Ev In India

Ev In India - ख़बरें

  • ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
    Montra Electric ने अपने यात्री इलेक्ट्रिक ऑटो Super Auto का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.97 लाख है। नए मॉडल में 10.6kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसके साथ कंपनी ने फुल चार्ज पर 180 किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज का दावा किया है। इसमें 10kW इलेक्ट्रिक मोटर, तीन ड्राइविंग मोड और 40A चार्जर मिलता है। नए फीचर्स में Hill-Hold Assist, Regenerative Braking और Reverse-Park Assist शामिल हैं। ऑटो पांच कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा। कंपनी का सेल्स और सर्विस नेटवर्क देशभर में 100 से ज्यादा आउटलेट तक फैला है।
  • भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    इस परफॉर्मेंस EV में 122.5 kWh बैटरी पैक और तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं। इनमें से एक मोटर फ्रंट एक्सल और दो रियर एक्सल को पावर देती हैं। Denza Z9 GT की लंबाई लगभग 5,180 mm, चौड़ाई लगभग 1,990 mm और लंबाई लगभग 1,490 mm की है। इसमें LED हेडलैम्प, रिज्ड बोनेट और रूफ की फ्रंट ऐज पर LiDAR यूनिट है। यह कंपनी के 1,500 kW फ्लैश अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है।
  • BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
    BYD ने भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV Denza D9 लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 90 लाख रुपये रखी गई है। यह 7-सीटर MPV 115.07kWh की सेकंड जनरेशन Blade LFP बैटरी के साथ आती है और इसमें 608Km तक की WLTC रेंज मिलने का दावा है। इसमें 462.2bhp की पावर और 365Nm का टॉर्क मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें मसाज और वेंटिलेशन वाली कैप्टन सीट्स, 16-स्पीकर Devialet ऑडियो सिस्टम, 9 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
    दिवाली और फेस्टिव सीजन में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 10 लाख रुपये से कम बजट में इलेक्ट्रिक कारों के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इस रेंज में Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसी गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन कारों में बैटरी पैक, ड्राइविंग रेंज, डिजाइन और फीचर्स के मामले में अंतर है। ऐसे में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले इनकी शुरुआती कीमत, रेंज और बैटरी से जुड़े खर्चों की तुलना करना जरूरी है।
  • Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
    Tata Punch के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 5000 रुपये से 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब एंट्री-लेवल टाटा पंच की कीमत 5.75 लाख रुपये हो गई है। जबकि टॉप-वर्जन की कीमत 10.77 लाख रुपये हो गई है। दोनों ही एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
  • EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
    अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। Tata Tiago EV और MG Comet EV इस सेगमेंट की किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हैं। वहीं Tata Punch EV SUV जैसी डिजाइन के साथ 10 लाख रुपये के आसपास उपलब्ध है। MG Windsor EV की सामान्य कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन BaaS यानी Battery-as-a-Service विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत कम हो जाती है। BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग से चुकानी होती है। यहां इन चारों इलेक्ट्रिक कारों की कीमत, बैटरी और रेंज के बारे में जानें।
  • भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
    रेटिंग्स एजेंसी Ind-Ra की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 8-10 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 6.6 प्रतिशत की थी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे कम ऑपरेटिंग कॉस्ट, आसान चार्जिंग और प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज जैसे कारण हैं।
  • भारत में तेजी से बढ़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड, जून में सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
    पिछले महीने EVs की सेल्स 3.06 लाख यूनिट्स से अधिक की रही है। आमतौर पर, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए इस अवधि को सेल्स के लिहाज से कमजोर माना जाता है। इसके अलावा मॉनसून में भी देरी हुई है। इसके बावजूद EVs की सेल्स बढ़ने से मजबूत डिमांड का संकेत मिल रहा है। देश में अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है।
  • भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
    ट्रिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को बढ़े शहरों से अधिक डिमांड मिल रही है। इन शहरों में बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं। भारत में टेस्ला ने पिछले वर्ष जुलाई में अपना बिजनेस शुरू किया था। हालांकि, कंपनी की सेल्स अनुमान से काफी कम रही है। इसके पीछे बड़ा कारण इम्पोर्ट ड्यूटी अधिक होने से इसके EVs के महंगे प्राइसेज हैं।
  • भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
    BYD Atto 3, BYD Seal और BYD Sealion 7 के चुनिंदा वेरिएंट्स के प्राइसेज को बढाया गया है। BYD ने बताया है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी, इनफ्लेशन के प्रेशर और देश में अपने नेटवर्क और टेक्नोलॉजी में इनवेस्टमेंट जारी रखने की वजह से उसे प्राइसेज को बढ़ाना पड़ा है। भारत में कंपनी ने eMAX 7 के नए वेरिएंट को भी पेश किया है।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
    देश में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने इनवेंटरी को घटाने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV पर दो लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी।
  • सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
    Union Budget 2026 में सरकार ने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। बजट में लिथियम-आयन बैटरी से जुड़े 63 कैपिटल गुड्स को कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है। इसके साथ ही कोबाल्ट पाउडर, बैटरी स्क्रैप और अन्य अहम मिनरल्स पर भी ड्यूटी हटाई गई है। सरकार का मानना है कि इन कदमों से मैन्युफैक्चरिंग लागत घटेगी और लंबे समय में स्मार्टफोन व EV की कीमतों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।
  • भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम
    देश में कंपनी जल्द ही ऑटोनॉमस ड्राइविंग की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारत में टेस्ला की सेल्स अनुमान से कम रही है। देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की थी। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ा है।
  • भारत में Tesla का कमजोर परफॉर्मेंस, VinFast ने बेचे 6 गुना ज्यादा EV
    VinFast की नवंबर में बिक्री 291 यूनिट्स की रही है। वियतनाम की इस कंपनी की तमिलनाडु में फैक्टरी है। हाल ही में VinFast ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी की VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। इन इलेक्ट्रिक SUV के शुरुआती प्राइस क्रमशः 16.49 लाख रुपये और 20.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं।

Ev In India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »