• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 48MP फोटो और 4K वीडियो लेने वाले DJI Mini 3 Pro ड्रोन को बिना लाइसेंस कर सकते हैं इस्तेमाल!

48MP फोटो और 4K वीडियो लेने वाले DJI Mini 3 Pro ड्रोन को बिना लाइसेंस कर सकते हैं इस्तेमाल!

DJI पर रशियन और यूक्रेनियन दोनों को ही वॉर मशीन्स सप्लाई बंद करने का काफी दबाव था जिससे इन दोनों देशों में सप्लाई और सपोर्ट बंद हो गया।

48MP फोटो और 4K वीडियो लेने वाले DJI Mini 3 Pro ड्रोन को बिना लाइसेंस कर सकते हैं इस्तेमाल!

Photo Credit: DJI

DJI Mini 3 Pro का कुल वजन 249 ग्राम है।

ख़ास बातें
  • DJI Mini 3 Pro में एक बेहतर बैटरी दी गई है जो 47 मिनट तक चल सकती है।
  • DJI Mini 3 Pro का कैमरा HDR में 48MP फोटो और 4K वीडियो शूट कर सकता है।
  • DJI Mini 3 Pro का कुल वजन 249 ग्राम है।
विज्ञापन
DJI Mini 3 Pro आखिरकार आ गया है। DJI Mini 3 Pro को लेकर हाल ही में ड्रोन पॉप अप से संबंधित अफवाहें थी। मगर खास बात यह है कि ड्रोन से संबंधित अधिकतर अफवाहें सही साबित हुई हैं। यहां हम आपको इस ड्रोन को लेकर उड़ी अफवाहों के सेच से लेकर इसके वास्तविक इस्तेमाल और फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

DJI Mini 3 Pro एक बहुत हल्का ड्रोन है जो कई शानदार फीचर्स से लैस है। DJI Mini 3 Pro का कुल वजन 249 ग्राम है। इतने वजन के ड्रोन को कई न्याय सीमाओं में बिना किसी लाइसेंस इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। Mini 3 Pro में कैमरा के मामले में काफी सुधार किया गया है और यह कॉम्पैक्ट है। DJI Mini 3 Pro का कैमरा HDR में 48MP फोटो और 4K वीडियो शूट करने की क्षमता रखता है। यह ड्रोन वर्टिकल फोटो और वीडियो भी शूट कर सकता है।

बैटरी की बात करें तो DJI Mini 3 Pro में एक बेहतर बैटरी दी गई है जो 30 मिनट तक उड़ने की क्षमता प्रदान करती है। DJI Mini 3 Pro के स्टैंडर्ड बैटरी पैक को 47 मिनट तक उड़ने के लिए बढ़ाया जा सकता है। अगर बड़ी बैटरी का इस्तेमाल होगा तो ड्रोन का वजन 249 ग्राम से अधिक हो जाएगा। अफवाहों के मुताबिक,  DJI Mini 3 Pro में एक्टिवट्रैक, एक ट्री-डायरेक्शनल ऑब्सेक्टल टेक्नोलॉजी होगी। ड्रोन को बाधा से बचने वाली टेक्नोलॉजी के चलते आम लोगों द्वारा भी आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।

प्री ऑर्डर के लिए DJI Mini 3 Pro पहले से ही उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 669 डॉलर होगी। DJI RC-N1 रिमोट के साथ इंटरमीडिएट मॉडल की कीमत 759 डॉलर है। DJI Mini 3 Pro का टॉप मॉडल DJI RC कंट्रोलर के साथ आता है, जिसकी कीमत 909 डॉलर है। DJI RC अपने पहले वाले कंट्रोलर्स का एक एडवांस वर्जन है और इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ग्लोबल लेवल पर उपलब्धता और रिटेल बिक्री को लेकर अभी काफी कुछ जानकारी नहीं पता चली है।

रूस-यूक्रेन संकट के दौरान ड्रोन निर्माता खासतौर पर DJI खबरों में रहे थे। दोनों पक्षों की ओर से युद्ध में ड्रोन्स ने लगातार अहम भूमिका निभाई। DJI पर रशियन और यूक्रेनियन दोनों को ही वॉर मशीन्स सप्लाई बंद करने का काफी दबाव था जिससे इन दोनों देशों में सप्लाई और सपोर्ट बंद हो गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »