Dell Pro Plus Earbuds भारत में लॉन्च, एडेप्टिव ANC के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Dell ने भारतीय बाजार में ट्रू-वायरलेस ईयरबड्स Dell Pro Plus Earbuds लॉन्च कर दिए हैं।

Dell Pro Plus Earbuds भारत में लॉन्च, एडेप्टिव ANC के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Dell

Dell Pro Plus Earbuds में एआई बेस्ड नॉयज कैंसलिंग माइक्रोफोन है।

ख़ास बातें
  • Dell Pro Plus Earbuds की कीमत 18,699 रुपये है।
  • Dell Pro Plus Earbuds में एक एआई बेस्ड नॉयज कैंसलिंग माइक्रोफोन है।
  • Dell Pro Plus ईयरबड्स पर ANC चालू होने पर बैटरी 8 घंटे तक चलती है।
विज्ञापन

Dell ने भारतीय बाजार में ट्रू-वायरलेस ईयरबड्स Dell Pro Plus Earbuds लॉन्च कर दिए हैं। इन ईयरबड्स को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इन ईयरफोन में एडवांस नॉयज रिडक्शन और एंटरप्राइज-ग्रेड सर्टिफिकेशन हैं। ईयरबड्स माइक्रोसॉफ्ट टीम्स ओपन ऑफिस सर्टिफिकेशन से लैस पहले ईयरबड्स हैं। इसके अलावा ईयरबड्स मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट करता है और डेल के मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेटेड होता है। ईयरफोन IP54 रेटिंग से लैस हैं। यहां हम आपको Dell Pro Plus Earbuds के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Dell Pro Plus Earbuds Price

कीमत की बात की जाए तो Dell Pro Plus Earbuds की कीमत 18,699 रुपये है। यह ईयरबड्स सिर्फ ब्लैक कलर में आता है। कंपनी इन ईयरबड्स में दो साल की लिमिटेड वारंटी प्रदान करती है।

Dell Pro Plus Earbuds Features, Specifications

Dell Pro Plus Earbuds में एक एआई बेस्ड नॉयज कैंसलिंग माइक्रोफोन दिया गया है जो कि 500 मिलियन से ज्यादा नॉयज सैंपल पर ट्रेन किया गया है। यह सिस्टम कई एकोस्टिक सेटिंग्स में यूजर्स की वॉयस को अलग करने के लिए डिजाइन है। Pro Plus Earbuds के फर्मवेयर और नॉयज मॉडल अपडेट डेल डिस्प्ले एंड पेरिफेरल मैनेजर (DDPM) के जरिए उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इन ईयरबड्स में एडेप्टिव एक्टिव नॉयज कैंसलेशन शामिल है, जो सराउंड नॉयज लेवल के अनुसार अपने आप एडजस्ट हो जाता है। इसमें यूजर्स के लिए एक बेहतर ट्रांसपेरेंसी मोड है। TWS ईयरफोन 4 ईयरटिप साइज में उपलब्ध हैं। ये ANC, ट्रांसपेरेंसी मोड, वॉल्यूम, प्लेबैक और कॉल मैनेजमेंट के लिए टच कंट्रोल सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है।

Dell Pro Plus ईयरबड्स पर ANC चालू होने पर बैटरी 8 घंटे तक चलती है जो चार्जिंग केस के साथ 33 घंटे तक बढ़ जाती है। कॉल टाइम 5 घंटे तक या केस के साथ 16.5 घंटे तक है। यूजर्स सिर्फ 5 मिनट के चार्ज से लगभग 1 घंटे तक उपयोग कर सकते हैं। हर ईयरबड में 66mAh की लिथियम-पॉलीमर बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी है। Dell Pro Plus Earbuds का वजन 6 ग्राम है और चार्जिंग केस का वजन करीब 50.4 ग्राम है। ईयरबड्स विंडोज, macOS, एंड्रॉइड और iOS प्लेटफॉर्म का सपोर्ट करते हैं। इन्हें डेल के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम के जरिए कॉन्फिगर और मॉनिटर कर सकते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.3 है जो 8 डिवाइस तक पेयर करने और एक साथ 2 होस्ट से कनेक्ट करने का सपोर्ट करता है। Dell Pair सपोर्टेड सिस्टम पर तेज सेटअप की सुविधा देता है और पैकेज में एक कॉम्पैक्ट डेल वायरलेस यूएसबी-सी ऑडियो रिसीवर भी शामिल है। ईयरबड्स में माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और जूम के सर्टिफिकेशन का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »