Education News

Education News - ख़बरें

  • Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम को लीक-प्रूफ और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व Infosys के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे, जिन्होंने Aadhaar और भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है। सरकार का उद्देश्य AI और अन्य आधुनिक तकनीकों की मदद से एग्जामिनेशन सिस्टम को सुरक्षित बनाना और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना है।
  • Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
    केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। NTA के अनुसार कुछ Telegram चैनलों पर कथित पेपर लीक के फर्जी दावे और छात्रों से ठगी के मामले सामने आए थे। इसी को देखते हुए MeitY ने 22 जून तक Telegram की पहुंच सीमित करने और 30 जून तक Message Editing फीचर बंद करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी का दावा है कि कुछ लोग पुराने मैसेज एडिट कर उन्हें पेपर लीक का सबूत बताकर वायरल कर रहे थे। NTA ने छात्रों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।
  • CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
    CBSE Class 10 Second Board Result 2026 जल्द घोषित किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन पहले जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परिणाम जून 2026 में जारी किए जाने हैं। इस साल CBSE ने NEP 2020 के तहत दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है, जिसमें दूसरी परीक्षा छात्रों को अपने अंकों में सुधार का मौका देती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker और UMANG App के जरिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
  • Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
    Amazon ने भारत में Amazon Future Engineer प्रोग्राम के तहत नई स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसके तहत 2026 में 500 छात्राओं को चुना जाएगा, जिन्हें चार साल में ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह स्कॉलरशिप कम आय वाले परिवारों की उन छात्राओं के लिए है, जो कंप्यूटर साइंस या संबंधित ब्रांच में B.E. या B.Tech कर रही हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स को लैपटॉप, टेक्निकल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और Amazon में पेड इंटर्नशिप का मौका भी मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को टेक इंडस्ट्री के लिए तैयार करना है।
  • बिना फीस NEET की प्रैक्टिस! Google Gemini पर कर पाएंगे तैयारी, यहां जानें कैसे
    Google ने स्टूडेंट्स के लिए Gemini पर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब भारत में NEET UG के फ्री मॉक टेस्ट दिए जा सकते हैं। यह टेस्ट असली एग्जाम के पैटर्न और कठिनाई के करीब डिजाइन किए गए हैं, ताकि स्टूडेंट्स को रियल एग्जाम जैसा अनुभव मिले। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए Physics Wallah और Careers360 जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया गया है। यूजर्स सिर्फ एक कमांड देकर फुल-लेंथ टेस्ट शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा AI स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लेनेशन देकर कमजोरियों को समझने में भी मदद करता है।
  • AI Impact Summit 2026: Adobe का तोहफा, छात्रों के लिए 'Free' में Photoshop, Firefly और Acrobat!
    Adobe ने भारतीय छात्रों के लिए Firefly, Photoshop और Acrobat को मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह सुविधा देशभर के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों के जरिए दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, 15,000 स्कूल और 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब के माध्यम से छात्रों को AI फर्स्ट टूल्स, करिकुलम और ट्रेनिंग का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा NASSCOM FutureSkills Prime के साथ साझेदारी के तहत इंडस्ट्री संबंधित मुफ्त कोर्स और सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे छात्रों को AI और क्रिएटिव स्किल विकसित करने में मदद मिलेगी।
  • IIT जाने की तैयारी मुफ्त में कराएगा Google Gemini AI, ऐसे शुरू करें JEE एग्जाम प्रेप
    Google ने भारत में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Gemini AI में नया मॉक टेस्ट फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए स्टूडेंट्स फ्री में JEE मॉक टेस्ट दे सकेंगे और अपनी तैयारी का स्तर समझ पाएंगे। India AI Summit 2026 में अनाउंस किया गया यह फीचर Careers360 और Physics Wallah के सहयोग से तैयार किया गया है। Gemini छात्रों को न सिर्फ सवाल देगा, बल्कि उनकी गलतियों का एनालिसिस और कॉन्सेप्ट एक्सप्लनेशन भी करेगा। बढ़ती कोचिंग फीस के बीच इसे एक किफायती विकल्प माना जा रहा है।
  • Google का स्टूडेंट्स को तोहफा! Gemini फ्री में कराएगा इस बड़े एग्जाम की प्रैक्टिस
    Google ने अपने AI चैटबॉट Gemini में स्टूडेंट्स के लिए नया SAT प्रैक्टिस टेस्ट फीचर जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स बिना किसी फीस के पूरा SAT मॉक टेस्ट दे सकते हैं, जिसमें स्कोरिंग, ग्राफ्स और परफॉर्मेंस एनालिसिस भी मिलता है। Google के मुताबिक, SAT का पैटर्न तय होने की वजह से Gemini रियल एग्जाम जैसा एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। कंपनी ने एजुकेशन फर्म्स के साथ मिलकर इस फीचर पर काम किया है ताकि सवाल और फॉर्मेट असली टेस्ट के करीब रहें। यह फीचर आने वाले समय में महंगी SAT कोचिंग और ट्यूटरिंग इंडस्ट्री पर असर डाल सकता है।
  • अब ऑनलाइन एग्जाम नहीं! AI नकल से परेशान दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था का फैसला
    दुनिया की सबसे बड़ी अकाउंटिंग संस्था ACCA ने ऑनलाइन परीक्षाओं को बंद करने का फैसला किया है। संस्था का कहना है कि AI टूल्स की वजह से रिमोट एग्जाम्स में नकल को कंट्रोल करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। कोविड के दौरान शुरू की गई ऑनलाइन इनविजिलेशन व्यवस्था अब “टिपिंग पॉइंट” पर पहुंच चुकी है। Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च से ACCA की परीक्षाएं सिर्फ इन-पर्सन मोड में होंगी। ACCA मानती है कि तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि मौजूदा सेफ्टी सिस्टम उससे पीछे छूट चुके हैं।
  • Realme Pad 3 का इंडिया लॉन्च कंफर्म: 12,200mAh बैटरी, 11.6 इंच डिस्प्ले समेत स्पेक्स पहले ही हुए लीक
    Realme Pad 3 को भारत में 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह टैबलेट Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा और इसे स्टूडेंट्स के लिए “The Smartest Tablet for Students” के तौर पर पेश किया जा रहा है। कंपनी की “Smart Learning. Less Charging” टैगलाइन से संकेत मिलता है कि इसमें बैटरी एफिशिएंसी और पढ़ाई से जुड़े AI फीचर्स पर फोकस किया गया है। realme के मुताबिक, Pad 3 में नोटबुक-इंस्पायर्ड डिस्प्ले और AI-बेस्ड टूल्स मिलेंगे, जो डिजिटल स्टडी और डेली लर्निंग रूटीन को आसान बनाएंगे।
  • Elon Musk के 40 सैटेलाइट्स कैसे हुए बर्बाद? 2 साल पुराने राज से भारतीय वैज्ञानिकों ने हटाया पर्दा!
    फरवरी 2022 में स्‍टारलिंक सैटेलाइटों का एक बैच लॉन्‍च किया था। लॉन्चिंग के कुछ वक्‍त बाद ही करीब 40 सैटेलाइट बर्बाद हो गए थे।
  • कौन हैं Ruchir Dave? बनेंगे Apple की ऑडियो डिविजन के VP, गुजरात से की है पढ़ाई, जानें सबकुछ
    Who is Ruchir Dave : ऐपल की ऑडियो डिविजन में भी भारत से जुड़े एक शख्‍स को टॉप जिम्‍मेदारी देने की तैयारी कर ली गई है।
  • ‘Sex Education’ सीजन 4 से ‘Jaane Jaan’ तक... OTT पर इस वीकेंड क्‍या है खास? जानें
    Movies and web series this week : वेब सीरीज से लेकर फ‍िल्‍मों तक इस वीकेंड Netflix पर काफी कुछ स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।

Education News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »