• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 150KM चलने वाला नया Bajaj Chetak ईवी लॉन्च, नया डिजाइन और धांसू फीचर्स

सिंगल चार्ज में 150KM चलने वाला नया Bajaj Chetak ईवी लॉन्च, नया डिजाइन और धांसू फीचर्स

Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है।

सिंगल चार्ज में 150KM चलने वाला नया Bajaj Chetak ईवी लॉन्च, नया डिजाइन और धांसू फीचर्स

Photo Credit: Bajaj

Bajaj Chetak में 3.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया 3.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है।
  • Bajaj Chetak ईवी के 3502 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है।
  • Bajaj Chetak ईवी में 5 इंच की टच TFT डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 3502 वेरिएंट, 3501 वेरिएंट में पेश किया गया है, ब्रांड बाद में 3503 वेरिएंट भी पेश करेगा। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में 2020 से उपलब्ध है और अब 2024 में इसे अपग्रेड किया गया है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया पावरट्रेन, नए फीचर और डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं। यहां हम आपको नए Bajaj Chetak EV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Bajaj Chetak Price


Bajaj Chetak के 3502 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है, जबकि 3501 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये है। कंपनी बाद में चेतक का 3503 वेरिएंट भी पेश करेगी। 


Bajaj Chetak Design


डिजाइन की बात करें नया Bajaj Chetak अपने नए क्लासिक लुक और मैटल बॉडी के साथ पिछले मॉडल जैसा दिखता है। इसमें डीआरएल के साथ सर्कुलर हेडलैंप दी गई हैं। इसमें एक स्लीक एप्रन भी दिया गया है जो इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स, चेतक बैज और अन्य खूबियों के साथ मॉडर्न अपील प्रदान करता है। इसमें एक लंबा फ्लोरबोर्ड और एक लंबी सिंगल पीस सीट दी गई है। स्कूटर का रियर पार्ट अभी भी पहले जैसा ही दिखता है, जिसमें एक एक्सटेंडेड टेल सेक्शन है जिसमें टेल लैंप है और साइड में चेतक लोगो है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 35 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।


Bajaj Chetak  Features


फीचर्स की बात करें तो Chetak EV में 5 इंच की टच TFT डिस्प्ले के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो राइडर को ईवी से संबंधित जानकारी प्रदान करता है। यह इंटीग्रेटेड मैप्स के जरिए नेविगेशन, कॉल एक्सेप्ट और रिजेक्ट करने की क्षमता, म्यूजिक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और काफी कुछ प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए ब्रांड जियो फेंस, थेफ्ट अलर्ट, एक्सीडेंट डिटेक्शन और ओवरस्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। ब्रांड ने टेकटाइल स्विच का उपयोग करने के लिए मैकेनिकल स्विच हटा दिया है।


Bajaj Chetak Range & Power


Bajaj Chetak में नया 3.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो कि 4 किलोवाट मोटर को पावर देता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 73 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। रेंज की बात करें तो यह ईवी एक बार चार्ज करने पर 150 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करता है, जबकि रियल वर्ल्ड की रेंज 125 किमी है। यह 950W के ऑनबोर्ड चार्जर के साथ आता है जो ईवी को 3 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »