartphones in 2026: 30 हजार से कम में धांसू गेमिंग स्मार्टफोन, OnePlus से Realme तक ये मॉडल हैं बेस्ट
    2026 की शुरुआत में मोबाइल गेमिंग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही ऐसे स्मार्टफोन की मांग भी, जो लंबे समय तक स्टेबल परफॉर्मेंस दे सकें। इस फीचर में हमने उन गेमिंग स्मार्टफोन को शामिल किया है, जिन्हें Gadgets 360 ने रिव्यू किया है और 8 या उससे ज्यादा स्कोर दिया है। इन फोन्स में MediaTek Dimensity और Qualcomm Snapdragon सीरीज के पावरफुल प्रोसेसर दिए गए हैं, जो Call of Duty Mobile, BGMI और Genshin Impact जैसे हैवी गेम्स को संभाल सकते हैं। थर्मल मैनेजमेंट और लगातार गेमिंग एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए ये डिवाइसेस 2026 में गेमर्स के लिए मजबूत ऑप्शन बनते हैं।
  • चीन ने शुरू कर दिया दुनिया का पहला 10G नेटवर्क, इस शहर से हुई शुरुआत
    चीन का हाई टेक शहर Xiong’an दुनिया के पहले 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क वाला शहर बन गया है। Huawei और चाइना यूनिकॉम ने मिलकर 50G-PON टेक्नोलॉजी तैयार की है जो कि हाई स्पीड का वादा करती है जो तुरंत मूवी डाउनलोड से लेकर लैग-फ्री क्लाउड गेमिंग तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाती है। बीजिंग से से दूर साउथवेस्ट में एक फ्यूचर की मेट्रो सिटी जियोनग’आन चीन के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी वाला टेस्टिंग ग्राउंड है।
  • स्कूलों में स्मार्टफोन पर पूरी तरह बैन सही नहीं! कोर्ट ने जारी की गाइडलाइन्स
    दिल्ली हाईकोर्ट ने स्कूलों में छात्रों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक को अव्यवहारिक बताते हुए कहा कि यह सेफ्टी और कम्युनिकेशन के लिए जरूरी हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए स्मार्टफोन पर पूरी तरह बैन लगाना सही नहीं होगा। हालांकि, इसका अनुशासित और सीमित यूसेज जरूरी है। कोर्ट ने यह टिप्पणी एक छात्र की याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें स्कूल में स्मार्टफोन लाने की अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट ने कहा कि स्कूलों को स्मार्टफोन के उपयोग पर स्पष्ट नियम बनाने चाहिए, जिससे छात्रों की सुरक्षा बनी रहे और अनावश्यक दुष्प्रभावों से बचा जा सके। 
  • 500 रुपये में 300 Mbps की स्पीड, 18 से ज्यादा OTT सब्सक्रिप्शन, 150 लाइव चैनल्स, ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए!
    Excitel एंड ऑफ सीजन सेल चला रहा है, जिसके तहत कंपनी अपने यूजर्स को 9 महीने के लिए एक साथ पेमेंट करने पर 3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट दे रही है। इस प्लान में जबरदस्त स्पीड तो मिलेगी ही, साथ ही इसमें भरपूर डेटा यूसेज और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन दिए जाने का भी दावा किया जाता है।
  • दिवाली पार्टी को शानदार बना देंगे ये 10 हजार में आने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, भूल जाएंगे डिस्को
    अगर आप 10 हजार रुपये के बजट में नया ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर खरीदने का सोच रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Amazon पर मिलने वाले 5 ब्लूटूथ स्पीकर इस प्रकार हैं। Gizmore Thunder 160W High Bass Bluetooth Party Speaker अमेजन पर 9,868 रुपये में लिस्ट किया गया है। Elista ELS T-5000 Blast TUFB 40 W Trolley Party Speaker ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 6,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। boAt Partypal 300 Speaker ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 8,999 रुपये में लिस्टेड है।
  • चलती कार में व्लॉगिंग करने वाले सावधान! अब लगेगा भारी जुर्माना
    सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई रील्स और व्लॉग बनाने का शौकीन हो चुका है। लेकिन केरल हाईकोर्ट ने इस प्रवृत्ति पर सख्ती दिखाई है।
  • Whatsapp ने दिल्‍ली हाई कोर्ट में कहा, एन्क्रिप्शन हटाने पर मजबूर किया, तो छोड़ देंगे भारत
    Whatsapp : यह पूरा मामला नए आईटी नियमों से जुड़ा है। वॉट्सऐप और फेसबुक ने इन नियमों के खिलाफ दिल्‍ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
  • Cyber Fraud: ज्यादा पैसा कमाने के लालच में 25 भारतीय गए थाईलैंड, बुरे फंसे!
    भारतीय युवक अच्छा पैसा कमाने की उम्मीद में दिसंबर 2022 में थाईलैंड गए थे, लेकिन उन्हें थाईलैंड सीमा के पास लाओस में एक जगह ले जाया गया।
  • Bitcoin निकला चांदी के पार! बना दुनिया की आठवीं सबसे मूल्यवान संपत्ति
    आज के दिन प्रॉफिट देखने वाले अन्य कॉइन्स में Solana, Binance Coin, Avalanche, Dogecoin, Shiba Inu, और Polkadot शामिल थे, जबकि Tether, Ripple, USD Coin, Cardano, Litecoin, Stellar, Zcash, Dash, और Braintrust ने सोमवार को नुकसान देखा।
  • ‘Animal’ की OTT रिलीज पर संकट! कोर्ट में पहुंचा मामला, जानें पूरी वजह
    Animal Film : 26 जनवरी को इसे ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज करने की तैयारी है। उससे पहले को-प्रोड्यूसर्स के कोर्ट जाने के कारण फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज डेट पीछे खिसक सकती है।

High - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »