• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कौन हैं Ruchir Dave? बनेंगे Apple की ऑडियो डिविजन के VP, गुजरात से की है पढ़ाई, जानें सबकुछ

कौन हैं Ruchir Dave? बनेंगे Apple की ऑडियो डिविजन के VP, गुजरात से की है पढ़ाई, जानें सबकुछ

Who is Ruchir Dave : ऐपल की ऑडियो डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट के पद से गैरी गेव्स ने रिजाइन कर दिया है। उनकी जगह रुचिर दवे लेने जा रहे हैं।

कौन हैं Ruchir Dave? बनेंगे Apple की ऑडियो डिविजन के VP, गुजरात से की है पढ़ाई, जानें सबकुछ

ऑडियो डिविजन में टॉप पोजिशन पर रुचिर दवे का पहुंचना भारत के लिए मायने रखता है।

ख़ास बातें
  • ऐपल में बढ़ेगा रुचिर दवे का कद
  • बनेंगे ऑडियो डिविजन के वीपी
  • 14 साल से ऐपल से जुड़े हैं रुचिर
विज्ञापन
Apple Ruchir Dave : दुनिया की टॉप टेक-फ‍िनटेक कंपनियों में भारतीय और भारतीय मूल के लोगों का दबदबा बीते कई वर्षों से देखने को मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल की ऑडियो डिविजन में भी भारत से जुड़े एक शख्‍स को टॉप जिम्‍मेदारी देने की तैयारी कर ली गई है। ऐपल इनसाइडर की रिपोर्ट कहती है कि ऐपल की ऑडियो डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट के पद से गैरी गेव्स (Gary Geaves) ने रिजाइन कर दिया है। उनकी जगह रुचिर दवे (Ruchir Dave) लेने जा रहे हैं। रुचिर बीते 14 साल से ऐपल से जुड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुचिर का कनेक्‍शन गुजरात से है। उन्‍होंने वहां से पढ़ाई की है। 

ब्‍लूमबर्ग को सोर्सेज ने बताया है कि गैरी गेव्स की जगह अब रुचिर दवे लेंगे। हालांकि गैरी, सलाहकार की भूमिका में सेवाएं देंगे। इससे पहले दिसंबर में पता चला था कि ऐपल के प्रोडक्‍ट डिजाइन के वाइस प्रेसिडेंट ‘टैंग टैन' भी फरवरी में कंपनी छोड़ देंगे। उन्‍होंने कई ऐपल प्रोडक्‍ट्स जैसे- iPhone, Apple Watch और AirPods के डिजाइन में भूमिका निभाई थी। 

बहरहाल, ऑडियो डिविजन में टॉप पोजिशन पर रुचिर दवे का पहुंचना भारत के लिए मायने रखता है, क्‍योंकि रुचिर का एजुकेशन बैकग्राउंड भारत से है। उनके लिंकडिन प्रोफाइल में लिखा गया है कि रुचिर ने अहमदाबाद के शारदा मंदिर से 1982 से लेकर 1994 तक पढ़ाई की। उन्होंने 1998 में अहमदाबाद के दलपतभाई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से स्‍नातक की पढ़ाई की और आगे की एजुकेशन के लिए Penn स्‍टेट यूनिवर्सिटी चले गए। 

वर्क प्रोफाइल की बात करें तो रुचिर 14 साल से ऐपल में हैं। उन्‍होंने 2009 में कंपनी जॉइन की थी। वह ऐपल के ऑडियो डिविजन में इंजीनियरिंग टीम को लीड कर रहे थे। साल 2021 से वह वहां सीनियर डायरेक्‍टर हैं और अब वाइस प्रेस‍िडेंट की भूमिका में आ सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »