Google Camera

Google Camera - ख़बरें

  • OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
    Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 7 का मॉडल नंबर - PYF110 और OnePlus Ace 7 Pro का मॉडल नंबर - PMS110 है। हालांकि, इस लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है। इन स्मार्टफोन्स को इस महीने चीन में पेश किया जा सकता है।
  • Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
    Google का Connected Cameras फीचर अब WhatsApp जैसे लगभग एक दर्जन ऐप्स पर काम करेगा। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने Pixel Camera Services को अपडेट कर दिया है। Connected Cameras सपोर्ट अब 11 ऐप पर काम करेगा। यानी पहले यह फीचर 5 ऐप के लिए काम करता था, लेकिन अब यह फीचर 16 ऐप के लिए काम करेगा।
  • Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में Samsung Galaxy F70 5G की मॉडल नंबर - SM-E176E और कोडनेम - a17x के साथ लिस्टिंग हुई है। यह कोडनेम Samsung Galaxy A17 5G से भी जुड़ा है। इससे सैमसंग के समान हैंडसेट को F-सीरीज के वर्जन के तौर पर लाने का संकेत मिल रहा है। इस लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है।
  • Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
    Google Pixel 10a की भारत में कीमत बढ़ गई है। कंपनी ने इस फोन को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया था और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 थी। Pixel 10a में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Google Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी चिप मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 48MP मुख्य कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन में 5,100mAh बैटरी, 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।
  • Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज को Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G की लिस्टिंग के साथ अपडेट किया गया है। इन स्मार्टफोन्स के मॉडल नंबर क्रमशः CPH2931 और CPH2829 हैं। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी इन स्मार्टफोन्स की समान मॉडल नंबर्स के साथ लिस्टिंग हुई है। Oppo F35 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 हो सकता है।
  • Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
    इस स्मार्टफोन का डिजाइन Google Pixel 10a के लगभग समान है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है और इसमें ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें कैमरा आइलैंड के साथ LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट Google Pixel 10a की तुलना में बड़ी दिख रही है। Google Pixel 11a के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले थिक बेजल्स के साथ हो सकता है।
  • Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
    Motorola ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Signature 27 को पेश कर दिया है। फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 910 मुख्य कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। फोन में AI आधारित वीडियो फीचर्स के साथ Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है। Motorola Signature 27 कंपनी का पहला फोन है जिसमें Bang & Olufsen के साथ तैयार किया गया ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा फोन में नया ArcticMesh कूलिंग सिस्टम और 7 साल तक OS व सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।
  • Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
    Google Play Console पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में Vivo Y600K Turbo की मॉडल नंबर - V2553A और डिवाइस कोड - PD2553 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह मॉडल नंबर और डिवाइस कोड Vivo Y600 Turbo से भी जुड़ा है। इससे आगामी स्मार्टफोन के Vivo Y600 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन होने का संकेत मिला है। हालांकि, Vivo ने नए स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
  • Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
    गूगल ने अपने सप्लायर्स को सूचना दी है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत से Pixel स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉचेज की चीन में मैन्युफैक्चरिंग को बंद करने की योजना बना रही है। इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता तनाव हो सकता है। इस तनाव का असर दोनों देशों की कंपनियों पर पड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और वियतनाम में गूगल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को बढ़ाया है।
  • Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
    Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है। अगर ऐसा होता है तो आगामी स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Vivo S2 के समान हो सकते हैं।
  • Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
    Vivo जल्द ही Y सीरीज का नया फोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यह फोन Vivo Y6k के नाम से पेश किया जा सकता है। दरअसल फोन को Google सपोर्टेड डिवाइसेज में देखा गया है। फोन कंपनी का बजट डिवाइस हो सकता है जिसे लेकर अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है।
  • Google Pixel 11 vs Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: फ्लैगशिप की बैटल
    Google Pixel 11 के लॉन्च के बाद प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung Galaxy S26 और OnePlus 15 से इसकी सीधी तुलना की जा रही है। Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है, जबकि Galaxy S26 79,999 रुपये और OnePlus 15 85,999 रुपये से शुरू होता है। Pixel 11 में 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले, Tensor G6 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा और 4,985mAh बैटरी मिलती है। Galaxy S26 में Exynos 2600 चिप और 4,300mAh बैटरी है। वहीं OnePlus 15 में 6.78 इंच 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7,300mAh बैटरी दी गई है।
  • Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
    Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है।
  • Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
    Google Store के होमपेज पर दिए गए प्रमोशनल क्लिप में गोल्डन कलर वाला स्मार्टफोन दिख रहा है। इसमें गूगल की Pixel 11 सीरीज को 12 अगस्त को होने वाले मेड बाय गूगल इवेंट में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने टीजर में स्मार्टफोन के रियर पैनल पर नए विजुअल एलिमेंट Pixel Glow का खुलासा किया है। यह कैमरा बार के साथ सर्कुलर एरिया में फ्लैश के स्थान पर है
  • Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
    एपल ने कहा है कि CCI के जांचकर्ताओं ने यूरोपियन यूनियन (EU) के एक फैसले से ग्राफिक को कॉपी कर लिया है। कंपनी ने CCI को दाखिल किए गए अपने जवाब में उसके कॉम्पिटिटर्स की फाइलिंग्स की CCI की रिपोर्ट से तुलना करने वाले टेबल भी शामिल किए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने CCI के डायरेक्टर जनरल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इन स्टेटमेंट्स की पुष्टि या इनका गहराई से आकलन की कोशिश नहीं की है।

Google Camera - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »