New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका

UIDAI के HOF मेथड से अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी Aadhaar में एड्रेस अपडेट किया जा सकता है। जानें पूरा प्रोसेस और फीस।

New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका

Photo Credit: UIDAI

ख़ास बातें
  • बिना एड्रेस प्रूफ भी Aadhaar अपडेट करने का नया तरीका
  • फैमिली मेंबर की सहमति से एड्रेस बदलना संभव हुआ
  • 75 रुपये फीस देकर ऐप के जरिए पूरा होगा प्रोसेस
विज्ञापन

UIDAI के आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना अब पहले जितना मुश्किल नहीं रह गया है। खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास अपने नाम का एड्रेस प्रूफ नहीं होता, यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। UIDAI ने ‘Head of Family' (HOF) तरीका पेश किया है, जिसके जरिए अब बिना पारंपरिक डॉक्यूमेंट के भी एड्रेस अपडेट किया जा सकता है। इस सिस्टम में परिवार के किसी सदस्य की सहमति के आधार पर एड्रेस अपडेट किया जाता है, जिससे छात्रों, गृहिणियों और किराए पर रहने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है।

पहले एड्रेस अपडेट के लिए रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल या अन्य डॉक्यूमेंट जरूरी होते थे, लेकिन अब HOF मेथड के जरिए यह जरूरत काफी हद तक खत्म हो गई है। इसमें आप अपने परिवार के मुखिया, जैसे पिता, पति या पत्नी के आधार में दर्ज एड्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा जिनके नाम पर अभी तक कोई आधिकारिक एड्रेस प्रूफ नहीं है या जो हाल ही में नए शहर में शिफ्ट हुए हैं।

इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधार ऐप में लॉग इन करना होता है और 'Services' सेक्शन में जाकर 'Address Update' ऑप्शन चुनना होता है। इसके बाद फैमिली मेंबर के आधार के जरिए एड्रेस अपडेट करने का ऑप्शन चुनना होता है। अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो सीधे आगे बढ़ सकते हैं, नहीं तो OTP वेरिफिकेशन करना होगा।

अगले स्टेप में आपको परिवार के मुखिया का Aadhaar नंबर डालना होता है और उनके साथ अपना रिश्ता चुनना होता है। इसके बाद सेल्फ-डिक्लेरेशन और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होता है। यह स्टेप जरूरी है ताकि वेरिफिकेशन सही तरीके से हो सके।

इस सर्विस के लिए 75 रुपये की फीस तय की गई है, जिसे ऑनलाइन पेमेंट के जरिए जमा कर सकते हैं। पेमेंट के बाद आपको एक SRN नंबर मिलता है, जिसे परिवार के मुखिया के साथ शेयर करना होगा।

आखिरी स्टेप में परिवार के मुखिया को अपने आधार ऐप में लॉग इन करके 'Member Request' सेक्शन में जाना होगा। वहां SRN डालकर रिक्वेस्ट को अप्रूव करना होगा। जैसे ही अप्रूवल मिल जाएगा, एड्रेस अपडेट पूरा हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »