Earbuds

Earbuds - ख़बरें

  • Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
    Noise ने भारत में Master Buds Open नाम से नए Open-Ear Earbuds लॉन्च किए हैं। ये कंपनी के पहले Open-Ear ईयरबड्स हैं और इनमें Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। ईयरबड्स में 10.8mm Custom Dynamic Driver, Dynamic EQ और छह साउंड प्रीसेट दिए गए हैं। कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC DNN सिस्टम मिलता है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक प्लेबैक का दावा है। ईयरबड्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। Noise Master Buds Open की कीमत ₹7,999 है और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
    टेलीकॉम दिग्गज Jio ने आज इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में अपने आगामी एआई वियरेबल्स को पेश किया है। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेज के साथ-साथ एआई फीचर्स वाले ईयरबड्स लेकर आई है। जियो स्मार्ट ग्लासेज सिर्फ ऑडियो वर्जन और कैमरा के साथ आते हैं। कैमरा वाले जियो स्मार्ट ग्लासेज के जरिए आसानी से एआई से बात की जा सकती है और यूपीआई पेमेंट भी की जा सकती है.
  • मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
    अगर आप महज ₹500 के बजट में नए TWS ईयरबड्स तलाश कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एक से बढ़कर एक ईयरफोन इस बजट में लिस्ट किए गए हैं, हम आपके काम को आसान बनाने के लिए दोनों ई-कॉमर्स साइट से इस बजट में आने वाले 5-5 ईयरफोन लेकर आए हैं जो कि 50 घंटे तक की बैटरी बैकअप का सपोर्ट करते हैं।
  • Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
    Oppo ने चीन में नए Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 1,199 युआन यानी करीब ₹17,120 है। ईयरबड्स में Dynaudio के साथ तैयार किया गया चौथी पीढ़ी का डुअल ड्राइवर सिस्टम और डुअल DAC दिया गया है। ये 48kHz/24-bit लॉसलेस ऑडियो और स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। नॉयस कैंसिलेशन के लिए 6nm चिप दी गई है और कंपनी रोजमर्रा के शोर को 99.8% तक कम करने का दावा करती है। इनमें 20 से ज्यादा भाषाओं में AI Translation, Bluetooth 6.1, IP55 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। केस के साथ बैटरी 53 घंटे तक चलती है।
  • कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
    Vivo ने चीन में अपने नए Buds Clip TWS ईयरफोन लॉन्च किए हैं। इनका डिजाइन सामान्य इन-ईयर ईयरफोन से अलग है और इन्हें कान के अंदर डालने के बजाय क्लिप की तरह पहना जाता है। इनमें 12mm डुअल मैग्नेटिक मूविंग कॉइल ड्राइवर, Hi-Res Audio Wireless, LDAC और स्पैटियल ऑडियो मिलता है। कॉलिंग के लिए AI आधारित नॉइज रिडक्शन दिया गया है। ईयरफोन Bluetooth 5.4 के साथ एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनकी बैटरी 10 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे तक चलने का दावा है। कीमत 599 युआन है।
  • Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
    Bose ने अपने नए ओपन ईयर ईयरबड्स Bose Sport Open Earbuds और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) लॉन्च किए हैं। Bose Sport Open Earbuds की कीमत USD 199 (लगभग 19,068) और Bose Ultra Open Earbuds (2nd Gen) की कीमत USD 299 (लगभग 28,650) है। ये दोनों ही मॉडल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें Bose.com और चुनिंदा रिटेलर्स के जरिए 1 अक्तूबर से खरीदा जा सकता है।
  • ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
    U&i ने भारत में अपने नए वायरलैस ऑडियो प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। इनमें कंपनी का नया ब्लूटूथ स्पीकर भी शामिल है। साथ ही कंपनी ने Sonic सीरीज में 6 नए कॉम्पेक्ट स्पीकर लॉन्च किए हैं। वहीं ऑडियो वियरेबल में नए Epic सीरीज के ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं।
  • Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
    Motorola ने भारत में Moto Buds 2 Fusion TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें 12.4mm Titanium Coated Dynamic Drivers, 55dB तक Dynamic ANC और Spatial Audio का सपोर्ट मिलता है। कॉलिंग के लिए हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, यानी कुल छह माइक्रोफोन मिलते हैं। ईयरबड्स में 62mAh और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक ईयरबड्स 13 घंटे और केस के साथ कुल 53 घंटे तक चल सकते हैं। 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। इसमें Bluetooth 6.0, Dual Connection, Wear Detection और IP54 रेटिंग भी दी गई है। इनकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।
  • Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
    Motorola लेटेस्ट ईयरबड्स Moto Buds 2 Fusion की लॉन्च डेट आ गई है। Moto Buds 2 Fusion भारत में 17 सितंबर को लॉन्च होने जा रहे हैं। Moto Buds 2 Fusion लेटेस्ट ईयरबड्स में 12.4mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर मिलने वाले हैं। Dynamic ANC का सपोर्ट इनमें बताया गया है जो कि 55dB तक हो सकता है।
  • Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
    Vivo ने भारतीय किफायती ईयरबड्स Vivo Buds को लॉन्च कर दिया है। Buds में 10 मिमी हाई रेजोल्यूशन मूविंग कॉइल यूनिट है, जिसमें PU + PEEK डायग्राम है। Buds में स्लीक, कंफर्ट के लिए राउंडेड केस वाला डिजाइन दिया गया है। Buds की शुरुआती कीमत ₹1,999 है। ईयरबड्स भारत में बिक्री के लिए वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और ऑथोराइज्ड रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।
  • Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
    Huawei ने FreeBuds 7 वायरलेस ईयरबड्स को चीन में लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत 999 युआन रखी गई है। नए ईयरबड्स में तीसरी पीढ़ी का Audio AI Chip, Dual-DSP Architecture और NPU AI प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक ये आसपास के शोर को हर सेकेंड 4 लाख बार तक सैंपल कर सकते हैं और नॉइस प्रोसेसिंग लेटेंसी सिर्फ 8 माइक्रोसेकंड है। कॉलिंग के लिए 100dB Two-Way Silent Call फीचर दिया गया है। एक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ बैटरी 42 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।
  • Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
    Noise की ओर से IFA 2026 में नए ओपन ईयर बड्स Noise Master Buds Open पेश किए गए हैं। इनमें क्लिप-ऑन स्टाइल का डिजाइन मिलता है। ईयरबड्स कान के ऊपर टंगे रहते हैं जिससे कि म्यूजिक सुनने, कॉलिंग करने के दौरान यूजर के कानों में कोई अवरोध पैदा नहीं होता है। फायदा यह कि चाहे आप रोड पर चलें, या रनिंग करें, या जिम में वर्कआउट करें
  • Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
    Raksha Bandhan Gifting Ideas Under 1K: रक्षाबंधन पर भाई या बहन को गिफ्ट देने के लिए ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। ₹1,000 के अंदर भी कई ऐसे टेक प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आ सकते हैं। इस लिस्ट में Portronics का Power Bank और Wireless Mouse, Noise के TWS Earbuds, Bluetooth Speaker, USB Hub, Wipro Smart Bulb, Ubon का Wireless Speaker और Type-C Collar Mic, Spigen का मोबाइल केस और Type-C Wired Earphone जैसे विकल्प शामिल हैं। इनमें कुछ प्रोडक्ट पढ़ाई और ऑफिस के काम आएंगे, जबकि कुछ म्यूजिक, वीडियो कॉल और कंटेंट बनाने के लिए उपयोगी हैं। कीमतें ऑफर और विक्रेता के अनुसार बदल सकती हैं।
  • iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
    iQOO ने चीन में नए TWS 5e ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 149 युआन यानी करीब ₹1,800 रखी गई है। ईयरबड्स में 11mm हाई-रेजोल्यूशन साउंड यूनिट के साथ AAC, SBC और LC3 कोडेक्स का सपोर्ट मिलता है। इनमें 35dB इंटेलिजेंट ANC, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और विंड नॉइज रिडक्शन भी दिया गया है। गेमिंग के दौरान 42ms तक की लो लेटेंसी का दावा किया गया है। Bluetooth 5.4 और डुअल-डिवाइस कनेक्शन के साथ ईयरबड्स 11.5 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि केस के साथ कुल 50 घंटे तक की बैटरी मिलती है।
  • iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
    iQOO ने भारत में अपने नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत ₹1,899 रखी गई है, जबकि ₹200 के इंस्टेंट कैशबैक के बाद इन्हें ₹1,699 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ईयरबड्स में 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स, Spatial Audio, DeepX 4.0 Sound Effects और AI कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 और Dual-Channel Transmission 2.0 मिलता है। इनमें 42ms गेमिंग लेटेंसी और IP54 रेटिंग भी है। कंपनी के मुताबिक चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।

Earbuds - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »