• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800

iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800

iQOO TWS 5e को चीन में लॉन्च किया गया है। इनमें 11mm ड्राइवर, 35dB ANC, Spatial Audio और 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800

Photo Credit: iQOO

ख़ास बातें
  • iQOO TWS 5e चीन में करीब ₹1,800 की कीमत पर लॉन्च
  • ईयरबड्स में 35dB ANC और 42ms गेमिंग लेटेंसी मिलेगी
  • चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे तक बैटरी लाइफ का दावा
विज्ञापन

iQOO ने चीन में अपने नए iQOO TWS 5e ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें iQOO Neo 11 Ultra और iQOO Z11S के साथ पेश किया है। नए TWS ईयरबड्स में 11mm हाई-रेजोल्यूशन साउंड यूनिट, 35dB इंटेलिजेंट ANC और AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इनमें स्पैटियल ऑडियो और 42ms तक की लो गेमिंग लेटेंसी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, चार्जिंग केस के साथ iQOO TWS 5e कुल 50 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं।

iQOO TWS 5e की चीन में कीमत 149 युआन (करीब 1,800 रुपये) रखी गई है। ईयरबड्स को Electric White और Sharp Yellow कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इनके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

iQOO TWS 5e में 11mm हाई-रिजॉल्यूशन साउंड यूनिट दी गई है। ईयरबड्स AAC, SBC और LC3 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें Monster Sound गेमिंग ऑडियो और DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड भी दिया गया है। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से चार अलग-अलग साउंड प्रोफाइल में से चुन सकते हैं, जिनमें वोकल, बास और ट्रेबल पर फोकस करने वाले मोड शामिल हैं।

कम्पैटिबल कंटेंट के लिए इनमें Spatial Audio का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर साउंड को ज्यादा चौड़े और थ्री-डायमेंशनल साउंड फील्ड में पेश करता है। नॉइज कैंसिलेशन के लिए iQOO TWS 5e में 35dB Intelligent Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है। इसके अलावा कॉलिंग के दौरान आवाज को साफ रखने के लिए AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन और विंड नॉइज रिडक्शन फीचर भी मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 दिया गया है। ईयरबड्स एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें वियर डिटेक्शन और टच कंट्रोल्स भी मिलते हैं, जिनकी मदद से म्यूजिक प्लेबैक, कॉल और अलग-अलग लिसनिंग मोड को कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि गेमिंग के दौरान लेटेंसी 42ms तक कम हो सकती है।

iQOO TWS 5e को कम्पैटिबल iQOO और Vivo डिवाइसेज के साथ BlueOS इकोसिस्टम के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो iQOO TWS 5e का हर ईयरबड 11.5 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। वहीं चार्जिंग केस के साथ ANC बंद होने पर कुल प्लेबैक टाइम 50 घंटे तक बताया गया है। चार्जिंग केस को चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। ईयरबड्स को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली है। हर ईयरबड का वजन करीब 4.1 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस का साइज 63×47.8×27.3mm और पूरे सेट का वजन करीब 40.7 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »