DJI Osmo Nano एक्शन कैमरा लॉन्च, 4K रिकॉर्डिंग और गजब के फीचर्स से लैस, जानें कीमत

DJI ने ग्लोबल स्तर पर नया कॉम्पैक्ट एक्शन कैमरा DJI Osmo Nano लॉन्च कर दिया है।

DJI Osmo Nano एक्शन कैमरा लॉन्च, 4K रिकॉर्डिंग और गजब के फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: DJI

DJI Osmo Nano में 1/1.3 इंच का कैमरा सेंसर है।

ख़ास बातें
  • DJI Osmo Nano के 64GB वेरिएंट की कीमत यूरोपीय संघ में EUR 279 है।
  • DJI Osmo Nano के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 309 है।
  • DJI Osmo Nano एक कॉम्पैक्ट वियरेबल एक्शन कैमरा है।
विज्ञापन

DJI ने ग्लोबल स्तर पर नया कॉम्पैक्ट एक्शन कैमरा DJI Osmo Nano लॉन्च कर दिया है। नया Osmo Nano कैमरा 1/1.3-इंच कैमरा सेंसर से लैस है। यह 4K रेजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इस एक्शन कैमरे में दो स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। वहीं एक स्टैंडर्ड कॉम्बो मल्टीफंक्शनल विजन डॉक, मैग्नेटिक हैट क्लिप और मैग्नेटिक लैनयार्ड जैसे एक्सेसरीज प्रदान करता है। यहां हम आपको DJI Osmo Nano के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

DJI Osmo Nano Price

DJI Osmo Nano के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोपीय संघ में EUR 279 (लगभग 29,000 रुपये) और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 309 (लगभग 32,000 रुपये) है। यूके और कनाडा में इसके 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 239 (लगभग 29,000 रुपये) और $309 (लगभग 27,000 रुपये) है। वहीं 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत GBP 259 (लगभग 31,000 रुपये) और $339 (लगभग 30,000 रुपये) है। Osmo Nano कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर और अन्य ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

DJI Osmo Nano Specifications

DJI Osmo Nano एक कॉम्पैक्ट वियरेबल एक्शन कैमरा है। इसमें 1/1.3 इंच का कैमरा सेंसर है, जो 60fps पर 4K रेजॉल्यूशन वीडियो और 120fps पर स्लो मोशन में 4K वीडियो शूट कर सकता है। यह अपने हाई परफॉर्मेंस इमेज प्रोसेसर के जरिए 13.5 स्टॉप की डायनामिक रेंज प्रदान करता है। कैमरे में 143 डिग्री का अल्ट्रा वाइड फील्ड ऑफ व्यू भी है। डाइमेंशन की बात करें तो इस कैमरा की लंबाई 57 मिमी, चौड़ाई 29 मिमी, मोटाई 28 मिमी और वजन 52 ग्राम है। 

Osmo Nano डीजेआई के मल्टीफंक्शनल विजन डॉक के साथ जोड़े जाने पर IPX4-रेटेड स्प्लैश रेसिस्टेंस प्रदान करता है। यह बिना किसी अतिरिक्त हाउसिंग या एक्सेसरीज के 10 मीटर तक पानी में वाटरप्रूफ है। इसे हेलमेट, हेडबैंड और हैट पर लगाया जा सकता है। विजन डॉक के जरिए कैमरा को रिमोट स्तर पर कंट्रोल किया जा सकता है, जिसमें OLED HD टचस्क्रीन है। यह 10-बिट और डी-लॉग एम कलर परफॉर्मेंस प्रदान करता है, जिससे यह एक अरब कलर्स तक रिकॉर्ड कर सकता है। यह डीजेआई के सुपरनाइट मोड का भी सपोर्ट करता है, जो कि लो लाइट में नॉयज रिडक्शन एल्गोरिदम के साथ वीडियो क्वालिटी में सुधार करता है। 

Osmo Nano में इमेज स्टेबिलाइजेशन के लिए होराइजनबैलेंसिंग भी है, जो 30 डिग्री रेंज के अंदर टिल्ट को ठीक कर सकता है, साथ ही कैमरा शेक कम करने के लिए रॉकस्टेडी 3.0 भी है। इसमें ओस्मोऑडियो डायरेक्ट माइक्रोफोन कनेक्शन सपोर्ट के साथ बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी हैं। यूजर्स वर्टिकल और होरिजोंटल वीडियो शूटिंग मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। इसमें ऑटो-रिकॉर्डिंग और प्री-रिक सपोर्ट है जो यूजर्स के जरिए रिकॉर्ड बटन पर टैप करने से पहले के फुटेज को सेव करता है। जेस्चर कंट्रोल के साथ ओस्मो नैनो यूजर्स सिर हिलाकर भी रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं। यह कैमरा 20 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »