Tata Sierra EV को लेकर कंपनी ने की बड़ी घोषणा, जानें कब होगी लॉन्च?

Sierra EV के साथ, Tata Motors अपनी Avinya रेंज का पहला मॉडल भी लॉन्च करेगी। यह एक प्रीमियम ऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांड है, जिसके तहत कई मॉडल्स को पेश किया जाएगा।

Tata Sierra EV को लेकर कंपनी ने की बड़ी घोषणा, जानें कब होगी लॉन्च?
ख़ास बातें
  • वित्त वर्ष 2026 में लॉन्च होगी Tata Sierra EV
  • इसके साथ Avinya ब्रांड का पहला प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल भी लॉन्च होगा
  • इलेक्ट्रिक SUV कंपनी के ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी
विज्ञापन
Tata Motors भारत में वित्त वर्ष 2026 में एक नई EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यूं तो कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में कई मॉडल्स शामिल हैं, लेकिन इस ईवी को Sierra बताया जा रहा है। सिएरा ईवी को ऑटोमेकर Avinya रेंज के पहले मॉडल के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी टाटा मोटर्स ने इन्वेस्टर डे के दिन दी। फिलहाल इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के बारे में कंपनी द्वारा किसी प्रकार की जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन इतनी पुष्टि की जा चुकी है कि Tata Sierra EV Altroz के ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसे 2020 में हुए Auto Expo में भी दिखाया गया था।

टाटा मोटर्स ने इन्वेस्टर डे इवेंट में बताया कि वित्त वर्ष में 2026 में Tata Sierra EV को लॉन्च किए जाने की प्लानिंग है। इस मॉडल के साथ कंपनी अपने EV ब्रांड Avinya का पहला प्रीमियम मॉडल भी लॉन्च करेगी। Sierra EV को Auto Expo 2020 में एक कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV कंपनी के ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

कंपनी ने 2023 में हुए Auto Expo में इसका एक अधिक एडवांस कॉन्सेप्ट दिखाया था, जिसमें 2020 कॉन्सेप्ट के फोर-डोर डिजाइन के विपरीत 5-डोर डिजाइन था। हालांकि, कॉन्सेप्ट के बारे में उस समय भी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। Sierra कॉन्सेप्ट की लंबाई 4,150 mm, चौड़ाई 1,820 mm, ऊंचाई 1,675 mm और व्हीलबेस 2,450 mm था। ऐसा माना जा रहा है कि Tata Sierra EV का फाइनल वर्जन Gen2 EV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इसमें भी मौजूदा Punch EV और अपकमिंग Harrier EV के समान acti.ev आर्किटेक्चर को शामिल करने की उम्मीद है। 

सिएरा ईवी के साथ, टाटा मोटर्स अपनी अविन्या रेंज का पहला मॉडल भी लॉन्च करेगी। यह एक प्रीमियम ऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांड है, जिसके तहत कई मॉडल्स को पेश किया जाएगा। Avinya एक स्टैंडअलोन व्हीकल नहीं होगा, बल्कि कारों और एसयूवी की एक रेंज को लेकर आएगा। ये इलेक्ट्रिक व्हीकल जैगुआर लैंड रोवर (JLR) के मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित होंगे।

वहीं, Tata ने पुष्टि की है कि उनका Harrier EV मॉडल वित्त वर्ष 2025 में लॉन्च होगा, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी इस मॉडल को अपकमिंग Curvv के लॉन्च के बाद पेश करने वाली है। पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में एक कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया मॉडल Tata acti.ev आर्किटेक्चर का उपयोग करेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »