Coolpad ने चीन में नया बजट स्मार्टफोन Cool 80 लॉन्च किया है। फोन में 90Hz डिस्प्ले, Helio G99 प्रोसेसर, 128GB स्टोरेज और iPhone जैसा डिजाइन दिया गया है।
Photo Credit: Coolpad
Coolpad Cool 80 में मिलता है 90Hz डिस्प्ले और Helio G99 प्रोसेसर
Coolpad ने अपनी घरेलू मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन Cool 80 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिजाइन की बात करें तो फोन का रियर पैनल कुछ हद तक iPhone से प्रेरित नजर आता है, हालांकि कैमरा मॉड्यूल का लेआउट अलग रखा गया है।
Coolpad Cool 80 को कंपनी ने सिंगल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 819 युआन (करीब 11,500 रुपये) रखी गई है। स्मार्टफोन Rock Sand Black, Dune Orange और Gauze White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल इसे चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Coolpad Cool 80 में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन मिलता है। फोन का आकार 168.5 x 76.3 x 8.2mm है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB फिजिकल RAM के साथ 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज के लिए 128GB इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। आधिकारिक तस्वीरों के अनुसार, फोन का कैमरा डिजाइन iPhone जैसा दिखता है, लेकिन कैमरों की व्यवस्था अलग रखी गई है।
फोन की बैटरी क्षमता को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है। Gizmochina के मुताबिक, JD.com लिस्टिंग में Coolpad Cool 80 के साथ 4,000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग का जिक्र किया गया है। हालांकि, फोन के आकार और मौजूदा बाजार ट्रेंड को देखते हुए यह क्षमता अपेक्षाकृत कम नजर आती है। ऐसे में बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार