Google Smartphone

Google Smartphone - ख़बरें

  • Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
    Vivo X500 E अपकमिंग Vivo फोन हो सकता है जिसे कंपनी एक अफॉर्डेबल वेरिएंट के तौर पर लॉन्च कर सकती है। दि टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X500 E को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। Google के सपोर्टेड डिवाइसेज में नजर आना बताता है कि फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है।
  • Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में Samsung Galaxy F70 5G की मॉडल नंबर - SM-E176E और कोडनेम - a17x के साथ लिस्टिंग हुई है। यह कोडनेम Samsung Galaxy A17 5G से भी जुड़ा है। इससे सैमसंग के समान हैंडसेट को F-सीरीज के वर्जन के तौर पर लाने का संकेत मिल रहा है। इस लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है।
  • Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
    Google Pixel 10a की भारत में कीमत बढ़ गई है। कंपनी ने इस फोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया था और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 थी। Pixel 10a में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी चिप मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 48MP मुख्य कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन में 5,100mAh बैटरी, 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।
  • Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज को Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की लिस्टिंग के साथ अपडेट किया गया है। इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर क्रमशः CPH2931 और CPH2829 हैं। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी इन स्मार्टफोन्स की समान मॉडल नंबर्स के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo F35 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 हो सकता है।
  • Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
    इस स्मार्टफोन का डिजाइन Google Pixel 10a के लगभग समान है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है और इसमें ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें कैमरा आइलैंड के साथ LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट Google Pixel 10a की तुलना में बड़ी दिख रही है। Google Pixel 11a के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले थिक बेजल्स के साथ हो सकता है।
  • Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
    Motorola ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Signature 27 को पेश कर दिया है। फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 910 मुख्य कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में AI आधारित वीडियो फीचर्स के साथ Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है। Motorola Signature 27 कंपनी का पहला फोन है जिसमें Bang & Olufsen के साथ तैयार किया गया ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा फोन में नया ArcticMesh कूलिंग सिस्टम और 7 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।
  • Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में Vivo Y600K Turbo की मॉडल नंबर - V2553A और डिवाइस कोड - PD2553 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह मॉडल नंबर और डिवाइस कोड Vivo Y600 Turbo से भी जुड़ा है। इससे आगामी स्मार्टफोन के Vivo Y600 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन होने का संकेत मिला है। हालांकि, Vivo ने नए स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
  • Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
    Vivo Y600i और Y600i AI Edition को लेटेस्ट सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों ही फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन में नजर आए हैं। यहां पर इनकी फास्ट चार्जिंग क्षमता का खुलासा होता है। 3C सर्टिफिकेशन बताता है कि फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। Vivo V2617A मॉडल नम्बर के साथ इसे 5G डिजिटल मोबाइल फोन के रूप में लिस्ट किया गया है।
  • फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset काफी नहीं, इन 7 बातों का रखें ध्यान
    पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset कर देना काफी नहीं है। फोन किसी दूसरे व्यक्ति को देने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेना, Google या Apple Account हटाना और ई-सिम को नए फोन में स्थानांतरित करना जरूरी है। इसके अलावा SIM और मेमोरी कार्ड निकालना चाहिए। बैंकिंग, UPI और Authenticator जैसे जरूरी ऐप्स की जानकारी भी पहले नए फोन में सुरक्षित कर लेनी चाहिए। पुराने फोन से जुड़े स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और दूसरे Bluetooth डिवाइस का कनेक्शन हटाना भी जरूरी है। सभी चीजें जांचने के बाद फोन को पूरी तरह रीसेट करें और आखिर में यह जरूर देखें कि स्क्रीन पर सिर्फ शुरुआती सेटअप दिखाई दे रहा है।
  • Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
    गूगल ने अपने सप्लायर्स को सूचना दी है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत से Pixel स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉचेज की चीन में मैन्युफैक्चरिंग को बंद करने की योजना बना रही है। इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता तनाव हो सकता है। इस तनाव का असर दोनों देशों की कंपनियों पर पड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और वियतनाम में गूगल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को बढ़ाया है।
  • Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
    Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है। अगर ऐसा होता है तो आगामी स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Vivo S2 के समान हो सकते हैं।
  • Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
    Vivo जल्द ही Y सीरीज का नया फोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यह फोन Vivo Y6k के नाम से पेश किया जा सकता है। दरअसल फोन को Google सपोर्टेड डिवाइसेज में देखा गया है। फोन कंपनी का बजट डिवाइस हो सकता है जिसे लेकर अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है।
  • Google Pixel 11 vs Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: फ्लैगशिप की बैटल
    Google Pixel 11 के लॉन्च के बाद प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung Galaxy S26 और OnePlus 15 से इसकी सीधी तुलना की जा रही है। Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है, जबकि Galaxy S26 79,999 रुपये और OnePlus 15 85,999 रुपये से शुरू होता है। Pixel 11 में 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले, Tensor G6 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा और 4,985mAh बैटरी मिलती है। Galaxy S26 में Exynos 2600 चिप और 4,300mAh बैटरी है। वहीं OnePlus 15 में 6.78 इंच 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7,300mAh बैटरी दी गई है।
  • Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Google ने भारत में Pixel 11 Pro Fold को अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है और यह 16GB RAM तथा 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन Olive कलर में आता है और इसकी प्री-बुकिंग Amazon और Google India के ऑनलाइन स्टोर से की जा सकती है। इसमें 8 इंच का OLED Super Actua Flex इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन Tensor G6 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा, 4,806mAh बैटरी और 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
  • Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
    Amazon Great Freedom Sale में ₹50 हजार में आने वाले स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। iQOO 15R का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹54,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं OnePlus 13s का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹51,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹47,780 में लिस्ट किया गया है।

Google Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »