Dimensity 6300

Dimensity 6300 - ख़बरें

  • Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
    Oppo ने अपनी K-Series में नया Oppo K15x स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 13MP का रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है, जिसके साथ 45W SuperVOOC चार्जिंग मिलती है। Oppo K15x को चीन में 6GB+128GB और 6GB+256GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में फोन की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
  • HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
    HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह Vibe 2 5G का अपग्रेडेड मॉडल है और इसमें डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में बदलाव किए गए हैं। फोन में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 64MP Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं 6000mAh बैटरी 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। लॉन्च ऑफर में फोन की कीमत ₹14,999 से शुरू होती है।
  • Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
    Redmi भारत में 1 अक्टूबर को अपना नया स्मार्टफोन Redmi 17C 5G लॉन्च करने वाला है। 17C 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट होगा और एक वॉटरड्रॉप नॉच होगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में 8GB RAM दी जाएगी। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 105 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करेगी। यह बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी, जिससे महज 90 मिनट में 80%  तक चार्ज हो जाएगी।
  • Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
    पिछले महीने Redmi 17C 5G को सिंगापुर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए Brown, Purple और Black कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Redmi 17C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
    HMD Vibe 2 Pro 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन 29 सितंबर के दिन मार्केट में लॉन्च होगा। फोन को कंपनी Flipkart Unique डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने X पर अधिकारिक रूप से लॉन्च की घोषणा कर दी है।
  • iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
    इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है।
  • Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
    Redmi 17C 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में DC डिमिंग और TUV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। डिवाइस 6000mAh बैटरी के साथ पैक होकर आता है।
  • Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
    Realme 16x 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। फोन को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB+128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये, 6GB+128GB की कीमत 27,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। इसमें 6.8 इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं।
  • Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
    Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में कई स्मार्टफोन्स को बहुत ही आकर्षक दामों पर लिस्ट किया गया है। ऐसा ही एक फोन है iQOO Z11 Lite जिसको कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलते हैं जिसमें 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग भी है। फोन Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होकर आता है। Amazon सेल में इसे एमआरपी से काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है।
  • Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
    इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Realme का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 156.2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और नौ घंटे तक की गेमिंग उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्टफोन में 256 GB की स्टोरेज होगी। इसमें Realme की ओर से डिवेलप किया गया Flux Engine होगा।
  • Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
    Vivo T5 Lite 44W 5G आज से ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge सपोर्ट और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है। Vivo T5 Lite 44W 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 4GB + 128GB की कीमत 19,999 रुपये और 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। 
  • Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
    Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 44W 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ LCD डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी ने इसे 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। Vivo T5 Lite 5G की बिक्री Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी।
  • Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
    Vivo T5 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें Android पर बेस्ड कंपनी का Origin OS 6 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े AI Captions कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे।
  • Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
    Realme Narzo 100x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 5G दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे। इसमें कस्टमाइजेशन के लिए AI Pulse Light फीचर नौ विभिन्न कलर ऑप्शंस और पांच स्पीड सेटिंग्स के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के लिए Flash Orange और Midnight Black कलर्स के विकल्प होंगे।
  • iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
    भारत में iQOO Z11 Lite को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। iQOO Z11 Lite में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Solar Flame और Midnight Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। iQOO Z11 Lite के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Dimensity 6300 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »