Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद Galaxy Z Flip 7 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Galaxy Z Flip 7 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹1,09,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹10,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹99,999 हो जाएगी। फिलहाल इस फ्लिप स्मार्टफोन पर ₹10 हजार की सीधी बचत हो रही है।