DJI ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता DJI Mini SE ड्रोन, 2500 रुपये से भी कम है कीमत!

चीन में ड्रॉन का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी DJI ने अपना अब तक का सबसे सस्ता ड्रॉन लॉन्च किया है।

DJI ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता DJI Mini SE ड्रोन, 2500 रुपये से भी कम है कीमत!

कंपनी की ओर से इसमें एक बार चार्ज करने पर 30 मिनट की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।

ख़ास बातें
  • DJI Mini SE का वजन 249 ग्राम है जो काफी हल्का है।
  • GPS और नीचे दिखने वाले सेंसर ड्रोन को लगातार मंडराने की क्षमता देते हैं।
  • DJI Mini SE की कीमत 1,999 Yuan (लगभग 2300 रुपये) है।
विज्ञापन
चीन में ड्रॉन का निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी DJI ने अपना अब तक का सबसे सस्ता ड्रोन लॉन्च किया है। इस ड्रोन का नाम DJI Mini SE जो डीजीआई की ओर से अब तक की सबसे सस्ती पेशकश है। Gizmo China की रिपोर्ट के मुताबिक इस ड्रोन को कंपनी ने इससे पहले कुछ चुनिंदा विदेशी बाजारों में लॉन्च किया था। मगर अब कंपनी ने इसे अपनी होम कंट्री चीन में भी लॉन्च कर दिया है। 
 

DJI Mini SE Price And Availabililty

DJI Mini SE की कीमत 1,999 Yuan या लगभग 309 डॉलर या लगभग 2300 रुपये है। यह कीमत इसके एक लौते मॉडल की है। यह इसे नये यूजर्स के लिए काफी किफायती बनाता है। इसे खात तौर पर एंट्री लेवल के यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही यह विभिन्न तरह की एक्सेसरी, बैकपैक और एक्सटेंडेड यूज के साथ भी उपलब्ध है। 
 

DJI Mini SE Features, Specifications

भले ही इसका नाम इससे पहले लॉन्च हुए DJI Mini 2 से ही लिया गया हो मगर इसे उसका कम दाम वाला सस्ता एडिशन नहीं कहा जा सकता है। किंतु यह प्रथम जेनरेशन के DJI Mavic Mini का कम दाम वाला एडिशन कहा जा सकता है जो कि साल 2019 में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 2.7K रिज़ॉल्यूशन कैमरा (4K के विपरीत) और 2.5 मील वायरलेस रेंज के सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा 2.7K वीडियो को 30 फ्रेम प्रति सेकंड पर शूट कर सकता है, वह भी 1080p में शूटिंग के दौरान 4x डिजिटल ज़ूम के साथ। यह 12-मेगापिक्सेल फ़ोटो को jpeg फॉर्मेट में भी कैप्चर करता है और इसमें 3-एक्सिस वाला गिम्बल सेटअप भी है। 

DJI Mini SE में Ocusync के लिए सपोर्ट नहीं है, जो कि कंपनी की अपनी ट्रांसमिशन तकनीक है, जो प्रोडक्ट को 2.4GHz और 5.8GHz बैंड का उपयोग करने के सक्षम बनाती है। जब ट्रांसमिशन में बहुत अधिक हस्तक्षेप होता है, तो यह अधिक फलेक्सिबिलिटी देती है। इसके बजाय DJI Mini SE वाई-फाई कनेक्शन पर निर्भर करता है।
इस डिवाइस में एक सर्वदिशात्मक सुरक्षा कवर भी है जो उड़ान सेफ्टी में सुधार कर सकता है। जीपीएस और नीचे दिखने वाले सेंसर ड्रोन को लगातार मंडराने की क्षमता देते हैं। वजन की बात करें तो DJI Mini SE का वजन 249 ग्राम है जो काफी हल्का है। कंपनी की ओर से इसमें एक बार चार्ज करने पर 30 मिनट की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  11. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »