Google Chrome में Android के लिए आया बड़े काम का फीचर!

Pinned Tabs फीचर के आ जाने से आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर अब क्रोम ब्राउजिंग और भी ज्यादा आसान होने वाली है।

Google Chrome में Android के लिए आया बड़े काम का फीचर!

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड डिवाइस पर अब क्रोम ब्राउजिंग और भी ज्यादा आसान।
  • Chrome में अब टैब को Pin करने की सुविधा कंपनी ने उपलब्ध करवा दी है।
  • अब यूजर अपने पसंद के टैब को ऊपर पिन कर पाएंगे।
विज्ञापन

Google के Chrome ब्राउजर पर यूजर्स के लिए कंपनी ने एक बेहद कमाल का फीचर अब उपलब्ध करवा दिया है। इस फीचर के आ जाने से आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर अब क्रोम ब्राउजिंग और भी ज्यादा आसान होने वाली है। गूगल ने क्रोम पर अब Windows, Mac और Linux वाली सुविधा उपलब्ध करवा दी है। और इस सुविधा का नाम है 'टैब पिन'। यानी आप अब ऐसे टैब अपने फोन, टैबलेट आदि में पिन कर सकेंगे जिनकी आपको बार-बार जरूरत पड़ती है। इससे ब्राउजिंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर व आसान होगा। आइए बताते हैं कैसे! 

Google Chrome में अब टैब को Pin करने की सुविधा कंपनी ने उपलब्ध करवा दी है। यह फीचर कंपनी ने एंड्रॉयड (via) यूजर्स के लिए जारी किया है। इससे अब यूजर अपने पसंद के टैब को ऊपर पिन कर पाएंगे। जैसे ब्राउजर खुलेगा ये टैब सबसे ऊपर दिखाई देंगे, भले ही आप ऐप को बंद कर दें। 

Pinned Tabs कैसे करें इस्तेमाल

Android के लिए क्रोम के 144.0.7559.132 वर्जन अपडेट के साथ कंपनी ने पिन टैब की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। 

  • टैब को पिन करने के लिए आपको उस टैब को प्रेस करके होल्ड करना होग। 
  • अब मेन्यु से Pin tab विकल्प का चुनाव करें। 
  • इससे टैब सेक्शन में वह क्रोम टैब सबसे ऊपर पिन हो जाएगा। 
  • अगर यूजर ऐप को बंद भी कर देता है, तब भी यह ऊपर पिन रहेगा। 

इसी तरह अगर आप पिन किए हुए टैब को हटाना यानी Unpin करना चाहते हैं तो इसी तरीका इस्तेमाल करके उसे Unpin भी कर सकते हैं। 

Pin tab के फायदे

Pin tab के आ जाने से आपको अपने पसंदीदा टैब सुरक्षित रखने का विकल्प मिलता है। 
कई बार ऐसा होता है कि किसी विशेष वेबसाइट को आपको बार-बार ब्राउजर में खोलना पड़ता है। इसके लिए बार-बार आपको वही स्टेप्स दोहराने पड़ते हैं। लेकिन पिन टैब से अब आप टैब को सेव कर सकते हैं और सीधे वापस उसी टैब में आकर वहीं से ब्राउजिंग शुरू कर सकते हैं जहां से आपने टैब को छोड़ा था। 

कंपनी का मकसद यूजर्स को डेस्कटॉप के जैसे ही एक्सपीरियंस देना है जिससे एंड्रॉयड फोन पर भी यूजर कंप्यूटर जैसी सुविधा पा सकें। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »