Electrical

Electrical - ख़बरें

  • TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
    TVS Motor ने EICMA 2026 में अपने नए Electric Maxi Scooter M1-S का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश किया है। इसमें 4.2kWh की Lithium-ion NMC बैटरी दी गई है, जो करीब 120km की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्पीड 105km/h है और यह 0 से 50km/h की रफ्तार 3.7 सेकंड में पकड़ सकता है। स्कूटर में 7-inch TFT डिस्प्ले, Bluetooth और Wi-Fi कनेक्टिविटी, Cruise Control, TPMS और 26 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और भारत में लॉन्चिंग की जानकारी नहीं दी है।
  • Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
    VF MPV 7 में VinFast के EVs में मिलने वाला डिजाइन है। इसके फ्रंट में LED DRLs हैं। इसमें ग्रिल के नए डिजाइन के साथ वर्टिकल तौर पर लगे हेडलैम्प हैं। VF MPV 7 में पुल-स्टाइल डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके रियर में टेललाइट्स के लिए स्लिम डिजाइन और व्हीकल की चौड़ाई को कवर करने वाली लाइटिंग है। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इस MPV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 517 किलोमीटर होने का दावा है।
  • Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
    Tata Motors की कारों का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी चेतावनी सामने आई है। भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने कंपनी की iRA 2.0 और iRA.ev मोबाइल ऐप्स में 4 सुरक्षा खामियों की जानकारी दी है। इनका फायदा उठाकर अटैकर यूजर्स की संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं और उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। एजेंसी ने इन खामियों को High Severity कैटेगरी में रखा है। CERT-In ने ग्राहकों को प्रभावित ऐप्स के पुराने वर्जन को अपडेट करके लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
  • टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कलर डिस्प्ले, Sonic Vibration Motor 2.0 और रियल टाइम ब्रशिंग मॉनिटरिंग फीचर मिलता है। इसकी स्क्रीन पर ब्रशिंग टाइम और दांतों की सफाई का कवरेज देखा जा सकता है। इसमें टू-वे प्रेशर अलर्ट दिया गया है, जो ज्यादा दबाव पड़ने पर वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी कम कर देता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 190 दिनों तक चल सकती है। इसमें USB Type-C चार्जिंग और IPX8 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 179 युआन है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार है। पिछले महीने TVS Motor ने 60,429 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही यह एक महीने में 60,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने वाली पहली कंपनी बनी है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27 प्रतिशत की है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था।
  • Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
    टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Tiago EV, Punch EV, Nexon EV और Sierra EV जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी की Punch EV ने इस मार्केट में एक महीने में 5,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री वाला पहला EV बनी है। पिछले महीने Mahindra & Mahindra ने इलेक्ट्रिक SUVs की 8,472 यूनिट्स बेची हैं।
  • Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
    भारत में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है।
  • साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
    Spiny 2 एक ऐसा E-Bike Conversion Kit है, जो सामान्य साइकिल को इलेक्ट्रिक असिस्ट वाली साइकिल में बदल सकता है। इसमें मोटर और बैटरी को एक कॉम्पैक्ट यूनिट में रखा गया है, जिसे शुरुआती इंस्टॉलेशन के बाद कंपनी के मुताबिक करीब 3 सेकंड में लगाया या हटाया जा सकता है। इसमें 266Wh की बैटरी और 250W की नॉमिनल मोटर मिलती है, जबकि अमेरिकी वर्जन में पीक पावर 750W तक है। कंपनी का दावा है कि इससे 90 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 350 डॉलर बताई गई है और डिलीवरी अप्रैल 2027 से शुरू होने का अनुमान है।
  • सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
    सर्दियों में अगर आप गीजर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। गीजर भी एसी के जितना बिजली का बिल बना सकता है, क्योंकि 2/3 किलोवॉट वाले गीजर का लोड एसी से भी ज्यादा होता है। ऐसे में गीजर के इस्तेमाल से लेकर मैंटेनेंस और एनर्जी सेविंग रेटिंग बहुत ज्यादा मायने रखती है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
    चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Chery ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री की तैयारी करते हुए Cinnox ब्रांड के तहत दो नए मॉडल पेश किए हैं। इनमें Grow C3 इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक और एक ADV इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। Grow C3 में EREV टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें बाइक को चलाने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल होगा, जबकि पेट्रोल जनरेटर चलते समय बैटरी चार्ज करने में मदद करेगा। दूसरी ओर, कंपनी के ADV इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 150 से 200 किलोमीटर तक बताई गई है। फिलहाल दोनों मॉडल की कीमत, लॉन्च डेट और बिक्री से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 7 kWh और 11 kWh के दो बैटरी पैक में उपलब्ध कराया गया है। इसके 11 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की IDC रेंज लगभग 343 किलोमीटर की है। इसकी मोटर लगभग 40 bhp की पावर और लगभग 550 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। Ultraviolette का दावा है कि X-47 Venom सिर्फ 2.7 सेकेंड्स में 0-60 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
    जापान NCAP में इस इलेक्ट्रिक SUV के एक्सिडेंट से बचाव के सिस्टम्स, टकराव से बचाव और ऑटोमैटिक इमरजेंसी एक्सिडेंट रिपोर्टिंग में परफॉर्मेंस के आधार पर 4-स्टार दिए गए हैं। कोलिजन असेसमेंट के फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में e-Vitara को ड्राइवर प्रोटेक्शन में 5 में से 5 लेवल मिला है। हालांकि, इसे समान टेस्ट में रियर-सीट प्रोटेक्शन में लेवल 4 दिया गया है।
  • 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Decathlon ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में लॉन्च कर दी है। यह बाइक Van Rysel E-EDR AF SRAM Apex के नाम से लॉन्च की गई है। इलेक्ट्रिक बाइक में 12 स्पीड मॉडल मिलते हैं। बाइक में वायरलैस डीरेल्यूर मिलता है। इसमें Mahle मोटर मिलती है। बाइक में ब्लूटूथ और ANT+ कनेक्टिविटी दी गई है।
  • आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
    अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं और रेंज को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हो रहे हैं तो देश में Tata Sierra EV, Mahindra BE 6 Sporteq, Tata Harrier EV, Mahindra XEV 9e और Kia EV6 जैसी कारें 600 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करती हैं। आमतौर पर लोगों को पेट्रोल-डीजल वाली कारों से ईवी में स्विच करने पर रेंज की दिक्कत रहती है, लेकिन ये कारें बार-बार चार्ज करने के झंझट से छुटकारा देती हैं।
  • आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
    Elon Musk ने आखिरकार आज दुनिया को दिखा दिया कि Flying Car कैसी होती है। Tesla Roadster Sports Car को आज पेश किया गया है, इस इवेंट में कार ने एक कर्व ट्रैक पर चलने के बाद हवा में उड़कर और सुरक्षित तरीके से जमीन पर लैंड करके दिखाया। इस कार की भारत में बुकिंग शुरू हो गई है, जिसके लिए ₹50 लाख और ₹2.5 करोड़ बुकिंग राशि रखी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »