iPhone 20 यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बदलकर रख देगा? एक नई टेक्नोलॉजी पर तेजी से हो रहा है काम
Apple अपने अगले कुछ iPhone जनरेशन को लेकर पहले से ही प्लानिंग मोड में है और अब एक नया लीक इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले सालों में iPhone का बटन सिस्टम पूरी तरह बदलने वाला है। एक लेटेस्ट के मुताबिक, iPhone 20 सीरीज, जो कि साल 2027 में आएगी, में फिजिकल बटन्स की जगह Solid-State Haptic Buttons देखने को मिल सकते हैं। यानी अब पावर, वॉल्यूम, कैमरा और बाकी सभी बटन्स बिना किसी मूविंग पार्ट के काम करेंगे, लेकिन यूजर को ऐसा महसूस होगा जैसे उन्होंने असली बटन दबाया हो।