Bajaj Auto ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak 3001, जानें प्राइस, फीचर्स

कंपनी की चेतक 35 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले इस सीरीज में चेतक 3501 और 3502 को पेश किया गया था

Bajaj Auto ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak 3001, जानें प्राइस, फीचर्स

इसे जल्द ही ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • यह अपने सेगमेंट में मेटल बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है
  • यह अपने सेगमेंट में मेटल बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है
  • इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 127 किलोमीटर की है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल बजाज ऑटो ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak 3001 लॉन्च किया है। इसे एक नए EV आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जिसमें फ्लोर पर 3.0 kWh की बैटरी दी गई है। इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेंटर ऑफ ग्रेविटी को कम करने में सहायता मिलती है। इससे स्टेबिलिटी बढ़ने के साथ ही अधिक स्पेस भी उपलब्ध होता है। 

Chetak 3001 का प्राइस 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 127 किलोमीटर की है। इसके साथ Bajaj Auto ने 750 W के चार्जर की पेशकश की है। इस चार्जर से चेतक 3001 की बैटरी को लगभग 3.50 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह इस सेगमेंट में सबसे जल्द चार्जिंग वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। चेतक 3001 में TecPac टेक्नोलॉजी का भी विकल्प है। यह अपने सेगमेंट में मेटल बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे जल्द ही ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए खरीदारी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

कंपनी की चेतक 35 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले इस सीरीज में चेतक 3501 और 3502 को पेश किया गया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की इस सीरीज के साथ बजाज ऑटो ने Ola Electric और TVS Motor को कड़ी टक्कर दी है। हाल ही में बजाज ऑटो ने Chetak 3503 को पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेतक 35 सीरीज के समान डिजाइन और 3.5 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। इसकी टॉप स्पीड 63 kmph की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लूटूथ के साथ कलर LCD क्लस्टर, इको और स्पोर्ट्स राइड मोड्स और LED हेडलाइट्स जैसे  फीचर्स दिए गए हैं। 

पिछले महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में पहली बार एक लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई थी। मई में इस मार्केट में 1,00,345 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह अप्रैल की तुलना में लगभग 9.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 91,791 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में TVS Motor ने पहला स्थान हासिल किया है। TVS Motor ने मई में 24,572 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में दूसरे स्थान पर बजाज ऑटो है। मई में कंपनी ने 21,812 यूनिट्स की बिक्री की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  9. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  10. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »