गूगल असिस्टेंट ने अब हिंदी में भी समझना शुरू कर दिया है। यह सुविधा उन भारतीय यूज़र के लिए है जिन्होंने अपने एंड्रॉयड डिवाइस में लैंग्वेज़ प्रीफरेंस के तौर पर अंग्रेजी को रखा हुआ है। इस ताजा फैसले के साथ, गूगल अब अमेज़न के एलेक्सा और ऐप्पल के सीरी से एक कदम आगे निकल गया है।
गूगल ने अमेज़न के एलेक्सा, ऐप्पल के सिरी और माइक्रोसॉफ्ट के कोर्टाना को टक्कर देने के इरादे से अपनी स्मार्ट सर्विस गूगल असिस्टेंट लॉन्च की। गूगल ने सबसे पहले गूगल असिस्टेंट क गूगल आई/ओ कॉन्फ्रेंस में मई 2016 में पेश किया था।