मैमोरी शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन कंपनियां लगातार अपने हैंडसेट्स के दाम बढ़ाए जा रही हैं।
Photo Credit: iStock
सैमसंग ने अनुमान लगाया है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि की कीमतों में अभी और अधिक उछाल आने वाला है।
स्मार्टफोन कंपनियां लगातार अपने हैंडसेट्स के दाम बढ़ाए जा रही हैं। अगर आप इंतजार कर रहे हैं कि आप सस्ती कीमतों में कोई डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि खरीदेंगे तो यह इंतजार कई साल लंबा हो सकता है। स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि की कीमतों में अभी और अधिक उछाल आने वाला है। ऐसा हम नहीं, दुनिया की टॉप इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर कंपनी Samsung कह रही है। कंपनी ने अनुमान बताया है कि 2027 में स्थिति और ज्यादा बिगड़ने वाली है जब स्मार्टफोन्स समेत, टैबलेट, लैपटॉप, अन्य स्मार्ट डिवाइसेज के दाम काफी बढ़ जाएंगे। आइए जानते हैं वजह।
Samsung ने एक चिंताजनक अनुमान लगाया है। Reuters के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि 2027 में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि के दाम काफी ज्यादा बढ़ने वाले हैं। अभी डिवाइसेज की कीमतों में कमी आने के कोई संकेत नहीं हैं। उल्टा, डिवाइसेज और ज्यादा महंगे होने वाले हैं। Samsung दुनिया की सबसे बड़ी मैमोरी चिप मेकर है और कंपनी ने 2027 के लिए खराब स्थिति का अनुमान लगाया है। AI के आने के बाद 2025 के अंत में रैम और फ्लैश मैमोरी की शॉर्टेज शुरू हो गई क्योंकि डिमांड एकदम से बढ़ने लगी। जबकि सप्लाई बहुत कम थी।
टेक दिग्गज OpenAI जैसी कंपनियों ने प्रोडक्शन का अधिकांश हिस्सा खरीदना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि 2028 से पहले स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। सैमसंग के मैमोरी डिविजन के सीनियर मैनेजर किम जीजून का कहना है कि DRAM का संकट गहराने वाला है। नोटबुकचेक रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग का प्रोडक्शन वॉल्यूम मांग के मुकाबले काफी कम पड़ रहा है। रैम और मैमोरी चिप की डिमांड 2027 में और ज्यादा बढ़ने वाली है और स्थिति और ज्यादा खराब होने वाली है क्योंकि सप्लाई बहुत सीमित है।
सप्लाई में कमी के चलते डिवाइसेज की कीमतें लगातार बढ़ती रहेंगी। ऐसा अभी कई साल तक देखने को मिल सकता है। दूसरी तरफ उन कंपनियों की चांदी हो रही है जो मैमोरी चिप बनाती हैं। सैमसंग के चिप डिविजन को 2025 की तुलना में 2026 की पहली तिमाही में 4800% का फायदा हुआ है। 2027 के लिए कंपनी ने जो प्रोडक्शन किया था वो पहले ही बिक चुका है। 32 जीबी की DDR5 RAM की कीमत पिछले अगस्त में 91 डॉलर थी, जो अब बढ़कर 394 डॉलर हो चुकी है। 2 TB की सैमसंग 990 प्रो M2 SSD फिलहाल 572 डॉलर में भी है, जबकि पिछले साल इसी एसएसडी की कीमत लगभग 119 डॉलर थी। आने वाले दिनों में स्मार्टफोन कंपनियों, और ग्राहकों दोनों के लिए ही अनुमान सकारात्मक परिणामों वाले नहीं हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी