Coolpad Cool X Wide स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट मिलता है।
Photo Credit: X/Rootblog
Coolpad Cool X Wide में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन तीन रंगों में पेश किया गया है।
Coolpad Cool X Wide स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने पहले वाइड-स्क्रीन फोन के रूप में पेश कर दिया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। Coolpad Cool X Wide में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में HD रिजॉल्यूशन वाला TFT डिस्प्ले लगा है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 बताया गया है। फोन की चौड़ाई 94.5mm है जबकि आमतौर पर फोन 80mm तक चौड़े होते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स के बारे में।
Coolpad Cool X Wide को कंपनी ने अपने पहले चौड़े स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर दिया है। गिजमोचाइना के अनुसार फोन के लिए कंपनी ने प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। फोन को Coolpad ने तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें White, Black और Red शामिल हैं।
Coolpad Cool X Wide एक वाइड फॉर्म फैक्टर वाला फोन है। इसमें कंपनी ने 70mm या 80mm की बजाए चौड़ाई 94.5mm तक कर दी है। फोन में 6.83 इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है जो HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डाइमेंशन 150.3 x 94.5 x 8.95mm बताए जा रहे हैं। तीन रंगों में इसे पेश किया गया है।
Coolpad Cool X Wide स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट मिलता है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 8GB, और 12GB रैम वेरिएँट्स होंगे जिनके साथ 128GB और 256GB स्टोरेज देखने को मिलेगी। फोन के रियर में 50MP का मेन कैमरा होगा। इसके साथ में एक मैक्रो कैमरा भी बताया गया है। फोन में फ्रंट कैमरा भी होगा लेकिन उसके स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। फोन में 4,600mAh की बैटरी होगी। वहीं, फास्ट चार्जिंग का खुलासा नहीं किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999