Gadgets 360

Gadgets 360 - ख़बरें

  • Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
    Sony ने MDR-3R हेडफोन लॉन्च किया है, जिसका डिजाइन कंपनी के 1979 में आए MDR-3 मॉडल और पुराने Walkman से प्रेरित है। इसमें 23mm ड्राइवर्स, USB Type-C कनेक्टिविटी, इनलाइन रिमोट और बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए Bluetooth कनेक्शन या अलग से चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती। हेडफोन का वजन करीब 38 ग्राम है। कंपनी ने इसका Stranger Things Edition भी पेश किया है। अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 59.99 डॉलर रखी गई है। फिलहाल भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।
  • Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    इस स्मार्टफोन में सैमसंग का Exynos 2700 चिपसेट दिया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग के एक एग्जिक्यूटिव ने बताया था कि Exynos 2700 चिपसेट को 2 nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इस चिपसेट के परफॉर्मेंस में सुधार होने का दावा किया गया है। Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट की तुलना में Exynos 2700 का परफॉर्मेंस बेहतर बताया गया है।
  • कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
    Motorola Signature 27 ने DXOMARK के ग्लोबल कैमरा टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। फोन को कुल 173 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि Apple iPhone 18 Pro को 172 पॉइंट्स मिले। इस रैंकिंग में Huawei Pura 80 Ultra 175 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। DXOMARK ने Motorola के कैमरे को Gold Label भी दिया है। टेस्ट के मुताबिक, फोन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, स्किन टोन, 3x Optical Zoom और लो-लाइट तस्वीरों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि, कम रोशनी में मूव करते हुए सब्जेक्ट की फोटो और वीडियो में कुछ कमियां भी सामने आई हैं।
  • ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
    अगर आप अपने लिए कोई 10,000mAh की विशाल बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Vivo S2 FE बेहतर विकल्प रहेगा। यह फोन Flipkart Big Bang Diwali Sale में डिस्काउंट पर मिल रहा है।
  • Diwali 2026: दिवाली की रात लेनी हैं शानदार फोटो और वीडियो? फोन में बदलें ये 6 कैमरा सेटिंग्स
    Diwali पर रात में शानदार फोटो और वीडियो बनाने के लिए स्मार्टफोन के कैमरे की कुछ सेटिंग्स पर ध्यान देना जरूरी है। Night Mode की मदद से कम रोशनी में बेहतर डिटेल कैप्चर कर सकते हैं। वहीं, Pro Mode में ISO, Shutter Speed और Exposure को एडजस्ट करके फोटो की ब्राइटनेस और क्वालिटी बेहतर की जा सकती है। आतिशबाजी की फोटो के लिए Tripod और सही Shutter Speed का इस्तेमाल काम आ सकता है। इसके अलावा रात में वीडियो रिकॉर्ड करते समय 30fps सेटिंग चुनना और कैमरा लेंस साफ रखना भी जरूरी है।
  • पुराने तरीके छोड़ें, इस दिवाली AI से बनाएं अपने कस्टम Greetings और Posters, कॉपी करें ये 5 Prompts
    दिवाली पर दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजने के लिए इस बार AI की मदद ले सकते हैं। ChatGPT जैसे AI टूल्स से अपनी फोटो, नाम और पसंद के डिजाइन वाला Custom Greeting Card और Poster तैयार किया जा सकता है। इसके लिए Graphic Designing सीखने या किसी महंगे Software की जरूरत नहीं है। इस How To में Traditional Diwali Greeting, फैमिली फोटो वाला कार्ड, Custom Poster और Invitation Card बनाने का तरीका बताया गया है। साथ ही Hindi और English में Ready-to-Copy Prompts भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से कुछ ही मिनटों में अपने पसंद के डिजाइन तैयार कर सकते हैं।
  • itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
    दिवाली के मौके पर itel ने अपने स्मार्टफोन्स और होम एप्लायंसेज पर डिस्काउंट की पेशकश की है। होम एप्लायंसेज की खरीद पर itel ईएमआई ऑप्शन प्रदान कर रहा है। इस ऑफर में बजाज फाइनेंस, TVS क्रेडिट और होम क्रेडिट के जरिए जीरो डाउन पेमेंट और फाइनेंस ऑप्शन शामिल हैं।
  • ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
    दिवाली सेल में Google Pixel 11 Pro पर डिस्काउंट मिल रहा है। Pixel 11 Pro (12GB/25GGB वेरिएंट) गूगल की वेबसाइट पर ₹1,09,999 में लिस्ट किया गया है। इस फोन की खरीद पर ₹29,000 तक बचत हो सकती है। इसमें ₹10,000 इंस्टेंट कैशबैक, ₹10,000 गूगल स्टोर डिस्काउंट और ₹9,000 तक एक्सचेंज बोनस शामिल है।
  • WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
    WhatsApp Android यूजर्स के लिए नया चैट प्रीव्यू फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स किसी बातचीत पर देर तक टैप करके उसके हालिया मैसेज बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे। इस दौरान सामने वाले को मैसेज पढ़े जाने का ब्लू टिक भी नहीं दिखाई देगा। नए फीचर में चैट को पिन, आर्काइव, म्यूट और डिलीट करने जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं। WABetaInfo ने इसे WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.44.11 में देखा है। फिलहाल यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग में है और आम यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता की तारीख सामने नहीं आई है।
  • Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
    Motorola ने ग्लोबल बाजार में नई स्मार्टवॉच Moto Watch 2 Fit को लॉन्च कर दिया है। चुनिंदा बाजारों में इसका नाम Moto watch fit 27 भी है। Watch 2 Fit/Moto watch fit 27 की कीमत 119 यूरो (लगभग ₹12,620) है। जल्द ही यूरोप, नोर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और एशिया-पेसिफिक के चुनिंदा बाजारों में बिक्री शुरू होगी।
  • न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
    Portronics ने भारत में अपना नया 3-in-1 Magnetic Wireless Charger Zyron लॉन्च किया है। यह चार्जर 25W तक Qi2-सर्टिफाइड मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट करता है और खास तौर पर iPhone यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें Magnetic Charging Pad के साथ AC Vent Mount और अलग से डेस्क स्टैंड अटैचमेंट मिलता है। यूजर इसे कार में लगाने के अलावा घर या ऑफिस में डेस्क पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह iPhone 12 से iPhone 17 Series तक के मॉडल्स के साथ कंपैटिबल है। Portronics Zyron की MRP 3,499 रुपये है, लेकिन इसे फिलहाल 1,549 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
    Motorola ने ग्लोबल स्तर पर Motorola Signature 27 लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से हो रहा है। Motorola Signature 27 की कीमत USD 1,599 (लगभग ₹1,51,090) है। Oppo Find X10 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹1,39,999 है। Google Pixel 11 Pro XL की कीमत भारत में ₹1,34,999 है।
  • Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
    Motorola One सीरीज का स्मार्टफोन एक बार फिर से मार्केट में लौट सकता है। खबर आ रही है कि कंपनी Motorola Moto One पर काम कर रही है। One सीरीज के फोन को एक महत्वपूर्ण डेटाबेस में देखा गया है। इससे पता चलता है कि कंपनी का फोन प्रोडक्शन में है और जल्द ही यह मार्केट में दस्तक दे सकता है।
  • महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
    Flipkart Big Bang Diwali Sale में Infinix HOT 60i 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। HOT 60i 5G (4GB+128GB) ई-कॉमर्स साइट पर ₹15,699 में लिस्ट है। दिवाली सेल के दौरार फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर ₹2,250 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹13,449 हो जाएगी।
  • Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
    Oukitel ने मार्केट में अपना लेटेस्ट फोन Oukitel C18 लॉन्च किया है जो देखने में iPhone जैसा लगता है। इसका रियर पैनल डिजाइन कुछ iPhone 18 Pro की तरह डिजाइन किया गया है। फोन कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में रियर साइड में AI कैमरा दिया गया है। यह फोन वजन में हल्का है और वर्चुअल रैम की मदद से 16GB तक मैमोरी सपोर्ट कर लेता है।

Gadgets 360 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »