Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G के लॉन्च से पहले कुछ अहम डिटेल्स शेयर की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। इसमें 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करेगा और इसमें Google Gemini AI और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में लगभग 2,80,000 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें ऑक्टाकोर 12 nm चिपसेट होगा। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर चलेगा। Realme P4 Lite में Circle to Search जैसे AI से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा होगा। Realme P4 Lite की 6,300 mAh की बैटरी अधिक इस्तेमाल करने पर भी लगभग दो दिन तक चल सकती है।
Redmi 15C 5G को Moonlight Blue, Dusk Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे टूल्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन को 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Tecno के Pova Slim 5G को 4 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल तरीके से लगा पिल शेप वाला कैमरा आइलैंड दो कैमरा और एक LED फ्लैशलाइट के साथ दिया गया है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के पास LED लाइट्स हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी का वॉयस असिस्टेंट Ella दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
Xiaomi ने भारत में अपना नया Redmi 15 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 7000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6.9-इंच का 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और HyperOS 2.0 पर आधारित Android 15 मिलता है। साथ ही इसमें AI फीचर्स जैसे Circle to Search और AI Eraser भी शामिल हैं। Redmi 15 5G को 28 अगस्त से खरीदा जा सकेगा, जिसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है।
कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन बिना नेटवर्क के भी कम्युनिकेशन को सपोर्ट करेगा। इस फीचर के लिए Tecno के Free Link ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। Tecno Spark Go 2 में भी यह फीचर दिया गया है। इससे Tecno के डिवाइस यूजर्स बिना सेल्युलर कनेक्टिविटी के लिए कॉल्स करने के साथ ही मैसेज भेज सकते हैं। इसमें Circle to Search और Ella AI असिस्टेंट जैसे AI से जुड़े फीचर्स भी होंगे।
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा डुअल-LED फ्लैश, HDR और पैनोरामा मोड्स के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स मिलेंगे।
यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G का अगला वर्जन है। Hot 60 5G+ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला एक अलग गेमिंग मोड मिलेगा। Hot 60 5G+ के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन को Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black कलर्स में उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है।
Samsung Galaxy S24 Ultra को इस वक्त सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट आता है। यह कई AI फीचर्स जैसे Live Translate, Interpreter, Chat Assist, Note Assist, Transcript Assist, और Circle to Search आदि के साथ आता है। ग्राहक फोन Amazon और Flipkart से काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स का लाभ भी लिया जा सकता है।
'Circle to Search' एक चुटकी में किसी भी चीज की जानकारी लेने या स्क्रीन पर मौजूद ऑब्जेक्ट को खोजने के लिए एक अच्छा फीचर है। यह Android यूजर्स का कीमती समय बचा सकता है। यह यूजर्स को किसी भी ऐप या स्क्रीन पर किसी भी चीज को खोजने की अनुमति देता है। इस गाइड में, हम आपको बताएंगे कि आप अपने Android मोबाइल पर 'Circle to Search' का यूज कैसे कर सकते हैं।
Audio Magic Eraser नाम का फीचर भी इसमें बताया गया है। यह वीडियो के बैकग्राउंड में से अनचाहे शोर को हटा देगा। लीक यह भी बताता है कि फोन ब्लैक और ब्लू कलर्स में आएगा।