Finance News

Finance News - ख़बरें

  • 2126 में बंद हो जाएगी Google? 100 साल का कर्ज लेकर क्या बड़ा प्लान बना रही है कंपनी
    Google की पेरेंट कंपनी Alphabet ने 100 साल की मैच्योरिटी वाला बॉन्ड जारी किया है, जो साल 2126 में पूरा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अलग-अलग करेंसी में करीब 20 अरब डॉलर जुटा रही है। यह फंडिंग AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े निवेश प्लान का हिस्सा है, जिसमें कुल 185 अरब डॉलर तक खर्च की योजना बताई गई है। निवेशकों की ओर से मजबूत मांग भी देखने को मिली है। 2025 में 400 अरब डॉलर के रेवेन्यू और 127 अरब डॉलर के कैश रिजर्व के साथ कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत बताई जा रही है।
  • हर साल नया Pixel फोन? Google भारत में लाया नई अपग्रेड स्कीम, जानें सब कुछ
    Google ने भारत में Pixel Upgrade Program की शुरुआत की है, जिसके तहत यूजर्स चुनिंदा Pixel स्मार्टफोन्स को 24 महीने के नो-कॉस्ट EMI प्लान पर खरीद सकते हैं। इस प्रोग्राम की शुरुआती EMI 3,333 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स 9 EMI भरने के बाद और 15 EMI पूरी होने से पहले अपने फोन को नए एलिजिबल Pixel मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं। इस स्कीम में assured buyback और एक्सचेंज बोनस का भी फायदा मिलेगा। यह प्रोग्राम Cashify, Bajaj Finance और HDFC Bank के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।
  • EPF Changes 2025: PF ट्रांसफर से लेकर विड्रॉल तक, ये 10 नए नियम जानना बेहद जरूरी
    2025 में Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO ने PF से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव किए हैं। इन अपडेट्स का मकसद प्रोसेस को आसान बनाना, डिजिटल एक्सेस बढ़ाना और क्लेम सेटलमेंट को तेज करना है। नए बदलावों में Passbook Lite, आसान PF ट्रांसफर, सिंप्लिफाइड विड्रॉल नियम, Annexure K का डायरेक्ट डाउनलोड और तेज क्लेम अप्रूवल शामिल हैं। इसके अलावा फुल विड्रॉल के वेटिंग पीरियड, नई Employee Enrolment Scheme, Vishwas Scheme और CPPS जैसे कदम भी उठाए गए हैं। अगर आप नौकरी बदलते हैं या PF-पेंशन से जुड़े हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए बेहद जरूरी हैं।
  • SBI YONO 2.0: GPay, PhonePe को टक्कर देने मैदान में उतरा देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक!
    State Bank of India ने YONO 2.0 को लॉन्च कर अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है। यह नया वर्जन मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग को एक ही बैकएंड पर लाता है, जिससे अलग-अलग डिवाइसेज पर बैंकिंग करना आसान हो जाता है। SBI के मुताबिक, YONO 2.0 में सिक्योरिटी, पर्सनलाइजेशन और यूजर एक्सपीरियंस पर खास फोकस किया गया है। इसमें KYC और re-KYC प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है, ताकि ग्राहकों को बार-बार वेरिफिकेशन न कराना पड़े। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है और आगे इसमें अन्य भाषाएं जोड़ी जाएंगी।
  • सहारनपुर में बड़ा iPhone घोटाला, सैकड़ों आईफोन एक साथ बंद, आप कभी न करें ये गलती
    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर लोगों के 100 से ज्यादा आईफोन ने अचानक काम करना बंद कर दिया। लोगों ने बताया कि आईफोन रिसेट होकर बंद हो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि इन सभी आईफोन को एक ही शॉप से खरीदा गया था और अधिकतर ईएमआई पर खरीदे गए थे। लोगों का आरोप है कि दुकानदार द्वारा उन्हें फेक और पुराने आईफोन बेचे गए हैं।
  • Wormhole के 322 मिलियन डॉलर के Ether उड़ा ले गए हैकर, वसूली के लिए कंपनी दे रही है लाखों डॉलर
    पिछले हफ्ते, हैकर्स द्वारा Qubit Finance के नेटवर्क को हैक किया गया था, जिसमें कंपनी ने $80 मिलियन (लगभग 600 करोड़ रुपये) खोए थे।
  • Budget 2021 आज 1 फरवरी को 11 बजे होगा पेश, Android Phone और iPhone पर ऐसे देखें लाइव
    आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब फाइनेंस मिनिस्टर का पूरा बजट डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »