• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए दिल्ली में रहने वाली महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।

Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने दिल्ली की महिलाओं को, 1 अगस्त से ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए दिल्ली सरकार एक समर्पित पोर्टल 1 अगस्त से शुरू करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • योजना के लिए दिल्ली सरकार एक समर्पित पोर्टल 1 अगस्त से शुरू करेगी
  • पोर्टल के माध्यम से आसानी से इस स्कीम के लिए अप्लाई किया जा सकता है
  • मांगी गई जानकारी देकर आवेदन कर सकते हैं जिसमें कुछ दस्तावेज चाहिए होंगे
विज्ञापन

दिल्ली लक्ष्मी योजना: दिल्ली में महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को दिल्ली सरकार ने आखिरकार अमली जामा पहना दिया है। दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किश्त 28 अगस्त को जारी की जाएगी। यानी रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं को यह तोहफा दिया जाने वाला है। इसके लिए 1 अगस्त से आवेदन शुरू होने वाले हैं। दिल्ली में रहने वाली योग्य महिलाएं ऑनलाइन आवेदन के जरिए आसानी से इस स्कीम का हिस्सा बन सकती हैं। यहां पर हम आपको इस स्कीम की योग्यता और स्कीम के लिए अप्लाई करने की पूरी जानकारी बता रहे हैं। 

दिल्ली लक्ष्मी योजना कब से होगी शुरू

दिल्ली लक्ष्मी योजना को दिल्ली सरकार 1 अगस्त से शुरू करने जा रही है। इसके लिए दिल्ली में रहने वाली महिलाएँ आसानी से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के पश्चात् 28 अगस्त को इस स्कीम की पहली किश्त जारी की जाएगी जिसमें प्रत्येक योग्य महिला को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आवेदन ऑनलाइन होंगे, जिसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत भी होगी। 

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कौन कर सकता है आवेदन

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए दिल्ली में रहने वाली महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। यह योजना महिलाओं के लिए ही है। इसमें पुरुष हिस्सा नहीं ले सकते हैं। 

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए योग्यता

  • दिल्ली में रहने वाली वे महिलाएं जो यहां कम से कम 10 साल या उससे अधिक समय से रह रही हैं, योजना का हिस्सा बन सकती हैं। 
  • योजना का लाभ केवल 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगा। 
  • महिला के परिवार की आय सालाना 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • महिला को दिल्ली की स्थायी नागरिक होना चाहिए। 
  • महिला के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। 
  • परिवार में 3 से अधिक बच्चे हैं तो भी नहीं मिलेगा योजना का लाभ।
  • सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को भी नहीं मिलेगा योजना का लाभ। 

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें ऑनलाईन अप्लाई

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए दिल्ली सरकार एक समर्पित पोर्टल 1 अगस्त से शुरू करने जा रही है। इस पोर्टल के माध्यम से आसानी से इस स्कीम के लिए अप्लाई किया जा सकता है। 
स्कीम के लिए https://delhilakshmiyojana.com/ पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। पोर्टल के अधिकारिक लॉन्च के बाद ही कर सकेंगे अप्लाई।
यहां पर मांगी गई जानकारी देकर आवेदन किया जा सकता है जिसमें कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत होगी। 

कौन से दस्तावेज देने होंगे

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। 
1. दिल्ली के पते वाला आधारकार्ड
2. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
3. राशन कार्ड
4. बैंक खाते की पासबुक
5. पासपोर्ट साइज के फोटो
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »