Concepts

Concepts - ख़बरें

  • Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
    Tecno ने अपना पहला, बेजल लैस डिस्प्ले वाला फोन पेश कर दिया है! जी हां, कंपनी ने कॉन्सेप्ट के रूप में बेजल रहित डिस्प्ले फोन को पेश करने की तैयारी कर ली है जिसे IFA 2026 में कंपनी सबसे सामने लाने वाली है। Tecno ने आधिकारिक तौर पर अपने नेक्स्ट-जेनरेशन के बेजल-लेस कॉन्सेप्ट फोन की पहली झलक दिखाई है।
  • EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
    Shell ने Triple 10 Challenge नाम का नया इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इसे भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों के लिए नई डिजाइन और कूलिंग टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Shell का दावा है कि यह कॉन्सेप्ट 175kW DC फास्ट चार्जर की मदद से 10% से 80% तक सिर्फ 9.54 मिनट में चार्ज हो सकता है। इसमें नया Recharge Thermal Fluid और सिंगल-सर्किट कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो बैटरी और पावरट्रेन की थर्मल मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पेश किया है।
  • KitKat का ये रैपर ब्लॉक करता है सिग्नल! इसमें फोन डालो और ऑफलाइन हो जाओ
    KitKat ने Ogilvy Colombia के साथ मिलकर “Break Mode” नाम का नया पैकेजिंग कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो यूजर्स को डिजिटल ब्रेक लेने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक यह पैकेजिंग Faraday Cage की तरह काम करती है, जिसमें फोन रखने पर कॉल, इंटरनेट, Bluetooth और GPS जैसे सभी सिग्नल ब्लॉक हो जाते हैं। इसमें मेटैलिक लेयर्स और स्पेशल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरी तरह नेटवर्क कट जाता है। इस पहल का मकसद यूजर्स को नोटिफिकेशन से दूर रखकर रियल ब्रेक का अनुभव देना है। साथ ही इसे रिसायक्लिंग और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
    Xiaomi ने MWC 2026, बार्सिलोना में अपनी Vision Gran Turismo कॉन्सेप्ट हाइपरकार को पेश किया है। यह मॉडल Gran Turismo 7 के Vision GT प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, कार में 900V Silicon Carbide प्लेटफॉर्म दिया गया है जो करीब 1900 हॉर्सपावर सपोर्ट करता है। इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.29 और डाउनफोर्स -1.2 बताया गया है। डिजाइन में स्किसर डोर्स, शार्क फिन रूफ और बड़ा रियर डिफ्यूजर जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। यह कॉन्सेप्ट फिलहाल शोकेस पर है और जल्द गेम में प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • Lenovo लॉन्च कर सकती है MWC 2026 में 3D डिस्प्ले वाले लैपटॉप, लीक में खुलासा
    Lenovo Yoga Book Pro 3D लैपटॉप आने वाले MWC 2026 इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। कंपनी के ये लैपटॉप stereoscopic 3D डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होकर आ सकते हैं।
  • Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट देगा Apple और Meta को टक्कर, टेलीप्रॉम्प्टर मोड से लेकर धांसू AI फीचर्स
    Lenovo अपने Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट CES 2026 में पेश करने वाला है। Lenovo AI ग्लासेस कॉन्सेप्ट में प्रेजेंटेशन या स्पीकिंग के लिए एक बिल्ट-इन टेलीप्रॉम्प्टर दिया गया है। यह फीचर प्रेजेंटर्स, स्ट्रीमर्स या अधिकतर समय कैमरे के सामने बोलने वाले यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। कंपनी ने इस ग्लासेस में टच और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं। यूजर्स एक स्टैंडअलोन डिवाइस के तौर पर कॉल को हैंडल कर सकते हैं।
  • Tecno ने 3 बार फोल्ड होने वाला मोबाइल कॉन्सेप्ट किया पेश, जानें सबकुछ
    Tecno ने आखिरकार अपना कॉन्सेप्ट फोल्डेबल Phantom Ultimate G Fold पेश कर दिया है। Tecno Phantom Ultimate G Fold में अंदर की ओर फोल्ड होने वाला G-स्टाइल मैकेनिज्म है। टेक्नो का कॉन्सेप्ट डिवाइस डिस्प्ले को दिखाते हुए स्टैंडर्ड ट्राई फोल्ड डिजाइन से अलग डिस्प्ले को दो बार अंदर की ओर फोल्ड करता है। यह डिजाइन बंद होने पर फ्लेक्सिबल पैनल की सुरक्षा में मदद करता है।
  • Realme का तहलका! 10,000mAh बैटरी और 320W चार्जिंग वाला Realme GT कॉन्सेप्ट फोन दिखाया
    Realme ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसे देखकर अब मोबाइल बैटरी की परिभाषा ही बदलती नजर आ रही है। कंपनी ने Realme GT कॉन्सेप्ट फोन में 10,000mAh की बैटरी दी है, जो कि आमतौर पर पावर बैंक या कुछ टैबलेट्स में देखने को मिलती है। खास बात ये है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.5mm है और इसका वजन भी 200 ग्राम से कम रखा गया है। Realme के मुताबिक, यह बैटरी 10% सिलिकॉन कंटेंट वाले एनोड से बनी है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 887Wh/L तक है।
  • Hyundai Insteroid: गेमर्स के लिए सपनों की कार से कम नहीं है हुंडई का नया कॉन्सेप्ट
    Hyundai ने अपने नए Insteroid Concept को पेश कर ऑटोमोबाइल और गेमिंग की दुनिया को एक साथ जोड़ दिया है। यह कॉन्सेप्ट कार असल में Hyundai की Inster EV का एक मॉडिफाइड वर्जन है, जिसे खासतौर पर गेमर्स और कार मॉडिफिकेशन पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसका डिजाइन, खासतौर पर एक्सटीरियर पूरी तरह से एक साइबर-फ्यूचरिस्टिक लुक देता है।
  • Infinix ने चौंकाया! तीन बार फोल्ड होने वाला फोन किया पेश, डिजाइन कर देगा हैरान
    Infinix ने अपने तीन बार फोल्ड होने वाले नए कॉन्सेप्ट फोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने एक ऐसा कॉन्सेप्ट डिवाइस पेश किया है जिसमें ट्रिपल फोल्ड मेकेनिज्म है और यह दो हिंज के साथ आता है। फोन वर्टिकल तरीके से फोल्ड होता है, और यह अलग-अलग फोल्डिंग स्टेट में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इससे पहले Huawei की ओर से Mate XT पेश किया गया था।
  • Nothing Fold (1) कॉन्सेप्ट रेंडर आया सामने, जानें कैसा होगा फोल्डेबल स्मार्टफोन!
    नए कॉन्सेप्ट रेंडर से Nothing Fold (1) की झिलक मिली है कि यह कैसा दिख सकता है। इंडस्ट्रियल डिजाइनर सारंग सेठ ने नया Nothing Fold (1) कॉन्सेप्ट रेंडर तैयार किया है। इस फोल्डेबल फोन में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 प्रोसेसर शामिल है, जिसके साथ 16GB रैम दी गई है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें एक बड़ी 5,500mAh बैटरी दी गई है।
  • Audi ने चीन के लिए अपने नए EV ब्रांड की घोषणा की, नाम होगा 'AUDI'
    Audi और SAIC ने चीन में नए EV ब्रांड के नाम का खुलासा किया। कंपनी चीन में AUDI नाम के तहत अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लॉन्च करेगी। यहां AUDI में बोल्ड और बड़े अक्षरों का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही देश में आने वाले EVs में Audi की सिग्नेचर चार रिंग्स को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, चीन में AUDI E कॉन्सेप्ट को भी पेश किया गया। इसके तहत तीन प्रोडक्शन मॉडल का प्रिव्यू किया गया था, जिन्हें 2025 के मध्य से चीन में पेश किया जाएगा। 
  • 585km रेंज के साथ Tata की नई इलेक्ट्रिक कार ‘Curvv EV’ लॉन्‍च, जानें कीमत-फीचर्स
    Tata Curvv EV : दावा है कि सिंगल चार्ज में टाटा कर्व 585 किलोमीटर की MIDC (Modified Indian Driving Cycle) रेंज ऑफर करती है।
  • Tata Sierra EV को लेकर कंपनी ने की बड़ी घोषणा, जानें कब होगी लॉन्च?
    Tata Motors ने इन्वेस्टर डे इवेंट में बताया कि वित्त वर्ष में 2026 में Tata Sierra EV को लॉन्च किए जाने की प्लानिंग है।
  • YouTuber ने Honda Civic को Rs. 12.5 लाख में बना दिया Lamborghini सुपरकार! देखें वीडियो
    चैनल पर उपलब्ध कई वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे धवल और उनकी टीम ने मिलकर सिविक के एक्सटीरियर और केबिन को पूरी तरह से बदला है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »