Google New Feature

Google New Feature - ख़बरें

  • कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
    Google ने Play Store पर नया फीचर शुरू किया है, जिसके तहत ऐसे ऐप्स पर चेतावनी दिखाई जाएगी जो फोन की बैटरी सामान्य से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह वार्निंग ऐप की रेटिंग के नीचे दिखाई देगी और यूजर्स को बताएगी कि ऐप में हाई बैकग्राउंड एक्टिविटी है। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करने से पहले बेहतर जानकारी मिलेगी। साथ ही डेवलपर्स को भी अपने ऐप्स को ज्यादा बैटरी एफिशिएंट बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह फीचर उन ऐप्स पर लागू होगा जो बिना जरूरी कारण बैकग्राउंड में ज्यादा रिसोर्स इस्तेमाल करते हैं।
  • Google Chrome में Android के लिए आया बड़े काम का फीचर!
    Google Chrome में अब टैब को Pin करने की सुविधा कंपनी ने उपलब्ध करवा दी है। यह फीचर कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया है। इससे अब यूजर अपने पसंद के टैब को ऊपर पिन कर पाएंगे। जैसे ब्राउजर खुलेगा ये टैब सबसे ऊपर दिखाई देंगे, भले ही आप ऐप को बंद कर दें।
  • अब फोटो एडिट होगी बोलकर, भारत में आया Google Photos का स्पेशल AI फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google ने भारत में Google Photos के लिए नया AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सिर्फ आवाज या टेक्स्ट के जरिए फोटो में बदलाव कर सकते हैं। Gemini AI पर आधारित यह टूल “Help me edit” ऑप्शन के तहत उपलब्ध है और यूजर्स को ऑब्जेक्ट हटाने, चेहरे के एक्सप्रेशन्स बदलने और स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विकल्प देता है। यह फीचर हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट करता है और चुनिंदा Android डिवाइसेज पर उपलब्ध है।
  • रिलीज से पहले ही मिल जाएंगे WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स! ऑन करना होगा ये ऑप्शन
    WhatsApp ने Android यूजर्स के लिए बीटा फीचर्स तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एक नया बदलाव शुरू किया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब कुछ नॉन-बीटा यूजर्स को भी ऐप के अंदर “Early access to features” का ऑप्शन दिख रहा है। इससे यूजर्स बिना Google Play Store के बीटा स्लॉट या थर्ड-पार्टी APK के बीटा फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह रोलआउट फिलहाल लिमिटेड है और कुछ मामलों में टॉगल अपने आप ऑफ होने जैसी दिक्कतें भी सामने आई हैं। कंपनी की ओर से अभी बड़े रोलआउट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
  • Gmail यूजर्स हो जाओ खुश! मिलेगा मनचाहा @gmail.com एड्रेस, आ रहा सबसे बड़ा अपडेट
    Gmail यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जो यूजर्स अपना मनचाहा Gmail एड्रेस चाहते थे अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी होने वाली है। Google अपनी ईमेल सर्विस में एक बहुत बड़ा अपडेट करने जा रहा है जिसका इंतजार सालों से किया जा रहा था। अब यूजर्स को अपना Gmail एड्रेस बदलने की छूट होगी। यानी आपके Gmail एड्रेस में जो @gmail.com से पहले वाला हिस्सा होता है, उसे आप अपनी इच्छा से बदल सकते हैं।
  • अब इमरजेंसी में वीडियो दिखाकर तुरंत मिलेगी मदद! Google लाई Android के लिए Emergency Live Video फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर रोलआउट किया है जो Emergency Live Video के नाम से आता है। Google ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि इमरजेंसी में यूजर डिस्पेचर को कॉल करता है तो सामने वाला (मददगार) यूजर की वर्तमान स्थिति देखने के लिए वीडियो रिक्वेस्ट भेज सकता है। जिसे एक्सेप्ट करते ही डिस्पेचर को आपका लाइव वीडियो दिखना शुरू हो जाएगा।
  • अब सफर होगा ज्यादा सुहाना! Google Maps में Gemini AI, बोलकर देगा सारी जानकारी
    Google Maps AI Gemini Update: अगर आप सफर के दौरान गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपका एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होने वाला है। गूगल मैप्स में अब Gemini AI को जोड़ दिया गया है जो आपके सफर को पहले से ज्यादा सुहाना और स्मार्ट बना देगा। अब मैप सिर्फ नेविगेशन ही नहीं, आपको आसपास की सारी जानकारी देगा।
  • Google Maps में आ रहा है ऐसा फीचर, जो सफर में खत्म कर देगा सबसे बड़ी टेंशन!
    Google Maps अब एक नए “Power Saving Mode” पर काम कर रहा है, जो आपके डिवाइस की बैटरी बचाते हुए नेविगेशन को सिंपल तरीके से जारी रखेगा। Android Authority द्वारा इस फीचर को Google Maps के 25.44.03.824313610 बीटा वर्जन में देखा गया है। इस मोड के एक्टिव होते ही स्क्रीन ब्लैक एंड व्हाइट हो जाएगी, UI एलिमेंट्स हट जाएंगे और ऐप सिर्फ बेसिक डायरेक्शन दिखाएगा, ताकि बैटरी कम खर्च हो। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे सीधे फोन के पावर बटन से एक्टिव किया जा सकेगा, यानी आपको ऐप खोलने की भी जरूरत नहीं होगी।
  • Android 16 रिलीज होगा धांसू नए फीचर्स के साथ! इन डिवाइसेज पर मिल रहा Beta वर्जन, जानें सबकुछ
    Google ने Android 16 के रिलीज की तैयारी कर दी है। गूगल का नेक्स्ट ऑपरेटिंग सिस्टम अपने स्टेबिलिटी फेज में पहुंच चुका है। कंपनी Android 16 के दो डेवलपर प्रीव्यू रिलीज कर चुकी है। एंड्रॉयड 16 को कंपनी जून 2025 में रिलीज कर सकती है। नए वर्जन में नोटिफिकेशन, फोटो पिकर, कैमरा, प्रोफेशनल वीडियो में कंपनी ने कई सुधार करने की बात कही है। हैप्टिक्स और एडेप्टिव रिफ्रेश रेट भी बेहतर होगा।
  • WhatsApp में आ रहा Google का धांसू फीचर! फर्जी फोटो की करें तुरंत पहचान, ऐसे करेगा काम
    WhatsApp एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है जिससे किसी भी इमेज को क्रॉस चेक किया जा सकेगा। यह रीवर्स इमेज लुकअप की सुविधा देता है। यूजर जान सकेगा कि फोटो आखिर कहां से आई है, इंटरनेट पर जो फोटो मौजूद हैं वो इससे मेल खाती हैं या नहीं। WhatsApp बीटा के Android 2.24.23.13 वर्जन में इस फीचर को जोड़ा गया है। अभी बीटा टेस्टर्स के लिए ही यह उपलब्ध है।
  • Google की नई सौगात! GPay पर मिलेगा पर्सनल और गोल्‍ड लोन, Maps देगा बाढ़-कोहरे का रियल टाइम अलर्ट
    गूगल ने गुरुवार को भारतीय यूजर्स के लिए कई नई सेवाओं और फीचर्स का ऐलान किया। गूगल फॉर इंडिया 2024 इवेंट में कंपनी ने बताया कि गूगल पे से यूजर पर्सनल और गोल्‍ड लोन ले पाएंगे। ऑनलाइन स्‍कैम का पता लगाने और लोगों को उससे बचाने के लिए कंपनी ने नए फीचर की घोषणा की, जो बहुत जल्‍द एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आ जाएगा। गूगल ने कहा कि उसके Gemini Live का सपोर्ट अब स्‍थानीय भाषाओं में भी मिलेगा।
  • Google Play Store के इस नए फीचर से ऐप डाउनलोड या अपडेट करना हुआ फास्ट, ऐसे करें यूज
    Google Play Store में अब एक बदलाव हुआ है, जिसका उद्देश्य ऐप डाउनलोड और अपडेट प्रोसेस को बेहतर बनाना है। इस बदलाव के बाद स्टोर एक साथ तीन ऐप या ऐप अपडेट डाउनलोड कर सकता है। यह अप्रैल में गूगल द्वारा प्ले स्टोर पर जोड़ी गई दो ऐप को एक साथ डाउनलोड करने की क्षमता का अपग्रेड है।
  • गाड़ी चलाते समय नहीं छूटेगा फ्लाइओवर! Google Maps ने पेश कर दिया बड़ा फीचर! जानें पूरी डिटेल
    गूगल ने अपने गूगल मैप्स पर कई नई सुविधाएं पेश की हैं। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन की इन्‍फर्मेशन, फ्लाइओवर कॉलआउट आदि शामिल हैं।
  • Google I/O 2024: 'Ask Photos' से 'AI Overviews' तक, ये हैं फ्लैगशिप Gemini-पावर्ड फीचर्स
    Google के CEO सुंदर पिचाई ने घोषणा की कि Gemini 1.5 Pro में 2 मिलियन टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो (एक एआई मॉडल समझ सकने वाली जानकारी की मात्रा) होगी, जो वर्तमान में पढ़े जाने वाले 1 मिलियन टोकन से दोगुना है।
  • Google ऐप से कॉलिंग के समय दिखाई और सुनाई देंगे विजुअल और साउंड इफेक्ट, ऐसे करें एक्टिवेट
    इसमें वर्तमान में छह चुनिंदा इमोजी को जोड़ा गया है, जिसमें उदास, तालियां, जश्न, हंसी, ड्रमरोल और पूप शामिल हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »