50MP मेन कैमरा के साथ इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi 17C 5G फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
Redmi 17C 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में DC डिमिंग और TUV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। डिवाइस 6000mAh बैटरी के साथ पैक होकर आता है। साथ में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग भी है। 50MP मेन कैमरा के साथ इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Redmi 17C 5G की सिंगापुर में कीमत $279 (लगभग ₹19,000) के बराबर है। फोन पर्पल, ब्लैक, ब्राउन (वीगन लेदर फिनिश) जैसे शेड्स में आता है। कंपनी ने अन्य मार्केट्स में Redmi 17C 5G लॉन्च के बारे में कोई घोषणा अभी नहीं की है। फोन अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग, गेमिंग के लिहाज से 120Hz तक रिफ्रेश रेट है। फोन में 660nits की साधारण ब्राइटनेस, और HBM मोड में 810nits की ब्राइटनेस आती है। आँखों पर जोर न पड़े, इसके लिए इसमें DC डिमिंग और TUV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है जिसके साथ में 4GB RAM और 64GB या 128GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। फोन एक्सपेंडेबल मैमोरी को सपोर्ट करता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 17C 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है। जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ में एक ऑक्सिलरी लेंस है। फोन में HDR, नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 6,000mAh की बैटरी है जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन बॉक्स में कंपनी ने सिर्फ 15W का ही चार्जर दिया है। अन्य फीचर्स में डुअल SIM, 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो आदि मौजूद हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन के डाइमेंशन 171.56×79.47×8.05mm हैं और वजन 211 ग्राम है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग भी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999