BYD Da Han EV चीन में लॉन्च हो गई है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 1,008Km तक की CLTC रेंज, 9 मिनट में 97% चार्जिंग और 764hp तक की पावर मिलती है।
Photo Credit: BYD
BYD Da Han EV में 1,008Km की रेंज और 9 मिनट की फास्ट चार्जिंग का दावा है
चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD ने अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान Da Han EV लॉन्च कर दी है। इस इलेक्ट्रिक कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी 1,008 किलोमीटर तक की CLTC रेंज और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। कंपनी के मुताबिक, कार में लगी बैटरी को सिर्फ 9 मिनट में 10 से 97 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें दूसरी जनरेशन की Blade Battery, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
BYD Da Han EV को चीन में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 1,008Km RWD LiDAR Premium वेरिएंट की कीमत 2,35,900 चीनी युआन (करीब 33.47 रुपये) है। वहीं, 1,008Km RWD LiDAR Flagship वेरिएंट की कीमत 2,49,900 चीनी युआन (लगभग 35.46 लाख रुपये) रखी गई है। इसके टॉप AWD LiDAR Flagship वेरिएंट की कीमत 2,75,900 चीनी युआन (करीब 39.15 लाख रुपये) है।
लॉन्च के समय कंपनी ने इन वेरिएंट की कीमतें प्री-सेल कीमतों से कम रखी हैं। बेस वेरिएंट की कीमत पहले से 14,000 युआन (करीब 2 लाख रुपये) कम हुई है, जबकि दूसरे और तीसरे वेरिएंट की कीमतों में क्रमशः 20,000 और 24,000 युआन की कमी की गई है। फिलहाल इस इलेक्ट्रिक कार को चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
BYD Da Han EV में 102.3kWh की दूसरी जनरेशन Blade Battery दी गई है। यह बैटरी LFP यानी लिथियम आयरन फॉस्फेट टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर CLTC टेस्टिंग साइकिल के मुताबिक 1,008 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं। वहीं, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट की रेंज 880 किलोमीटर तक है।
BYD Da Han EV में कंपनी की Flash Charging टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके जरिए कार की बैटरी को 10 से 97 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 9 मिनट लगने का दावा किया गया है। हालांकि, इसके लिए कम्पैटिबल हाई-पावर चार्जिंग स्टेशन की जरूरत होगी।
BYD की दूसरी जनरेशन Blade Battery और Flash Charging टेक्नोलॉजी को कम चार्जिंग समय और कम तापमान में बेहतर चार्जिंग प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। कंपनी की जानकारी के मुताबिक, सामान्य तापमान पर बैटरी को 10 से 70 फीसदी तक चार्ज करने में 5 मिनट लग सकते हैं। वहीं, माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पर 20 से 97 फीसदी तक चार्ज होने में सामान्य तापमान के मुकाबले सिर्फ 3 मिनट अतिरिक्त लगते हैं।
BYD Da Han EV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 370kW यानी करीब 496hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह वेरिएंट 0 से 100Km/h की रफ्तार पकड़ने में 4.9 सेकंड लेता है।
दूसरी ओर, AWD वेरिएंट में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलता है। इसकी कुल पावर 570kW यानी करीब 764hp और टॉर्क 910Nm है। यह वेरिएंट 0 से 100Km/h की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ सकता है। हालांकि, इसकी CLTC रेंज 880 किलोमीटर है, जो RWD वेरिएंट की तुलना में कम है।
BYD Da Han EV एक बड़ी इलेक्ट्रिक सेडान है। इसकी लंबाई 5,256mm, चौड़ाई 1,999mm और ऊंचाई 1,510mm है। इसका व्हीलबेस 3,130mm है। कार में 0.197Cd का ड्रैग कोएफिशिएंट दिया गया है, जो इसके एयरोडायनामिक डिजाइन को दर्शाता है। इसमें रियर-व्हील स्टीयरिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे कार का टर्निंग रेडियस 4.95 मीटर तक रहता है।
कार में DiSus-A डुअल-चेंबर एयर सस्पेंशन और सड़क की स्थिति को पहले से भांपने वाली तकनीक दी गई है। इसके अलावा सभी वेरिएंट में LiDAR आधारित God's Eye ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम शहर और हाईवे पर नेविगेशन असिस्टेंस के साथ ड्राइविंग में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे पूरी तरह ऑटोनॉमस ड्राइविंग नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि ड्राइवर की निगरानी जरूरी रहती है।
BYD Da Han EV के केबिन में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 40 इंच का AR-HUD, 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 17.3 इंच का 3K सेंट्रल डिस्प्ले और आगे बैठे पैसेंजर के लिए 12.3 इंच की स्क्रीन मिलती है। कार में 31 स्पीकर वाला Devialet साउंड सिस्टम भी दिया गया है।
सीटों की बात करें तो इसमें Nappa लेदर अपहोल्स्ट्री और आगे की सीटों में जीरो-ग्रैविटी मोड मिलता है। आगे और पीछे की सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन और 10-पॉइंट मसाज फंक्शन दिया गया है। पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए इलेक्ट्रिक लेग रेस्ट, फोल्डिंग स्क्रीन और छोटी टेबल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम