Car Launch

Car Launch - ख़बरें

  • Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
    Kia Syros EV को लॉन्च से पहले बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ करीब 520 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है। SUV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल से काफी मिलता-जुलता रहेगा, जबकि केबिन में डुअल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
    Forza Horizon 6 अब भारत में Xbox Series X|S, PC और Game Pass यूजर्स के लिए लाइव हो चुका है। Playground Games द्वारा तैयार किए गए इस नए रेसिंग गेम में Japan बेस्ड ओपन-वर्ल्ड मैप, 550 से ज्यादा कारें और नए स्ट्रीट रेसिंग फीचर्स दिए गए हैं। गेम भारत में Xbox प्लेटफॉर्म पर 19 मई को रात 12:01 AM IST पर लाइव हुआ, जबकि Steam यूजर्स को सुबह एक्सेस मिला। Standard Edition की कीमत करीब ₹5,499 रखी गई है। वहीं Premium Edition यूजर्स को Early Access और अतिरिक्त कंटेंट भी मिलता है। गेम Xbox Game Pass पर Day One से उपलब्ध है।
  • Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
    JioThings ने भारत में नया JioCarSync लॉन्च किया है। यह 2-in-1 वायरलेस अडैप्टर कार में मिलने वाले वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को वायरलेस तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस लगभग 5 सेकंड में ऑटो-कनेक्ट हो जाता है और Bluetooth 5.3 व 5GHz Wi-Fi सपोर्ट करता है। यूजर्स इसमें बिना केबल नेविगेशन, कॉलिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स और वॉयस कमांड्स को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 2,399 रुपये रखी गई है।
  • गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
    Xiaomi ने MWC 2026, बार्सिलोना में अपनी Vision Gran Turismo कॉन्सेप्ट हाइपरकार को पेश किया है। यह मॉडल Gran Turismo 7 के Vision GT प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, कार में 900V Silicon Carbide प्लेटफॉर्म दिया गया है जो करीब 1900 हॉर्सपावर सपोर्ट करता है। इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.29 और डाउनफोर्स -1.2 बताया गया है। डिजाइन में स्किसर डोर्स, शार्क फिन रूफ और बड़ा रियर डिफ्यूजर जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। यह कॉन्सेप्ट फिलहाल शोकेस पर है और जल्द गेम में प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
    Tata Motors ने Punch EV फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इसमें नया 40kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI सर्टिफाइड 468 किमी की रेंज देता है। 65kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। नए मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट, वॉइस असिस्टेड सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पांच वेरिएंट और कई नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
    boAt ने भारतीय बाजार में HIVE Dashcam सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें HIVE Dashcam E1, M1 और F1 शामिल हैं। इस नई सीरीज में लूप रिकॉर्डिंग, इमरजेंसी फुटेज लॉक, GPS लॉगिंग और HiveCam ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट HIVE Dashcam F1 में डुअल चैनल 4K रिकॉर्डिंग और AI बेस्ड ADAS फीचर्स मिलते हैं। वहीं E1 और M1 मॉडल्स रोजमर्रा की ड्राइव रिकॉर्डिंग और रूट डॉक्यूमेंटेशन पर फोकस करते हैं। HIVE Dashcam सीरीज Amazon और boAt की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • कार में बिना केबल के चलेगा Android Auto, Apple CarPlay! जानें Ultraprolink के इस नए डिवाइस की कीमत
    UltraProlink ने भारत में DriveLink नाम का नया 2-in-1 वायरलेस कार अडैप्टर लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन गाड़ियों के लिए डिजाइन की गई है, जिनमें पहले से wired Android Auto या Apple CarPlay सपोर्ट मौजूद है। DriveLink एक बार Bluetooth के जरिए फोन से पेयर होने के बाद कार स्टार्ट होते ही अपने आप कनेक्ट हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए किसी अलग ऐप या मैन्युअल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। भारत में इसकी कीमत ₹2,999 रखी गई है।
  • इस कार की सीट में लगा है 'हैलमेट एयरबैग', एक्सिडेंट के वक्त सिर की सेफ्टी पक्की! जानें कब होगी लॉन्च
    Huawei और Chery की जॉइंट ब्रांड Luxeed अपनी नई फ्लैगशिप Luxeed V9 मिनीवैन को 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुनिया की पहली मास-प्रोडक्शन कार हो सकती है, जिसमें सीट्स के अंदर हेलमेट एयरबैग इंटीग्रेटेड होगा। इस सेफ्टी टेक्नोलॉजी का मकसद टक्कर के दौरान सिर और शरीर की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। Luxeed V9 को 800V आर्किटेक्चर, Huawei के एडवांस ड्राइविंग सिस्टम और EV व EREV पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है।
  • Tata Sierra First Impression: हाईटेक अवतार में लौट आई Tata की आइकॉनिक SUV
    नई Tata Sierra को हमने 6-8 घंटे चलाकर इसके डिजाइन, प्रीमियम केबिन, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, JBL साउंड सिस्टम, 5G कनेक्टेड फीचर्स और ADAS क्षमताओं को टेस्ट किया। Tata ने लेगेसी और मॉडर्न फीचर्स का अच्छा संतुलन रखा है। सेफ्टी, टेक और ड्राइविंग कम्फर्ट काफी प्रभावित करते हैं। शुरुआती अनुभव बताता है कि Sierra अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर आई है।
  • 3.99 लाख रुपये में लॉन्‍च हुई इलेक्ट्रिक कार Vavye Eva, जानें सभी फीचर्स
    इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक ऐसा ब्रैंड सामने आया है, जिसने महज 3.99 लाख में गाड़ी लॉन्‍च की है। Vavye Eva को भारत में पेश किया गया है। यह एक छोटी ईवी है, जो 250 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है। इसे Eva इलेक्ट्रिक ने पेश किया है और तीन बैटरी पैक ऑप्‍शंस में लाया गया है। कार की डिलिवरी साल 2026 से स्‍टार्ट होगी।
  • Hyundai भारत में लॉन्च करेगी 4 इलेक्ट्रिक कार, जानें कब आएगी Creta EV?
    पॉलिसी के अनुसार, Hyundai ने भारत में चार ईवी लॉन्च करने की योजना बनाई है।
  • BYD Seal EV: 650 km तक रेंज वाली चाइनीज इलेक्ट्रिक सेडान भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Seal EV को भारत में CBU (पूरी तरह से निर्मित) रास्ते देश में लाया जाएगा। इसे चार कलर ऑप्शन - आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, अटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • लग्जरी कारों की बढ़ी डिमांड, ऑडी, मर्सिडीज की फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड सेल्स
    मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली है। कंपनी के पास पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल्स के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी हैं
  • BMW ने भारत में लॉन्च किया MINI का नया इलेक्ट्रिक वर्जन, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस
    इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में कुछ अपग्रेड किए गए हैं। MINI Charged Edition को नए चिली रेड कलर और व्हाइट में मल्टी-टोन रूफ फिनिश्ड में लाया गया है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »