• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo T4x 5G मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, IR ब्लास्टर के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च! कैमरा डिटेल्स भी हुईं लीक

Vivo T4x 5G मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, IR ब्लास्टर के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च! कैमरा डिटेल्स भी हुईं लीक

हाल ही में Vivo ने T4x 5G को Flipkart के जरिए टीज करना शुरू किया था। इसमें अपने सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी मिलने का दावा किया गया है, जो 6,500mAh क्षमता हो सकती है।

Vivo T4x 5G मिलिट्री ग्रेड बिल्ड, IR ब्लास्टर के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च! कैमरा डिटेल्स भी हुईं लीक

Vivo T3x 5G (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है Vivo T4x 5G

ख़ास बातें
  • Vivo T4x को 50-मेगापिक्सल AI मेन रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है
  • यह कहा गया है कि फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा
  • इसमें कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन
Vivo T4x 5G भारत में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने देश में इसके लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज किया गया है, जिसके मुताबिक, अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन भारत में अपने सेग्मेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा, जो 6500mAh क्षमता होगी। इसके अलावा, यह भी माना जा रहा है कि इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। अब, लॉन्च से पहले इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और कुछ अन्य डिटेल्स को लीक किया गया है।

माईस्मार्टप्राइस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि Vivo T4x 5G को 50-मेगापिक्सल AI मेन रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। दूसरे सेंसर की जानकारी रिपोर्ट में नहीं दी गई है, लेकिन यह कहा गया है कि फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसमें कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं, जैसे कि AI Erase, AI Photo Enhance और AI Document Mode। आगे यह भी बताया गया है कि अपकमिंग वीवो हैंडसेट में मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बिल्ड मिलेगा। यह IR ब्लास्टर के साथ आ सकता है। 

हाल ही में Vivo ने T4x 5G को Flipkart के जरिए टीज करना शुरू किया था। इसमें अपने सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी मिलने का दावा किया गया है, जो 6,500mAh क्षमता हो सकती है। वहीं, इसकी कीमत 15 हजार रुपये के अंदर होगी। यह फोन इससे पहले आए Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा और इस साल Vivo T-सीरीज में कंपनी का पहला फोन होगा जो भारत में दस्तक देगा। 

यह भी पुष्टि की जा चुकी है कि Vivo T4X 5G में MediaTek का Dimensity 7300 SoC मिलेगा, जिसके लिए दावा किया गया है कि इसने बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म AnTuTu में 7,28,000 से अधिक स्कोर प्राप्त किया है।

अपकमिंग Vivo T4x 5G मौजूदा Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा। यह फोन 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें इसका 4GB रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। हालांकि, पिछले महीने इसकी कीमत को घटाकर 12,499 रुपये तक दिया गया था। इसके अलावा, अन्य कॉन्फिगरेशन की कीमतों को भी घटाया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »