Collections

Collections - ख़बरें

  • आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
    Netflix के खिलाफ अमेरिका के टेक्सास राज्य में केस दर्ज किया गया है। टेक्सास अटॉर्नी जनरल Ken Paxton ने आरोप लगाया है कि कंपनी यूजर्स और बच्चों का डेटा उनकी जानकारी के बिना इकट्ठा कर रही थी। शिकायत में कहा गया है कि Netflix यूजर्स की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर रहा था और auto-play जैसे फीचर्स की मदद से लोगों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर बनाए रखता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने कंपनी पर डेटा प्रोसेसिंग और टार्गेटेड एडवर्टाइजमेंट के लिए जानकारी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हालांकि Netflix ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है।
  • Census 2027: जनगणना के नाम पर स्कैम का खतरा, यहां जानें 33 सवालों की पूरी लिस्ट
    Census 2027 को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं और पहले फेज में पूछे जाने वाले 33 सवालों की लिस्ट सामने आ गई है। इस चरण में घर, सुविधाओं और परिवार से जुड़ी बेसिक जानकारी ली जाएगी। साथ ही इस बार self-enumeration की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे लोग खुद ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे। हालांकि, जनगणना के दौरान फ्रॉड का खतरा भी बढ़ सकता है, जहां ठग फर्जी कॉल या लिंक के जरिए जानकारी निकालने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग असली प्रक्रिया को समझें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सतर्क रहें।
  • Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 नेटफ्लिक्स नहीं, इस OTT पर मचाएगी धमाल!
    रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर साबित हो रही धमाकेदार फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह चल रही है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। ऐसे में फिल्म के ओटीटी पर रिलीज को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है।
  • Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें
    तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। आखिरकार फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय की यह रोमांटिक कॉमेडी आपको गुदगुदाने अब डिजिटल पर्दे पर आ रही है।
  • Dhurandhar कब आएगी OTT पर? सामने आई नई डेट, अब तक 130 करोड़ का कलेक्शन!
    रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में लगभग 130 करोड़ रुपये कमा कर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। थिएटर रन के साथ ही दर्शक इसके OTT रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 30 जनवरी 2026 को Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म की कहानी कराची के ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को भीतर से तोड़ने के मिशन पर निकले एक रहस्यमयी ट्रैवलर के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नाम फिल्म में नजर आते हैं।
  • Caviar ने iPhone 17 Pro, Pro Max का लग्जरी वेरिएंट किया लॉन्च, 11 लाख रुपये है कीमत
    Caviar ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का लग्जरी कस्टाइजेशन वर्जन पेश किया है। Caviar iPhone के डांसिंग हार्ट्स वेरिएंट की शुरुआती कीमत $10,200 (लगभग 9,15,016 रुपये), एमराल्ड ट्री और कैरेमल की कीमत $11,630 (लगभग 10,43,260 रुपये) और फ्लेर डे लुमियर की कीमत $13,060 (लगभग 11,71,537 रुपये) है। ये सभी मॉडल अब कैवियर की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
  • Mobile के लिए आया बिस्तर: 7 दिन फोन को सुलाओ और जीतो बड़े इनाम!
    IKEA ने इस बार कुछ ऐसा किया है जो टेक और लाइफस्टाइल दोनों को एक साथ जोड़ देता है। स्वीडिश फर्नीचर ब्रांड ने एक मिनी बेड लॉन्च किया है जो खासतौर पर स्मार्टफोन्स के लिए बनाया गया है। जी हां, अब आपका फोन भी सो पाएगा और इसके पीछे एक मजेदार, लेकिन काम का आइडिया है। इस प्रोजेक्ट का नाम है ‘Phone Sleep Collection’, जिसका मकसद है लोगों को नाइट स्क्रॉलिंग से दूर रखना और हेल्दी स्लीप रूटीन को बढ़ावा देना।
  • Google Pay, PhonePe, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से नहीं काम करेगा UPI का ये फीचर
    NPCI ने सुरक्षा बढ़ाने और ट्रांजेक्शन से होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए UPI में एक बड़े बदलाव की घोषणा की है। 1 अक्टूबर, 2025 से NPCI पर्सन-टू-पर्सन (P2P) कलेक्ट रिक्वेस्ट को बंद करने जा रहा है। इसके जरिए फ्रॉड अक्सर अनजाने में यूजर्स को भुगतान के लिए रिक्वेस्ट भेजते थे, अब इसकी संभावना कम होगी। NPCI ने 29 जुलाई को जारी एक आधिकारिक परिपत्र में बैंकों और पेमेंट ऐप्स को 1 अक्टूबर से ऐसे सभी P2P कलेक्ट ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया बंद करने का निर्देश दिया है।
  • Chhaava Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है 'छावा'! पहुंची 425 करोड़ के पार
    विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' 15वें दिन भी दर्शकों के दिमाग पर छाई रही। 15वें दिन इसने 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इसकी भारत में 15 दिनों की कुल कमाई अब 425 करोड़ रुपये को पार कर गई है। इससे पहले दिन फिल्म ने 13.60 करोड़ रुपये कमाए थे। रिपोर्ट के अनुसार छावा तीसरे शुक्रवार को हिंदी की सिनेमा की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
  • Chhaava Box Office Collection Day 8: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' Rs 242 करोड़ के पार, पीएम मोदी ने भी की तारीफ!
    विक्की कौशल की छावा ने 8वें दिन भी जमकर कमाई की। फिल्म हर दिन करोड़ों में कमा रही है। Sacnilk के आंकडों की मानें तो फिल्म ने 8वें दिन 23.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इसकी भारत में 8 दिनों की कुल कमाई अब 242 करोड़ रुपये को पार कर गई है। अनुमान है कि फिल्म 9वें दिन अपनी कमाई को 250 करोड़ के पार पहुंचा देगी।
  • Pushpa 2 OTT: अल्लू अर्जुन की फिल्म OTT पर आई तो हॉलीवुड वाले रह गए हैरान! सोशल मीडिया पर दिखे गजब रिएक्शन
    Pushpa 2 फिल्म ओटीटी पर खूब छा रही है। विदेशों में भी दर्शक इस फिल्म की वाहवाही करते नहीं थक रहे हैं। यहां तक कि हॉलीवुड वाले भी फिल्म के कुछ सीन देखकर हैरान रह गए हैं। अल्लू अर्जुन का साड़ी पहने हुए एक एक्शन सीन चर्चा का विषय बन गया है। जबरदस्त एक्शन से भरपूर इस सीन को देखकर विदेशी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अजब-गजब कमेंट किए हैं।
  • Baby John OTT Release: वरुण धवन की फिल्म Baby John इस OTT पर होगी रिलीज, नोट कर लें खास बातें
    वरुण धवन, जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, जैसे एक्टर्स की दमदार परफॉर्मेंस से सजी एक्शन फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई थी। अब इसकी ओटीटी रिलीज की डेट भी सामने आ रही है। बेबी जॉन का ओटीटी रिलीज फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में Amazon Prime Video पर देखने को मिल सकता है। अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
  • Netflix पर स्पेशल कोड के जरिए देखें सीक्रेट क्रिसमस मूवी कलेक्शन!
    Christmas को कल, यानी 25 दिसंबर को पूरे दुनिया भर में धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज और ज्यादातर दफ्तरों में छुट्टी होती है और लोग घर पर यह त्यौहार मनाते हैं। ऐसे में Netflix अपने यूजर्स को फिल्मों और टीवी शो का एक सीक्रेट कलेक्शन दे रहा है, जो कुछ खास कोड के जरिए दिखाई देता है। जी हां, आपने सही पढ़ां नेटफ्लिक्स के पास कुछ हिडन क्रिसमस कलेक्शन है, जो आपको कई कैटेगरी में मिलेंगे। इन कलेक्शन के जरिए आप क्रिसमस से जुड़ी फिल्मों और टीवी शो को देख सकते हैं।
  • Pushpa 2 Collection Day 16: अल्लू अर्जुन की Pushpa-2 भारत में Rs 1000 करोड़ के पार!
    फिल्म पुष्पा 2: दि रूल की रिलीज को 16 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने 16वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की। Sacnilk के मुताबिक, अल्‍लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह अबतक फिल्म का कुल कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये को पार कर 1004 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
  • Pushpa 2 Collection : सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली भारतीय फ‍िल्‍म बनी ‘पुष्‍पा 2’
    अल्‍लू-अर्जुन की फ‍िल्‍म ‘पुष्‍पा 2’ ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। यह रोजाना कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रही है। सिर्फ 7 दिनों में फ‍िल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 1000 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है और यह सबसे फास्‍ट ऐसा कलेक्‍शन करने वाली फ‍िल्‍म बन गई है। खास बात है कि तेलेगु वर्जन से ज्‍यादा कलेक्‍शन इसके हिंदी वर्जन ने किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »