China Tech News

China Tech News - ख़बरें

  • Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
    Honor ने चीन में Honor 600 Super, Honor 600 Pro और Honor 600 Vitality Edition लॉन्च किए हैं। नई सीरीज में 6.57 इंच 120Hz OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 8600mAh तक बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Honor 600 Super में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जबकि Honor 600 Pro में नया MediaTek Dimensity 8550 Elite चिपसेट दिया गया है। Pro मॉडल में 50MP टेलीफोटो कैमरा और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। सीरीज की शुरुआती कीमत करीब 37,800 रुपये रखी गई है।
  • 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo Pad 6 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया टैबलेट 12.1 इंच LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा टैबलेट में 10,420mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसका Soft Light Edition भी पेश किया है। Oppo Pad 6 की शुरुआती कीमत करीब 49,000 रुपये रखी गई है।
  • इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
    Machenike ने चीन में अपना नया Mini GTR मिनी पीसी लॉन्च कर दिया है। यह कॉम्पैक्ट मिनी पीसी AMD Ryzen 7 8745H प्रोसेसर, 16GB DDR5 रैम और 1TB SSD स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें AMD Radeon 780M इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स, डुअल हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम और Wi-Fi 6 सपोर्ट दिया गया है। Mini GTR को JD.com पर 3,999 युआन की कीमत में प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। मिनी पीसी में DDR5 रैम और PCIe 4.0 SSD के लिए अपग्रेड ऑप्शन भी मिलता है।
  • दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
    चीन ने 6G नेटवर्क टेक्नोलॉजी की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 6GHz फ्रीक्वेंसी बैंड के ट्रायल इस्तेमाल को मंजूरी दी है। MIIT के मुताबिक यह स्पेक्ट्रम शुरुआती रिसर्च और टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रायल्स IMT-2030 (6G) Promotion Group के तहत होंगे, जो चीन में 6G डेवलपमेंट को कोऑर्डिनेट करता है। सरकार का कहना है कि इससे नई ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी, नेटवर्क आर्किटेक्चर और भविष्य के कम्युनिकेशन सिस्टम्स की टेस्टिंग में मदद मिलेगी। यह पहल 6G स्टैंडर्डाइजेशन और इंडस्ट्रियल तैयारी को भी सपोर्ट करेगी।
  • गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
    Redmi ने चीन में K Pad 2 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 49,000 रुपये) है। इसमें 8.8 इंच 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 9100mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही Wi-Fi 7, Dolby Vision और HyperOS 3 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह टैबलेट फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
    Oppo ने Enco Clip 2 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जो ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये लंबे समय तक आरामदायक फिट देने के लिए बनाए गए हैं। इसमें 11mm और 9mm के डुअल डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देते हैं। ईयरबड्स Bluetooth 6.1 सपोर्ट करते हैं और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है। बैटरी के लिए चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक प्लेबैक का दावा किया गया है। यह डिवाइस AI बेस्ड नॉइज रिडक्शन फीचर के साथ आता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia central air conditioner लॉन्च किया है, जो स्मार्ट एयरफ्लो और एनर्जी एफिशिएंसी पर फोकस करता है। इसमें डुअल एयर-आउटलेट डिजाइन दिया गया है, जो कूलिंग और हीटिंग को अलग-अलग मैनेज करता है। कंपनी के मुताबिक APF 4.62 रेटिंग के साथ यह सिस्टम कम बिजली में बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें ह्यूमन-सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से एयरफ्लो एडजस्ट करती है। साथ ही यह Xiaomi के स्मार्ट इकोसिस्टम से जुड़कर ऐप और वॉयस के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
  • लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
    बीजिंग में आयोजित ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ मैराथन में “Lightning” नाम के रोबोट ने 50 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह रोबोट Honor कंपनी ने बनाया है, जिसने हाल ही में रोबोटिक्स सेक्टर में कदम रखा है। इस इवेंट में 100 से ज्यादा रोबोट्स ने हिस्सा लिया और टॉप 3 सभी “Lightning” मॉडल रहे। रेस में ऑटोनॉमस और रिमोट कंट्रोल रोबोट्स दोनों शामिल थे। इस तरह के इवेंट्स को रोबोट्स की बैटरी, मोटर और सॉफ्टवेयर टेस्ट करने का प्लेटफॉर्म भी माना जा रहा है।
  • फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च
    Xiaomi ने 2026 Values Conference में अपनी नई Ice Cream लॉन्च की है, जिसे Standard, Pro और Max वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी कीमत 5.99 युआन से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इस आइसक्रीम को मिलेट बेस्ड रेसिपी से तैयार किया गया है और इसे Xiaomi के कैफेटेरिया में पेश किया गया। लॉन्च के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा और कुछ ही समय में इसका स्टॉक भी खत्म हो गया।
  • Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
    Oppo ने चीन में नया बजट स्मार्टफोन Oppo A6k लॉन्च किया है, जिसमें बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले पर फोकस किया गया है। इस फोन में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। इसके अलावा फोन में 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह डिवाइस कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
  • Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
    Vivo 30 मार्च को चीन में अपना नया स्मार्टफोन लाइनअप लॉन्च करने जा रही है, जिसमें Vivo X300s भी शामिल है। लॉन्च से पहले सामने आए टीजर और लीक के मुताबिक, इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और कंपनी का V3+ इमेजिंग चिप दिया जा सकता है। इसके साथ 6.78-इंच 144Hz डिस्प्ले और 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में 200MP कैमरा सेटअप और 90W फास्ट चार्जिंग का भी जिक्र है। यह डिवाइस प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।
  • Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
    Huawei ने चीन में Vision Smart Screen 6 Series स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच स्क्रीन साइज के मॉडल शामिल हैं। टीवी में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले, 4K रेजोल्यूशन और 288Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट दिया गया है। स्मार्ट टीवी HarmonyOS पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wi-Fi 6, HDMI 2.1 और 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Air Conditioner Human Sensing Wind 1.5HP लॉन्च किया है। यह स्मार्ट एयर कंडीशनर डुअल मिलिमीटर वेव रडार के साथ आता है, जो कमरे में मौजूद लोगों की पोजिशन और मूवमेंट को पहचानकर एयरफ्लो को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम लोगों की दिशा के अनुसार कूलिंग को बदल सकता है और कमरे में कोई न होने पर एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है। AC में AI आधारित कंट्रोल, Xiaomi HyperOS सपोर्ट और Mi Home ऐप के जरिए स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
    चीन के Guangdong प्रांत से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें एक शख्स पुराने SIM कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप से सोना निकालता दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स प्रोफेशनल तौर पर ई-वेस्ट से कीमती धातुएं निकालने का काम करता है। वीडियो वायरल होने के बाद सेकेंड हैंड प्लेटफॉर्म्स पर पुराने SIM कार्ड की मांग बढ़ गई। हालांकि, शख्स ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया बेहद खतरनाक है और आम लोगों को इसे आजमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
  • Xiaomi का स्मार्ट चश्मा अब बोलकर करे देगा पार्किंग पेमेंट, जानें कैसे काम करता है नया AI फीचर
    Xiaomi और Alipay ने स्मार्ट ग्लासेस के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स पार्किंग फीस का पेमेंट बिना फोन निकाले कर सकेंगे। यह सिस्टम वॉयस कमांड और विजुअल कन्फर्मेशन के जरिए काम करता है और पूरी तरह हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देता है। Alipay के मुताबिक, यह फीचर पार्किंग एंट्री से लेकर एग्जिट तक यूजर को वॉयस नोटिफिकेशन देता है और कन्फर्मेशन के बाद ऑटोमैटिक पेमेंट पूरा करता है। यह सुविधा कई शहरों के स्मार्ट पार्किंग नेटवर्क में पहले से काम कर रही है।

China Tech News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »