आज के समय में रसोई में एलपीजी सिलेंडर के जगह पर पीएनजी कनेक्शन का काफी उपयोग किया जा रहा है।
Photo Credit: Pexels/Magda Ehlers
सरकार PNG कनेक्शन के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
आज के समय में रसोई में एलपीजी सिलेंडर के जगह पर पीएनजी कनेक्शन का काफी उपयोग किया जा रहा है। हालांकि, यह पीएनजी गैस पाइपलाइन की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है। वर्तमान ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच विवाद के चलते में एलपीजी सिलेंडर की कमी आ रही है, जिसके चलते सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग समय को बढ़ाते हुए न्यूनतम 25 दिन का समय कर दिया है। ऐसे में अगर आपके क्षेत्र पीएनजी गैस पाइप लाइन मौजूद है तो आप घर में LPG की किल्लत से बचाव के लिए पीएनजी कनेक्शन लगवा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आपको पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है और आप घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
नए PNG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है:
आवेदन जमा करने के बाद आपको एक रेफ्रेंस नंबर मिलेगा। इस नंबर का उपयोग अपने आवेदन का स्टेटस जानने के लिए कर सकते हैं। जब यह प्रक्रिया पूरी होन जाएगी तो एक टेक्नीशियन जल्द ही साइट सर्वे और इंस्टॉलेशन के लिए आपके घर आएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
पहचान प्रमाण के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट चाहिए होगी।
एड्रेस प्रूफ के लिए नए बिजली बिल, टेलीफोन बिल या पानी का बिल चाहिए होगा।
स्वामित्व प्रमाण के लिए हाउस टैक्स की रसीद, सेल डीड या पजेशन लेटर चाहिए होगा।
किरायेदारों के लिए के लिए रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक से नौ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) चाहिए होगा।
अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया आसान बनाना चाहते हैं तो आपको इन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी या साफ फोटो रखनी चाहिए। जैसे कि आप फाइल PDF या JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च