• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bajaj Chetak EV में लगी आग, कभी राजीव बजाज ने बताया था चेतक को शोला, वीडियो वायरल

Bajaj Chetak EV में लगी आग, कभी राजीव बजाज ने बताया था चेतक को शोला, वीडियो वायरल

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई है।

Bajaj Chetak EV में लगी आग, कभी राजीव बजाज ने बताया था चेतक को शोला, वीडियो वायरल

Photo Credit: X/@JagrutBharatiya

Bajaj Chetak EV में से धुआं निकल रहा है।

ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak ईवी 2.88kwh, 3.2kwh और 3.2kwh बैटरी ऑप्शन में आता है।
  • Bajaj Chetak की रेंज 123 किलोमीटर से लेकर 137 किलोमीटर तक है।
  • Bajaj Chetak EV की कीमत 95,998 रुपये से लेकर 1,27,244 रुपये तक है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पहली बार Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Bajaj Chetak EV जमीन पर पड़ा हुआ है और उसमें से धुआं निकल रहा है। हालांकि, थोड़ी देर बार फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटर की आग को शांत किया। वीडियो में इस घटना को छत्रपति संभाजीनगर में हाई कोर्ट के पास का बताया गया है। वीडियो में कैप्शन पर लिखा है कि "एक बार जब आप बड़ी संख्या में बिक्री शुरू कर देंगे, तो ऐसी घटनाएं सामने आने लगेंगी! इस बार तो ऐसा लग रहा है जैसे Bajaj Chetak  में आग लग रही है।" आइए Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वीडियो के अनुसार, यह घटना गुरुवार को जालना रोड पर एक व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर हुई, जहां बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकला। एक अधिकारी ने कहा कि फायर ब्रिगेड ने धुआं बुझाने के लिए एक टीम भेजी। वरवंडी गांव के दो किसान भगवान चव्हाण और रवींद्र चव्हाण पानी के पाइप खरीदने के लिए छत्रपति संभाजीनगर आए थे। जब वे सिग्नल पर इंतजार कर रहे थे, उन्होंने देखा कि उनके ई-स्कूटर से धुआं निकलना शुरू हो गया था। पहले ई-स्कूटर को एक तरफ ले जाया गया और सेवन हिल्स फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड टीम ने ई-स्कूटर पर पानी छिड़का और धुआं निकलना बंद हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।


Bajaj Chetak EV Features


Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.88kwh, 3.2kwh और 3.2kwh बैटरी ऑप्शन में आता है। इसकी रेंज 123 किलोमीटर से लेकर 137 किलोमीटर तक है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 73 किलोमीटर तक है। इसमें दी गई मोटर 16 एनएम का पीक टॉर्क और 6.44 एचपी की पावर जनरेट करती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटा का समय लगता है। Bajaj Chetak EV की कीमत 95,998 रुपये से लेकर 1,27,244 रुपये तक है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »